



Day: October 19, 2021



यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का नया नारा- लड़की हूं लड़ सकती हूं, प्रियंका का ऐलान- 40% टिकट देंगे महिलाओं को: यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी की लखनऊ में प्रेसवार्ता, प्रियंका गांधी का बड़ा ऐलान- ‘यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की है 7 प्रतिज्ञा, यूपी में 40% टिकट महिलाओं को देगी कांग्रेस, कांग्रेस का नया नारा होगा- लड़की हूं लड़ सकती हूं, आम महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लिया गया फैसला, यूपी की महिलाओं को बढ़ाना है आगे, टिकट में आरक्षण का फैसला महिलाओं की भलाई के लिए, यूपी में महिलाएं ही ला सकती हैं बदलाव, महिलाएं सेवाभाव से बदल सकती हैं तस्वीर’, प्रियंका गांधी ने कहा- ‘महिला को टिकट जाति के नहीं, दिया जाएगा सक्षमता के आधार पर, क्षेत्र में लोग कितना पसंद करते हैं यह होगा आधार, हमें प्रत्याशी मिलेंगे भी, और लड़ेंगी भी, इस बार मजबूत नहीं होंगी तो अगली बार होंगी, 2024 में इससे अधिक महिलाओं को मिल सकता है मौका’, प्रियंका ने कहा- ‘मेरा बस चलता तो कर देती 50 फीसदी’
19 Oct 2021
Read More »

बाबुल सुप्रियो ने सांसद पद से दिया इस्तीफा, पीएम मोदी और अमित शाह की चर्चा कर हुए भावुक: भाजपा का दाम छोड़ TMC में शामिल हुए बाबुल सुप्रियो ने सांसदी से दिया इस्तीफा, तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर दिया सांसद पद से इस्तीफा, मीडिया से मुखातिब हुए और अपनी राजनीतिक यात्रा की बात करते हुए भावुक हो गए बाबुल सुप्रियो- ‘मेरा दिल है आज भारी, क्योंकि मैंने अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था भाजपा से, मैं पीएम मोदी, पार्टी प्रमुख और अमित शाह को देता हूं धन्यवाद, उन्होंने मुझमें दिखाया आत्मविश्वास, मैंने पूरे मन से छोड़ दी थी राजनीति, मैंने सोचा था कि अगर मैं पार्टी का नहीं हूं हिस्सा, तो मुझे अपने लिए नहीं रखनी चाहिए सीट’, सुवेंदु अधिकारी पर निशाना साधते हुए सुप्रियो ने कहा- ‘सुवेंदु अधिकारी कुछ महीने पहले टीएमसी का थे अभिन्न हिस्सा, राजनीति से बाहर वह रहे हैं मेरे दोस्त, जाहिर तौर पर उन्हें राजनीतिक तौर पर मेरे बारे में करनी पड़ती हैं बहुत कटु बातें, लेकिन उन्हें अपने पिता और भाई को एमपी की सीटों से इस्तीफा देने की देनी चाहिए सलाह, क्योंकि वे अब टीएमसी का नहीं हैं हिस्सा’
19 Oct 2021
Read More »



सोरेन सरकार गिराने के लिए मुझे दिया गया था प्रलोभन- JMM विधायक रामदास सोरेन का सनसनीखेज खुलासा: विधायक के बयान से झारखंड की सियासत में भूचाल आना तय, सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने किया सनसनीखेज खुलासा, घाटशिला से झामुमों विधायक रामदास सोरेन ने किया दावा- ‘प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के प्रयास के तहत उन्हें दिया गया प्रलोभन, पार्टी के ही पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल ने दिया था उन्हें प्रलोभन, आवास पर मुलाकात कर दिया था प्रलोभन, रवि केजरीवाल ने उन्हें पैसे और मंत्री पद का दिया था लालच, भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का दिया गया था ऑफर’, विधायक रामदास सोरेन ने इस बाबत धुर्वा थाने में कराया मामला दर्ज
19 Oct 2021
Read More »

जोधपुर पहुंचे पायलट का जोरदार स्वागत, पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा-गजेन्द्र शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक: एक बार फिर मारवाड़ के दौरे पर पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, जोधपुर पहुंचने पर पायलट का जोरदार स्वागत, सचिन पायलट ने जोधपुर में मीडिया से की बात, धरियावद और वल्लभनगर में कांग्रेस की जीत का किया दावा, साथ ही महंगाई और किसानों के मुद्दे पर मोदी सरकार को लिया आड़े हाथ, सचिन पायलट सबसे पहले पहुंचेंगे ओसियां के चांडी गांव, पूर्व मंत्री और कांग्रेसी दिग्गज महिपाल मदेरणा के निधन पर जताएंगे शोक, मदेरणा परिवार के घर जाकर परिजनों को बंधाएंगे ढांढस, रविवार 17 अक्टूबर को हो गया था पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, इसके बाद सचिन पायलट जाएंगे लूणी के केरू गांव, यहां पायलट सतपाल देवासी की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक, सचिन पायलट का 4 बजे केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के घर जाने का है कार्यक्रम, पायलट यहां गजेन्द्र सिंह शेखावत की माताजी के निधन पर जताएंगे शोक, इससे पहले पायलट करीब दो महीने पहले भी गए थे जोधपुर और बाड़मेर, विधायक हेमाराम चौधरी के भाई के निधन पर बाड़मेर जाकर जताया था शोक
19 Oct 2021
Read More »

मैं मुख्यमंत्री पद छोड़ने को तैयार, खुद बनो मुख्यमंत्री, दो महीने में कर के दिखाओ प्रदर्शन- चन्नी की सिद्धू को दो टूक: पंजाब कांग्रेस में फिर छिड़ा सियासी बवाल!, सूबे के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच में सबकुछ नहीं है ठीक!, सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख उठाये थे कुछ मुद्दे, सिद्धू द्वारा उस पत्र को सार्वजनिक करने के बाद मुख्यमंत्री चन्नी का बड़ा बयान- ‘सुलझा लिए जाएंगे सभी मुद्दे, चाहे 13 सूत्री हो, 18 सूत्री हो, 21 सूत्री हो या 24 सूत्री हो, जो भी एजेंडा होगा उसे किया जाएगा लागू’, वहीं रविवार को मुख्यमंत्री चन्नी और सिद्धू के बीच हुई मुलाकात के बाद अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस के सूत्र ने कहा- ‘सिद्धू ने दोनों बैठकों में उठाया अपना 13 सूत्री एजेंडा, रविवार रात हुई मुलाकात में चन्नी और सिद्धू के बीच हो गई थी अच्छी खासी बहस’, बैठक के दौरान युवाओं को सरकारी नौकरी देने के मुद्दे पर चन्नी ने सिद्धू से कहा- ‘वह अपना मुख्यमंत्री पद छोड़ने को हैं तैयार और सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बने और दो महीने के समय में दिखा सकते हैं अपना प्रदर्शन’
19 Oct 2021
Read More »

एक बार फिर एक्टिव हुई कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, आज से शुरू होने वाली प्रतिज्ञा यात्रा की संभालेगी कमान: उत्तरप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी प्रभारी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज पहुंचेंगी लखनऊ, आज से शुरू होने वाले प्रतिज्ञा यात्रा की संभालेगी कमान, दोपहर एक बजे प्रियंका प्रतिज्ञा यात्रा को लेकर करेंगी एक प्रेस कांफ्रेंस भी, जिसके माध्यम से वह प्रदेश की योगी सरकार को घेरने के साथ लखीमपुर कांड, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार पर बोलेगी हमला, अपने यूपी दौरे के दौरान प्रियंका करेंगी चुनाव में प्रत्याशियों के साथ ही आगामी रणनीति पर भी पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से चर्चा
19 Oct 2021
Read More »


