



Day: October 6, 2021


लखीमपुर कांड पर राजस्थान कांग्रेस का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं के साथ भरतपुर से पैदल मार्च करेंगे डोटासरा: लखीमपुर खीरी कांड को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से आगे बढ़ाया जाएगा आंदोलन, 7 अक्टूबर को सुबह 11 बजे पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में होगा पैदल मार्च, भरतपुर के ऊंचा नंगला बॉर्डर से लखीमपुर खीरी के लिए करेंगे पैदल मार्च, हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी रहेंगे साथ, लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवारों के प्रति जाहिर करेंगे प्रति संवेदनाएं साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग, इधर आज दिल्ली से सड़क मार्ग से लखीमपुर जा रहे हैं सचिन पायलट
6 Oct 2021
Read More »


कांग्रेस का संघर्ष और BJP की तानाशाही देख रहा देश, आरोपियों की गिरफ्तारी ना होना आश्चर्यजनक- गहलोत: लखीमपुर कांड को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट- ‘राहुल, प्रियंका और कांग्रेस पार्टी द्वारा लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के खिलाफ़ संघर्ष और बीजेपी सरकार की तानाशाही देख रहा है पूरा देश, अंततः उत्तरप्रदेश सरकार को सुनना पड़ा देशभर से उठ रही आवाज़ और प्रियंका गांधी को 52 घंटे की गैरकानूनी हिरासत से किया गया रिहा, राहुल-प्रियंका और कांग्रेस नेता हिंसा में मारे गए किसानों के शोक संतप्त परिजनों से मिलने, उन्हें ढांढस बंधाने जा रहे हैं लखीमपुर’, सीएम गहलोत ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर योगी सरकार को लिया आड़े हाथ- ‘अभी तक किसी भी अपराधी को गिरफ्तार नहीं करना है आश्चर्यजनक, केन्द्र सरकार को मामले में करना चाहिए हस्तक्षेप ताकि सुनिश्चित हो सके की दोषी गिरफ्तार हों और पीड़ितों को मिले न्याय’, लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे हैं राहुल-प्रियंका और कांग्रेस नेता, बड़ी ना नुकुर के बाद योगी सरकार ने इन्हें दी है परमिशन
6 Oct 2021
Read More »

सिस्टम आखिर आरोपियों को क्यों बचा रहा है, केंद्रीय मंत्री को कैबिनेट से किया जाए बर्खास्त- अरविंद केजरीवाल: लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी नहीं ले रही थमने का नाम, इस मामले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र के साथ साथ योगी सरकार पर भी साधा निशाना, केजरीवाल ने कहा- ‘सिस्टम आखिर आरोपियों को क्यों बचा रहा है, सब कह रहे हैं कि पूरा सिस्टम बचा रहा है हत्यारों को, हत्यारों को क्यों नहीं किया जा रहा गिरफ्तार, आखिर क्या है मजबूरी, सरेआम कोई इतने लोगों को रौंद जाए और सब उन्हें बचाने में लग जाए, ऐसा नहीं होता, प्रधानमंत्री जी आज पूरा देश देख रहा है, एक गाड़ी आई और लोगों को रौंदकर चली गई, आखिर सिस्टम क्या कर रहा है, किसको बचाया जा रहा है, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी को कैबिनेट से किया जाए बर्खास्त’
6 Oct 2021
Read More »

पश्चिम बंगाल में BJP को लग सकता है एक और झटका, सब्यसाची दत्ता कभी भी हो सकते है TMC में शामिल: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी में नहीं लग रहा कई विधायकों एवं नेताओं का मन, चुनाव से पहले इन नेताओं ने TMC को अलविदा कह थामा था कमल का साथ, लेकिन अब तृणमूल कांग्रेस बीजेपी को दे रही है लगातार झटका, कई विधायकों-सांसदों का TMC में शामिल होना हो चूका है पहले ही शुरू, इस बीच आ रही खबर के अनुसार विधाननगर के पूर्व मेयर सब्यसाची दत्ता कभी भी छोड़ सकते हैं बीजेपी का दामन, साथ ही दत्ता की कभी भी हो सकती है TMC में वापसी, सूत्रों के अनुसार घर वापसी के लिए दत्ता ने पहले ही कर ली है तृणमूल कांग्रेस से बात, साल 2019 में दुर्गा पूजा से ठीक पहले सब्यसाची दत्ता बीजेपी में हुए थे शामिल
6 Oct 2021
Read More »

लखनऊ एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठे राहुल गांधी, अपनी गाड़ी से लखीमपुर जाने पर अड़े कांग्रेस नेता: राहुल गांधी लखनऊ एयरपोर्ट पर बैठे धरने पर, राहुल गांधी का बयान- ‘मैं अपनी गाड़ी से जाउंगा लखीमपुर, मुझे भाजपा सरकार पर नहीं है विश्वास, मुझे अपनी गाड़ी से क्यों नहीं जाने दिया जा रहा, पुलिस खुद की गाड़ी से ले जाना चाहती है मुझे, पुलिस पता नहीं कहां ले जाना चाहती है मुझे’, राहुल गांधी की हुई पुलिस के अधिकारियों से बहस, राहुल गांधी ने अधिकारियों को दिखाई परमिशन, राहुल गांधी के साथ केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भी बैठे धरने पर, एयरपोर्ट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे नारेबाजी, एयरपोर्ट के बाहर भी हो रहा हाई वोल्टेज ड्रामा
6 Oct 2021
Read More »


प्रियंका गांधी को किया गया रिहा, सीतापुर से जाएंगी लखीमपुर, इधर दिल्ली से लखनऊ पहुंचे राहुल गांधी: लखीमपुर कांड मामले में बड़ा अपडेट, गिरफ्तार प्रियंका गांधी को किया गया रिहा, सीतापुर PAC गेस्ट हाउस से प्रियंका को किया गया रिहा, सीतापुर से लखीमपुर जाएंगी प्रियंका गांधी, लखीमपुर पीड़ित परिवारों से करेंगी प्रियंका गांधी, इधर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के नेता पहुंचे लखनऊ, ये सभी लखनऊ से जाएंगे लखीमपुर, सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू, यूं अचानक कैसे हृदय परिवर्तन हुआ योगी सरकार का?, एक घंटे पहले यूपी डीजीपी का आया था बयान, राहुल गांधी को नहीं जाने दिया जाएगा लखीमपुर, अब कैसे अचानक आनन-फानन में दी गई कांग्रेस नेताओं को जाने की इजाजत
6 Oct 2021
Read More »

पायलट को मिली लखीमपुर जाने की इजाजत, यूपी पुलिस द्वारा रोके जाने के बावजूद आगे बढ़ रहा काफिला: दिल्ली से सीतापुर/लखीमपुर जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, गाजीपुर बॉर्डर के बाद जगह-जगह रोका जा रहा है सचिन का काफिला, हालांकि पायलट को यूपी सरकार की ओर से मिल चुकी है लखीमपुर जाने की इजाजत, लेकिन पुलिस उनके काफिले को किसी ना किसी बहाने रोक रही बार बार, यूपी पुलिस की पक्षपातपूर्ण कार्रवाई पर पायलट का बयान- आज जा रहे हैं सीतापुर/लखीमपुर, हम किसानों के पीड़ित परिवारों से मिलकर बांटना चाहते हैं उनका दर्द, भाजपा ने हिंसक रवैया अपनाकर इस देश की लोकतांत्रिक परंपरा को तोड़ने का किया है प्रयास,किसान-किसानी है देश की रीढ़ की हड्डी, इस पर होने वाला प्रहार नहीं है स्वीकार’
6 Oct 2021
Read More »


