



Day: October 20, 2021


लखीमपुर के बाद अब प्रियंका को आगरा जाने से रोका, पुलिस हिरासत में मौत के मामले में बवाल की जताई आशंका: उत्तरप्रदेश में फिर रोका गया प्रियंका गांधी का काफिला, आगरा जा रही थीं प्रियंका गांधी, लखनऊ में रोका गया प्रियंका का काफिला, आगरा में मृतक के परिजनों से मिलने जा रही हैं प्रियंका, पुलिस हिरासत में सफ़ाईकर्मी अरुण वाल्मिकी की हुई थी मौत, काफिला रोका गया तो प्रियंका गांधी ने कहा- ‘मुझे सिर्फ कांग्रेस के दफ्तार जाने की है इजाजत, मैं कहीं भी जाती हूं तो ये रोक देते हैं मुझे, हालात हो गए हैं बहुत खराब, भगवान जाने क्यों ये लोग करना चाहते हैं तमाशा, प्रशासन ही कारण जाने की उन्होंने मुझे क्यों है रोका, शायद प्रशासन चाहता है कि मैं पूरे दिन अपने गेस्ट हाउस में ही बैठी रहूं, हर बार बोलते हैं 144 लगी’, पुलिस ने प्रियंका गांधी के काफिले को रोकने के लिए ट्रक को खड़ाकर किया गया सड़क को ब्लॉक, इस तरह से रोके जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ हुई नोक-झोंक
20 Oct 2021
Read More »

आसाराम के बेटे नरेंद्र सांई को सुप्रीम कोर्ट का झटका, नहीं मिली जेल से छुट्टी, फर्लो को कोर्ट ने किया निरस्त: जोधपुर कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में जेल में बंद आसाराम के बेटे व बलात्कार के दोषी नारायण सांई को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, नारायण सांई को मिले दो हफ्ते के फर्लो(जेल से कुछ दिन की छुट्टी) को सुप्रीम कोर्ट ने किया निरस्त, नारायण साई को दो सप्ताह की फर्लो दिए जाने के गुजरात हाई कोर्ट के आदेश को गुजरात सरकार ने ही दी थी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- साई को नहीं दी जानी चाहिए ‘फर्लो’, क्योंकि वह जेल के भीतर आपराधिक गतिविधियों में रहा है शामिल’, आपको बता दें कि साई ने पूर्व में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अपने पिता आसाराम की देखरेख करने के लिए मांगी थी फर्लो
20 Oct 2021
Read More »

जमवारामगढ़ हत्याकांड के विरोध में सांसद राज्यवर्द्धन का धरना, बोले- प्रदेश में आम हुईं ऐसी वारदातें: राजधानी जयपुर के जमवारामगढ़ इलाके में एक महिला की कुल्हाड़ी से दिनदहाड़े हत्या का गर्माया मामला, महिला की दिनदहाड़े हत्या और लूट के मामले को लेकर ग्रामीण बैठे धरने पर, जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ भी पहुंचे धरने पर, राज्यवर्धन सिंह का बयान- ‘राजस्थान में ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं आम बात, ऐसी घटनाओं को दबाया जाता है जिससे मीडिया में नहीं आए, यहां के बदमाशों में पुलिस का नहीं रहा खौफ, पुलिस सिर्फ लगी है मंत्रियों की सुरक्षा में’, इधर परिजनों ने शव उठाने से किया इनकार, परिजन कर रहे हैं 25 लाख रुपए मुआवजे और परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी की मांग, पूर्व विधायक जगदीश नारायण मीणा, भाजपा नेता महेंद्रपाल मीणा, विप्र सेना समेत सैकड़ों लोग बैठे हैं धरने पर, इससे पहले बीती रात पहुंचे कांग्रेस विधायक गोपाल मीणा को करना पड़ा था ग्रामीणों के विरोध का सामना
20 Oct 2021
Read More »

रावत की आलाकमान से गुहार- पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से करो मुक्त, जन्मभूमि को नहीं दे पा रहा समय: पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत ने पार्टी नेतृत्व से एक बार फिर पंजाब कांग्रेस प्रभारी पद से मुक्त करने की लगाई गुहार, पंजाब के प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट कर लगाई गुहार, लिखा- मैं जन्मभूमि के साथ करूं न्याय तभी कर्मभूमि के साथ भी कर पाऊंगा न्याय, मैंने निश्चय किया है कि लीडरशिप से प्रार्थना करूं कि अगले कुछ महीने मैं उत्तराखंड के लिए पूर्ण रूप से रह सकूं समर्पित, इसलिए पंजाब में जो है मेरा वर्तमान दायित्व, उस दायित्व से मुझे कर दिया जाए मुक्त’, पंजाब और उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं अगले साल की शुरुआत में, पंजाब में कांग्रेस के प्रभारी हैं उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत, हरीश रावत उत्तराखंड में हैं कांग्रेस का प्रमुख चेहरा, ऐसे में अब पंजाब कांग्रेस प्रभारी के तौर पर खुद की सेवाएं देने में कर रहे हैं असहज महसूस
20 Oct 2021
Read More »



पीएम ने किया कुशीनगर एयरपोर्ट का उद्घाटन, अखिलेश का तंज- नहीं लगाई एक भी ईंट, फीता लेकर आ गए: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे लेकर केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर साधा निशाना, अखिलेश यादव का बयान- पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता, शिलान्यास की एक ईंट तक भी नहीं लगाई इन्होने, तब भी सपा के कामों का उद्घाटन करने आ गये भाजपाई लेकर अपनी कैंची, फीता, माला, मिठाई, अखिलेश यादव का दावा- कुशीनगर एयरपोर्ट बना उनके कार्यकाल में, इसमें भाजपा सरकार की ओर से नहीं किया गया कोई काम, भाजपा सरकार ने किया है सिर्फ उद्घाटन, भाजपाई ये याद रखें कि पायलट बनने से प्लेन आपका नहीं हो जाता और ये भी कि जिस रनवे से आप भर रहे हैं उड़ान, उसकी जमीन किसी और ने की थी तैयार
20 Oct 2021
Read More »

हरसिमरत का प्रियंका पर बड़ा हमला- महिला आरक्षण से पहले चन्नी पर लगे MeToo केस हल कराएं: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के ‘महिला कार्ड’ पर पंजाब की राजनीति में हलचल, यूपी में कांग्रेस ने 40% से ज्यादा टिकट महिलाओं को देने का किया है वादा, इस घोषणा को लेकर शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना- ‘प्रियंका महिलाओं को टिकट में आरक्षण देने से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर चल रहे मीटू के आरोपों को कराएं हल’, पंजाब के सीएम चन्नी पर 2018 में लगा था आरोप, पंजाब सरकार के तत्कालीन मंत्री रहते हुए उन्होंने एक महिला आईएएस अफसर को भेजे थे आपत्तिजनक संदेश, महिला आईएएस अधिकारी ने इसको लेकर दर्ज नहीं कराई थी शिकायत और दोनों के बीच सुलझा लिया गया था मामले को, पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने राज्य सरकार से कहा- ‘आईएएस अफसर के लिए चाहती हैं इंसाफ, जिनका अब पंजाब के बाहर हो गया है तबादला’
20 Oct 2021
Read More »

उपचुनाव में ‘उड़ान’ भरेगा सचिन का विमान, मध्यप्रदेश की खंडवा सीट पर प्रचार के लिए पायलट की डिमांड: मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट पर उपचुनाव का घमासान, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक दिन में करेंगे तीन सभाएं, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अनुरोध पर सचिन पायलट एक दिन में 3 विधानसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी के लिए करेंगे प्रचार, कमलनाथ की रिक्वेस्ट पर AICC ने तय किया दौरा, पायलट 27 अक्टूबर को बड़वाह, नेपानगर और बागली मं करेंगे चुनावी सभाएं, खंडवा उपचुनाव में निर्णायक भूमिका में रहते हैं गुर्जर वोटर, सचिन पायलट के अलावा प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक, एआईसीसी के प्रभारी सचिव सीपी मित्तल, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री वाडेट्टीवार और सुनील केदार भी उतरेंगे प्रचार के लिए
20 Oct 2021
Read More »


