



Day: October 13, 2021



अगर एक भी सीट पर जीती बीजेपी तो ले लूंगा राजनीति से सन्यास- जन्मदिन पर चांदना का बड़ा बयान: राजस्थान की दो विधानसभा सीटों धरियावद एवं वल्लभनगर में 30 अक्टूबर को होने हैं उपचुनाव, ऐसे में दोनों राजनीतिक दल बीजेपी और कांग्रेस ने जीत हासिल करने के लिए लगा रखा है पूरा दमखम, वहीं अपने जन्मदिन के मौके पर राजस्थान सरकार में खेल मंत्री अशोक चांदना ने दिया बड़ा बयान, कहा- उपचुनाव में अगर एक सीट भी बीजेपी जीतती है तो उसी दिन मैं ले लूंगा राजनीति से सन्यास, हाल ही में प्रदेश में हुए 6 उपचुनाव में से 5 पर कांग्रेस ने की थी जीत दर्ज, और आने वाले दोनों उपचुनावों में भी कांग्रेस ही करेगी जीत हासिल,’ चांदना के बयान के बाद बीजेपी नेताओं की भौहें हुईं टेढ़ी
13 Oct 2021
Read More »

गुलाबचंद कटारिया का जन्मदिन आज, CM गहलोत-पायलट-राजे-पूनियां सहित दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं: अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं बीजेपी के दिग्गज नेता गुलाब चंद कटारिया का जन्मदिन आज, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, टोंक विधायक सचिन पायलट, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने दी कटारिया को शुभकामनाएं, तमाम दिग्गजों ने की कटारिया के उत्तम स्वास्थ्य की कामना, कांग्रेस के दिग्गजों ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं, हम ईश्वर से आपके अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की करते हैं कामना’, तो वहीं बीजेपी नेताओं ने ट्वीट कर लिखा- ‘भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य एवं राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं, ईश्वर आपको अच्छा स्वास्थ्य एवं लम्बी उम्र का आशीर्वाद करें प्रदान, ऐसी हमारी है कामना’
13 Oct 2021
Read More »


अजय मिश्रा के मंत्री रहने तक इंसाफ संभव नहीं- गांधी, राष्ट्रपति से मुलाकात कर बोले राहुल-प्रियंका: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पुरे मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन और रखी दो मांग, पहली मांग के तहत पुरे मामले की सिटिंग जज से हो मामले की जांच, साथ ही केंद्रीय गृहराज्य मंत्री अजय मिश्रा को हटाया जाए मंत्री पद से, राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद बोले राहुल गांधी- लखीमपुर खीरी में पीड़ित परिवारों कि मांग है कि जिसने भी उनके बेटे की हत्या करी उसे मिले सज़ा, और जिस व्यक्ती ने हत्या की उसके पिता हैं देश के गृह राज्य मंत्री, जब तक वह अपने पद पर हैं तब तक नहीं मिलेगा न्याय’, वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा- राष्ट्रपति ने दिया है हमको आश्वासन कि वह आज इस मामले पर सरकार के साथ करेंगे चर्चा, मंत्री की बर्खास्तगी की मांग कांग्रेस की मांग नहीं है, हमारे साथियों की मांग नहीं है, यह जनता की मांग है और पीड़ित किसान परिवारों की है मांग’
13 Oct 2021
Read More »

राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधमंडल ने की राष्ट्रपति से मुलाकात, लखीमपुर मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कांग्रेस के 7 सदस्ययी प्रतिनिधि मंडल ने की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात, लखीमपुर खीरी मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल, सांसद एके एंटोनी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर रंजन चौधरी, गुलाम नबी आजाद भी रहे मौजूद, राहुल गांधी को प्रेसिडेंट से मिलने के लिए दिया गया था 11.30 बजे का समय, कांग्रेस का आरोप- सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद भी मामले में केंद्रीय मंत्री और उनके परिवार के खिलाफ नहीं की जा रही है उचित कार्रवाई
13 Oct 2021
Read More »


सपा का विजय रथ आज पहुंचेगा जालौन, अखिलेश यादव का दावा- ‘बीजेपी का होने वाला है सफाया’: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तमाम राजनीतिक दलों ने फूंक दिया है चुनावी बिगुल, यूपी में मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को कानपुर से विजय रथ यात्रा का किया आगाज, कानपुर के बाद सपा के विजय रथ आज पहुंचेगा जालौन, इस दौरान अखिलेश ने साधा योगी सरकार पर जमकर निशाना, कहा- ‘सपा की ओर से लगातार जनता से आशीर्वाद लेने के लिए चलेगा ये विजयरथ, प्रदेश में बीजेपी का होने वाला है सफाया, बीजेपी ने गंगा मईया को दिया है धोखा, जहां साफ होनी थी गंगा आज वैसी ही गंदी हैं, कानपुर है बड़ा शहर, यहां कारोबार, रोज़गार है, लेकिन बीजेपी के राज में कानपूर के लोगों ने अपनी देखी है अपनी बर्बादी, बीजेपी की केंद्र और यूपी सरकार ने किसानों के साथ क्या है धोखा’
13 Oct 2021
Read More »

गांधी जी के कहने पर सावरकर ने अंग्रेजों को दी थी दया याचिका- बापू को लेकर राजनाथ का बड़ा बयान: वीर सावरकर के नाम पर एक बार फिर देश में गरमाने लगी है राजनीति, सावरकर पर उदय माहूरकर और चिरायु पंडित की पुस्तक ‘वीर सावरकर हु कुड हैव प्रीवेंटेड पार्टिशन’ का विमोचन करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सावरकर के विरोधियों पर साधा जमकर निशाना, तो वहीं सावरकर को सबसे बड़ा राष्ट्रवादी बताया, राजनाथ ने कहा- ‘विचारधारा के चश्मे से देखकर वीर सावरकर के योगदान की उपेक्षा करना और उन्हें अपमानित करना क्षमा योग्य और न्यायसंगत नहीं है, सावरकर ने महात्मा गांधी के कहने पर अंग्रेजों को दी थी दया याचिका, एक खास विचारधारा से प्रभावित तबका वीर सावरकर के जीवन और विचारधारा से है अपरिचित और उन्हें नहीं है इसकी सही समझ, इसीलिए वे उठाते रहते हैं सवाल’, इस पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी रहे थे मौजूद
13 Oct 2021
Read More »


