Day: October 13, 2021

विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक्टिव हुए अमित शाह

विधानसभा चुनाव करीब आते ही एक्टिव हुए अमित शाह, बीजेपी के दिग्गज नेताओं के साथ की बैठक: अगले साल की शुरुआत में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुए सक्रीय, बीजेपी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुलाई गई अहम बैठक, 11 अशोक रोड पर हुई इस बैठक में बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, पीयूष गोयल और बीजेपी महासचिव अरुण सिंह सहित पार्टी के दूसरे पदाधिकारि भी रहे मौजूद, उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में अगले साल फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, वहीं गृहमंत्री अमित शाह कर रहेंगे गोवा दौरे पर, पार्टी कार्यकर्ताओं से आगामी चुनाव को लेकर करेंगे चर्चा

Read More »
विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बोले चौधरी

सपा से चल रही है बात, कांग्रेस से नहीं हुई कोई चर्चा- विधानसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर बोले चौधरी: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब बचा है कुछ ही समय शेष, ऐसे में तमाम राजनीतिक दलों में जोड़ गुना भाग की रणनीति पहुंची चरम पर, विधानसभा चुनाव के तहत सपा से गठबंधन को लेकर बोले RLD प्रमुख जयंत चौधरी- ‘आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हमारी पार्टी की समाजवादी पार्टी से चल रही है बात, लेकिन अब तक कांग्रेस से इस मामले पर नहीं हुई है कोई चर्चा’, जाट बेल्ट मानी जाने वाली सादाबाद विधानसभा सीट में किसानों की सभा में भाजपा पर बरसे चौधरी, सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा पोस्टरों और विज्ञापन पर प्रदेश का पैसा बर्बाद करने की कहीं बात, सत्ता में आने पर चौधरी ने किसानों से किया वादा- ‘मोदी सरकार ने किसानों को 6000 रुपये सालाना दिए हैं, लेकिन हम 12 हजार व सीमान्त किसानों को देंगे 15 हज़ार रुपये’

Read More »
आशीष मिश्रा की जमानत याचिका हुई खारिज

आशीष मिश्रा की जमानत याचिका हुई खारिज, लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में है मुख्य आरोपी: लखीमपुर खेरी के तिकोनिया में हुई हिंसा मामले को लेकर बड़ा अपडेट, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा के बेटे एवं मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा की जमानत याचिका हुई खारिज, आशीष उर्फ मोनू की जमानत याचिका को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चिंताराम की अदालत ने कर दिया है नामंजूर, 9 अक्टूबर को पूछताछ के बाद आशीष मिश्र की हुई थी गिरफ्तारी, मिश्रा फिलहाल 12 अक्टूबर से हैं तीन दिन की पुलिस रिमांड पर, वहीं मिश्रा की थार के पीछे चल रही फॉर्च्यूनर कार के मालिक अंकित दास ने भी आज किया था सरेंडर, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद अंकित को CJM कोर्ट में किया था पेश जहां अंकित दास को भेजा गया 3 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर

Read More »
da5hi 4411338 835x547 m

राजनाथ के बयान पर बघेल का सवाल- सावरकर जेल में थे तो कैसे की गांधी से बात, द्विराष्ट्र पर भी उन्हीं ने की बात: सावरकर को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर चौतरफा हमला जारी, पहले असदुद्दीन ओवैसी और अब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी रक्षामंत्री के बयान पर खड़े किए सवाल, भूपेश बघेल ने पूछा- ‘जब सावरकर जेल में बंद थे तो उन्होंने महात्मा गांधी से बात कैसे की?’ भूपेश बघेल ने कहा- ‘उस समय महात्मा गांधी कहां थे? सावरकर कहां थे? सावरकर जेल में थे तो दोनों ने कैसे बात की? सावरकर ने जेल में रहते हुए दया याचिका दी थी और ब्रिटिशर का देते रहे साथ, इतना ही नहीं 1925 में जेल से बाहर आने पर द्विराष्ट्र के बारे में बात करने वाले पहले शख्स थे सावरकर,’ इससे पहले राजनाथ सिंह ने विवादित बयान देते हुए कहा था- ‘सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर अंग्रेजों के सामने दी थी दया याचिका, महात्मा गांधी ने उन्हें कहा था कि आप मर्सी पिटिशन फाइल कीजिए, महात्मा गांधी के कहने पर ही सावरकर ने अपनी ओर से की थी अपील,’ राजनाथ सिंह के बयान की चौतरफा हो रही निंदा

Read More »
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत हुई नासाज

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबियत हुई नासाज, सांस लेने में दिक्कत के बाद AIIMS में कराया गया भर्ती: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं दिग्गज नेता मनमोहन सिंह की तबियत हुई नासाज, दिल्ली के AIIMS अस्पताल में कराया गया भर्ती, बुखार की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती, मनमोहन सिंह इसी साल आये थे कोरोना वायरस की चपेट में, उस समय भी मनमोहन सिंह को एम्स के ट्रॉमा सेंटर में कराया गया था भर्ती, इससे पहले पूर्व पीएम की हो चुकी है दो बार बायपास सर्जरी, 16 अक्टूबर को कांग्रेस कार्यालय में होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में भी उनके भाग लेने पर बना संसय

Read More »
img 20211013 wa0278

सीएम योगी के मीडिया सलाहकार त्रिपाठी के ट्वीट पर सीएम गहलोत के OSD लोकेश शर्मा का पलटवार: हनुमानगढ़ में दलित युवक की हत्या के मामले को लखीमपुर खीरी कांड से जोड़ने के मामले में जुबानी जंग जारी, यूपी सीएम योगी के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी के ट्वीट पर राजस्थान सीएम गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा का पलटवार, त्रिपाठी ने सीएम गहलोत के बयान का 13 सेकंड का हिस्सा ट्वीट कर लिखा- ईमानदारी से सच स्वीकार करने के लिए आभार आदरणीय अशोक गहलोत जी, सच ही कहा आपने, हर लाश पर महज वोटों की खेती करने वाले राजस्थान क्यूं जाएंगे भला, उनको तो केवल राजनीति करनी है, उनसे संवेदना की उम्मीद करना बेवकूफी ही तो है,’ त्रिपाठी के इस ट्वीट पर गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा ने किया पलटवार,लोकेश शर्मा ने लिखा- मुख्यमंत्री की पूरी बात ये है…. महाशय आप उसका 13 सेकंड का हिस्सा निकालकर गलत तथ्य कर रहे हैं पेश, आपसे आग्रह है कि कृपया झूठ न फैलाएं,’ सीएम गहलोत ने कहा था- बीजेपी वाले बेवकूफ, राहुल-प्रियंका वहां जाएंगे जहां सत्ता पक्ष की सरकारें हैं

Read More »