



Day: October 19, 2021


फ़ोन टैपिंग का मामला, CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा को क्राइम ब्रांच ने 22 अक्टूबर को किया तलब: राजस्थान का बहुचर्चित फ़ोन टैपिंग मामला, जानकर सूत्रों के हवाले से खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के OSD को किया तलब, 22 अक्टूबर को दिल्ली की रोहणी क्राइम ब्रांच ने किया तलब, हालांकि लोकेश शर्मा को दिल्ली हाइकोर्ट से मिली हुई है बड़ी राहत
19 Oct 2021
Read More »

गहलोत सरकार को झटका, रोडवेजकर्मियों ने ठुकराई अपील, 27 अक्टूबर को होगी हड़ताल, RAS परीक्षा पर संकट: राजस्थान रोडवेजकर्मियों ने ठुकराई मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की 27 अक्टूबर को प्रस्तावित चक्काजाम हड़ताल को वापस लेने की अपील, हालांकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया चल रहे परिलाभों के एकमुश्त भुगतान की मांग मानी गहलोत सरकार ने, लेकिन रोडवेज संयुक्त मोर्चे के संयोजक एमएल यादव ने बताया- ‘भले ही सरकार ने लिया हो सेवानिवृत्त कर्मचारियों के एकमुश्त भुगतान का फैसला, लेकिन इसमें भी सरकार केवल 200 करोड़ की ही कर रही है मदद, शेष 260 करोड़ की व्यवस्था रोडवेज को करनी होगी लोन लेकर और जिसका भार भी आएगा रोडवेज पर ही, वहीं 7वां वेतन आयोग, नई बसें, नई भर्ती और अन्य मांगों को लेकर सरकार ने नहीं की कोई चर्चा, ऐसे में हम हड़ताल का फैसला नहीं लेंगे वापस,’ वहीं रोडवेज में प्रस्तावित हड़ताल के दिन प्रदेश में होने जा रही है आरएएस-प्री परीक्षा, करीब 8 लाख अभ्यर्थी हिस्सा लेने जा रहे है इस परीक्षा में, इसी बीच सरकार ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को फ्री में सफर करने की भी दे दी ही छूट, ऐसे में अगर इस दिन रोडवेज में होती है हड़ताल, तो इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का परिवहन सरकार के सामने बना चुनौती
19 Oct 2021
Read More »

भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री के विमान में सवार हुए पायलट, साथ में थे दो केन्द्रीय और यूपी सरकार के मंत्री: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर शोक जताने पहुंच रहे राजनीतिक दिग्गज, पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी भी पहुंचे जोधपुर, गजेन्द्र शेखावत की माताजी मोहन कंवर के चित्र पर की पुष्पांजलि, जिस विमान दिल्ली से पहुंचे जोधपुर उस विमान के कप्तान की भूमिका में भी थे रूडी, एक बार फिर राजीव प्रताप रूडी ने उड़ाया हवाई जहाज, इस विमान के सवार थे पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट, केन्द्रीय भारी मंत्री महेन्द्रनाथ पांडे, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल और योगी सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह, मीडिया से बातचीत करते हुए राजीव प्रताप रूडी ने कहा- ‘पूरे देश में मैं अकेला हूं सांसद, जो कप्तानी करके इस तरह कई बार दिखता हूं पायलट की भूमिका में’
19 Oct 2021
Read More »



जयपुर ग्रेटर मेयर शील धाबाई के खिलाफ अपनों की बगावत! ‘बेखबर संगठन को सोता छोड़’ एक होटल में जुटे 50 पार्षद: जयपुर नगर निगम ग्रेटर में भाजपा के पार्षदों में दो फाड़, एक धड़े से जुड़े करीब 50 पार्षदों ने आज पार्टी स्तर पर बिना कोई सूचना दिए मौजूदा कार्यवाहक मेयर शील धाबाई के खिलाफ की बैठक, जयपुर के एक होटल में गुपचुप तरीके से हुई बैठक, सूत्रों का दावा- इस बैठक में मेयर पद के लिए प्रत्याशी के नाम पर भी हुई चर्चा, लाइट समिति की अध्यक्ष सुखप्रीत बंसल के नाम को लेकर हुई चर्चा, इस बैठक को मेयर शील धाबाई के खिलाफ माना जा रहा मोर्चा, अधिकांश पार्षद धाबाई की कार्यशैली से हैं नाराज, ढुलमुल कार्यशैली, पार्षदों की सुनवाई नहीं करना, वार्डों में विकास कार्य नहीं होने और समय पर साधारण सभा की बैठक नहीं बुलाने से पार्षद हैं नाराज, जब मीटिंग की खबर हुई लीक तो बनाया प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन की सरप्राइज पार्टी की तैयारी का बहाना, इन पार्षदों ने संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से भी की मुलाकात, सौम्या गुर्जर को हटाने जाने के बाद से शील धाबाई हैं वर्तमान में कार्यवाहक मेयर, राज्य सरकार ने ही शील धाबाई को कार्यवाहक मेयर के तौर पर किया है नियुक्त, धाबाई का दो बार बढ़ाया जा चुका है कार्यकाल
19 Oct 2021
Read More »





