



Day: October 6, 2021


लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने की किसान लवप्रीत के परिजनों से मुलाकात, बघेल, चन्नी व हुड्डा भी रहे साथ: काफी लम्बी जद्दोजहद के बाद आखिर लखीमपुर पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी ने शुरू की पीड़ित परिवारों से मुलाकात, गाड़ियों के बहुत लंबे काफिले के साथ लखीमपुर के पलिया पहुंचे राहुल-प्रियंका गांधी, मृतक किसान लवप्रीत के परिजनों से की राहुल-प्रियंका ने मुलाकात, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी और सांसद दिपेंद्र हुड्डा भी हैं दोनों के साथ, इस दौरान रास्ते में कई किमी. तक लोगों की भीड़ सड़क के दोनों तरफ आई नजर, हर कोई कर रहा था राहुल-प्रियंका गांधी की एक झलक देखने का इंतजार, जानकारी के अनुसार शाम करीब 7.45 बजे लखीमपुर में दाखिल हुए राहुल-प्रियंका गांधी
6 Oct 2021
Read More »



विधायकों के हाथ की कठपुतली बनी गहलोत सरकार? MLA ने खुलेआम की मुख्यमंत्री को ब्लेकमेल करने की बात: निवाई विधायक प्रशांत बैरवा का बड़ा बयान- ‘मुख्यमंत्री जी से करूंगा रोड के लिए 200 करोड़ रुपयों की डिमांड, अभी तो हम कर सकते हैं मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल भी, क्योंकि यह है विधायकों की सरकार’, निवाई में अयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर में बैरवा ने दिया बड़ा बयान, इस बयान के निकाले जा रहे कई राजनीतिक मायने, हाल ही में प्रशांत बैरवा ने की थी पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट से मुलाकात, इसके बाद बैरवा नजर आए थे सीएम गहलोत के साथ एक कार्यक्रम में, सियासी कलह के दौरान पायलट कैंप को छोड़ गहलोत खेमे में शामिल हुए थे बैरवा, उसके बाद बैरवा ने हालही में की थी पायलट से मुलाकात, अब वायरल हो रहे इस 9 सैकंड के वीडियो में बैरवा सीएम गहलोत को ब्लेकमैल करने की खुले आम कर रहे बयानबाजी, एक विधायक कैसे मुख्यमंत्री को ब्लैकमेल करने की कह सकता है बात, तो क्या ये सही है कि गहलोत सरकार बन गई है विधायकों के हाथ की कठपुतली, भाजपा लगाती रही है ये आरोप की गहलोत सरकार में हर विधायक खुद को समझता है मुख्यमंत्री, अब बैरवा के बयान ने लगाई बीजेपी के आरोपों पर मुहर
6 Oct 2021
Read More »

10 हजार वाहनों के काफिले के साथ पंजाब कांग्रेस कल लखीमपुर खीरी के लिए होगी रवाना- परगट सिंह: लखीमपुर कांड पर कांग्रेस कर रही है देश भर में प्रदर्शन, तीन दिन की सियासी गहमागहमी के बीच आज कांग्रेस नेताओं को मिली लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत, तो वहीं कल पंजाब कांग्रेस के नेता एवं कार्यकर्त्ता करेंगे लखीमपुर खीरी कूच, पंजाब सरकार में मंत्री परगट सिंह ने कहा- ‘पंजाब कांग्रेस लखीमपुर खीरी के पीड़ितों के साथ खड़ी है कंधे से कंधा मिलाकर, पंजाब कांग्रेस 10 हजार वाहनों के काफिले के साथ 7 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी के लिए होगी रवाना, इसके लिए सभी नेता एवं कार्यकर्त्ता जुटेंगे एयरपोर्ट चौक पर’, इससे पहले लखनऊ से सीतापुर पहुंचे राहुल गांधी ने PAC गेस्ट हाउस में पहले से मौजूद प्रियंका गांधी से की मुलाकात और बहन को साथ लेकर लखीमपुर के लिए हुए रवाना, अब से कुछ देर में राहुल- प्रियंका करेंगे पीड़ित परिवार से मुलाकात
6 Oct 2021
Read More »

पायलट और आचार्य प्रमोद को लिया हिरासत में, लखीमपुर जाते समय योगी की पुलिस का एक्शन: लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लिया गया हिरासत में, आचार्य प्रमोद कृष्णन को भी लिया गया हिरासत में, लखीमपुर जाते समय मुरादाबाद में पुलिस ने लिया हिरासत में, सचिन पायलट को ले जाया गया पुलिस द्वारा अज्ञात स्थान पर, इससे पहले योगी की पुलिस द्वारा ही सचिन पायलट को दी गई थी लखीमपुर जाने की इजाजत, ऐसे में पायलट के साथ गए कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार हंगामा, इधर राहुल गांधी प्रियंका के साथ सीतापुर से लखीमपुर के लिए हो चुके हैं रवाना
6 Oct 2021
Read More »


सीतापुर पहुंचे राहुल गांधी, बहन प्रियंका के साथ लखीमपुर जाकर पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात: लखीमपुर कांड पर कांग्रेस का मूवमेंट, लखनऊ से सीतापुर पहुंचे राहुल गांधी, PAC गेस्ट हाउस पहुंचा राहुल गांधी का काफिला, राहुल गांधी के साथ हैं केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, PAC गेस्ट हाउस में पहले से मौजूद हैं प्रियंका गांधी, बहन को साथ लेकर लखीमपुर के लिए निकलेंगे राहुल गांधी, इधर योगी सरकार ने प्रियंका पर लगाए सभी चार्ज ले लिए हैं वापस
6 Oct 2021
Read More »

जारोली और पाराशर ने किया REET का पेपर लीक, चला रहे संगठित गिरोह, हो सीबीआई जांच- किरोड़ी: REET पेपर लीक मामले को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली पर जड़े गंभीर आरोप, किरोड़ी़ मीणा ने कहा- डीपी जारोली और प्रदीप पाराशर ने संगठित गिरोह के रूप में किया काम, संगठित गिरोह की तरह दोनों ने लीक किए रीट के पेपर, आरोपी बत्तीलाल पकड़ में आएगा तो गंगापुर और लक्ष्मणगढ़ वाले भी आ जाएंगे पकड़ में, यह पकड़ में आएंगे तो डीपी जारोली और प्रदीप पाराशर भी पकड़ में आएंगे, इनके साथ ही बड़े लोगों के नाम का भी होगा खुलासा’, किरोड़ी मीणा ने कहा- जब आएगा बड़े लोगों का नाम तो SOG खड़े कर देगी हाथ, इसलिए मैं रीट पेपर मामले की जांच सीबीआई से करवाने की करता हूं मांग, मेरी मांग पूरी नहीं होने तक में लड़ूंगा और जारी रखूंगा संघर्ष’, किरोड़ी मीणा ने आरोप लगाया की प्राइवेट सह समन्वयक में से ही एक ने आरोपी बत्तीलाल को 15 लाख रुपए में पेपर करवाया उपलब्ध, किरोड़ी लाल मीणा ने सीबीआई जांच के साथ REET परीक्षा पुन: कराने की रखी मांग
6 Oct 2021
Read More »


