Day: October 6, 2021

राहुल-प्रियंका समेत 5 नेताओं को लखीमपुर जाने की इजाजत

राहुल-प्रियंका समेत 5 नेताओं को लखीमपुर जाने की मिली इजाजत, बढ़ते दबाव के बाद कुछ पीछे हटी योगी सरकार: लखीमपुर मामले में यूपी सरकार का बड़ा फैसला, राहुल-प्रियंका को लखीमपुर जाने की दी इजाजत, यूपी सरकार ने 5 कांग्रेस नेताओं को जाने की इजाजत, AAP सांसद संजय सिंह भी जा रहे हैं लखीमपुर, मृतकों का हो चुका है अंतिम संस्कार, यूपी पुलिस ने कानून व्यवस्था दुरुस्त होने का दिया हवाला, 50 घंटे के बाद यूपी सरकार हटी दो कदम पीछे, राहुल गांधी कुछ देर में पहुंचेंगे लखनऊ, अब राहुल गांधी लखनऊ से जा सकेंगे लखीमपुर, वहीं प्रियंका गांधी हैं सीतापुर में हाउस अरेस्ट, प्रियंका भी जा सकेंगी लखीमपुर

Read More »
दिल्ली तलब मंत्री अजय मिश्रा की जाती दिख रही है कुर्सी(FILE PHOTO)

दिल्ली तलब मंत्री अजय मिश्रा की जाती दिख रही है कुर्सी, पीएम मोदी ले सकते हैं बड़ा फैसला!: लखीमपुर खीरी में हुए बवाल के बाद चर्चा में आए मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के भविष्य को लेकर उठने लगे सवाल, अजय मिश्रा को दिल्ली किया गया तलब, सूत्र- नॉर्थ ब्लॉक में हुई अमित शाह से मुलाकात, क्या मोदी सरकार लेने जा रही है कोई बड़ा निर्णय, क्या जल्द ही जा सकती है मंत्री जी की कुर्सी, भाजपा गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को बचाने और विपक्ष पर वार की चाहे जितनी कोशिश क्यों न कर लें, लेकिन टेनी का केंद्रीय मंत्री का पद बचे रहना लग रहा है मुश्किल, सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर प्रधानमंत्री को बता दी है अपनी चिंताएं, राज्य सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को अपनी भेज दी है अपनी रिपोर्ट, लखीमपुर खीरी प्रकरण से न केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी हैं नाराज, इस प्रकरण में प्रधानमंत्री मोदी कभी भी ले सकते हैं बड़ा फैसला

Read More »
किरोड़ी मीणा आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस(FILE PHOTO)

किरोड़ी मीणा आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, REET मामले को लेकर कर सकते हैं बड़ा खुलासा या ऐलान: राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा आज करेंगे प्रेसवार्ता, REET परीक्षा-2021 को लेकर कर सकते हैं कोई बड़ा खुलासा या घोषणा, REET परीक्षा में हुई कथित धांधली के आरोपों के बाद गर्माई हुई है मरुधरा की सियासत, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने 3 अक्टूबर को स्थगित किया था अपना धरना, REET पेपर लीक मामले में जयपुर के शहीद स्मारक पर दिया जा रहा था धरना, अब किरोड़ी लाल मीणा आज दोपहर 4 बजे जयपुर के पिंकसिटी प्रेस क्लब में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, सूत्रों की माने तो किरोड़ी लाल मीणा रीट परीक्षा 2021 कथित पेपर लीक मामले में कर सकते है बड़ा खुलासा, या फिर इसको लेकर कोई आंदोलन की कर सकते हैं घोषणा, इससे पहले किरोड़ी लाल मीणा ने प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह मुलाकात के बाद भविष्य में भाजपा के तमाम विधायकों के साथ एक साथ मिलकर आंदोलन करने की कही थी बात, साथ ही इसके बाद स्थगित कर दिया था अपना धरना,

Read More »
लखीमपुर जा रहे पायलट के काफिले को पुलिस ने रोका

सीतापुर जा रहे पायलट के काफिले को पुलिस ने रोका, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस से उलझे कार्यकर्ता: लखीमपुर/सीतापुर जा रहे पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के काफिले को पुलिस ने यूपी की गाजीपुर बॉर्डर पर रोका, काफिले के लोगों की पुलिस से बहस, हाईवे खाली करने को बोल रही पुलिस, सैंकड़ों लोगों के साथ दिल्ली से निकले थे पायलट का काफिला पायलट के साथ हैं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, दिल्ली से सड़क मार्ग से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए पहले सीतापुर जाने का है पायलट का था कार्यक्रम, लेकिन पुलिस ने पायलट के काफिले को रोका, सचिन पायलट ने कहा- योगी पुलिस की नहीं चलेगी तानाशाही, प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे हैं सीतापुर, सियासी गलियारों में उठने लगे हैं सवाल, क्या योगी सरकार डर गई है कांग्रेस नेताओं के दौरे से?

Read More »
राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे पर भाजपा का निशाना(file photo)

राहुल के लखीमपुर दौरे पर भाजपा का निशाना- देश में फैला रहे हैं भ्रम, दुखद घटना पर कर रहे राजनीति: राहुल गांधी के लखीमपुर दौरे पर भाजपा का निशाना, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहुल गांधी पर लगाया वोटों की खेती करने का आरोप, बोले- ‘राहुल गांधी फैला रहे हैं भ्रमजाल, किसानों और प्रशासन में हो चुका है समझौता, राहुल गांधी का गैर जिम्मेदाराना रवैया, राहुल ने पोस्टमार्टम पर उठाए सवाल, क्या राहुल गांधी हैं मेडिकल एक्सपर्ट, दुखद घटनाओं पर मत करो राजनीति, लखीमपुर में जो हुआ वो दुखद, लोगों को न भड़काया जाए, राहुल गांधी फैलाना चाहते हैं अशांति, दुखद घटना पर राजनीति कर लाभ उठाने की कोशिश, राहुल का नहीं है किसानों से लेना देना, गांधी परिवार को सिर्फ अपने परिवार से मतलब, कांग्रेस लोगों को भड़काने का कर रही काम, गांधी परिवार ने देश को लूटने का किया काम, राहुल गांधी को नहीं है लोकतंत्र की बात करने का अधिकार’, राहुल गांधी आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी के साथ जा रहे हैं लखीमपुर

Read More »
आचार्य प्रमोद के साथ दिल्ली से रवाना हुए पायलट

आचार्य प्रमोद के साथ दिल्ली से रवाना हुए पायलट, गाजीपुर बॉर्डर होते हुए सीतापुर जाएंगे सचिन: लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता अड़े लखीमपुर जाने के लिए, राहुल गांधी बाय एयर तो सचिन पायलट ने पकड़ा सड़क मार्ग, सचिन पायलट दिल्ली से सीतापुर-लखीमपुर के लिए हुए रवाना, पायलट के साथ हैं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन, दिल्ली से सड़क मार्ग से गाजीपुर बॉर्डर होते हुए पहले सीतापुर जाने का है पायलट का कार्यक्रम, लेकिन क्या योगी सरकार जाने देगी कांग्रेसी नेताओं को लखीमपुर या सीतापुर? इसकी संभावना है नगण्य, इसलिए जहां तक जाने की मिलेगी इजाजत वहीं शुरू होगा कांग्रेस नेताओं का धरना प्रदर्शन, अन्य नेताओं की तरह सचिन पायलट को भी लिया जा सकता है हिरासत में

Read More »
कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल

जब सोशल मीडिया नहीं था तब भी SC प्रिंट मीडिया के आधार पर लेता था स्वतः संज्ञान तो अब क्यों नहीं- सिब्बल: लखीमपुर हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस पार्टी है भाजपा के खिलाफ मुखर, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी लखीमपुर कांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात के लिए दिल्ली से जा रहे लखनऊ , तो वहीं देश की सर्वोच्च अदालत द्वारा इस पूरे मामले में कोई टिपण्णी ना करने पर कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने उठाए सवाल, सिब्बल का ट्वीट- ‘उच्चतम न्यायालय, एक समय था जब यूट्यूब नहीं था, सोशल मीडिया नहीं था, सुप्रीम कोर्ट ने प्रिंट मीडिया में खबरों के आधार पर लिया स्वत: संज्ञान और बेजुबानों की सुनी आवाज, लेकिन आज जब कुचले जा रहे हैं हमारे नागरिक और जा रहे हैं मारे, तो मेरा सुप्रीम कोर्ट से अनुरोध है कि करें कुछ कार्रवाई’, लखीमपुर कांड को लेकर किसी भी कोर्ट की ओर से नहीं लिया गया है प्रसंज्ञान

Read More »
भाई-बहन कर रहे राजनीति, कानून करेगा काम- योगी सरकार

पर्यटन के लिए लखीमपुर जाना चाहते हैं राहुल, भाई-बहन कर रहे राजनीति, कानून करेगा काम- योगी सरकार: लखीमपुर कांड पर उत्तरप्रदेश सरकार का आया बयान, योगी सरकार में मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने राहुल गांधी के दौरे को लेकर दिया बड़ा बयान- ‘विपक्ष कर रहा है सियासत, राहुल पर्यटन के लिए जाना चाहते हैं लखीमपुर, आज बहन के साथ युवराज को भी आया है जोश, भाई-बहन कर रहे है राजनीति, लखीमपुर जाना है तो कुछ दिन बाद जाना, कानून व्यवस्था को लेकर नहीं दी जा रही है जाने की इजाजत, किसी को नहीं दी जाएगी माहौल बिगाड़ने की इजाजत, लखीमपुर का सच सामने लाकर रहेंगे, कानून करेगा अपना काम, दोषियों को मिलेगी सजा, जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा आरोपियों को, कांग्रेस शासन में हुआ था नरसंहार भूल गए क्या?’, राहुल गांधी ने 5 नेताओं के साथ लखीमपुर जाने की मांगी है अनुमति, अभी तक योगी सरकार ने नहीं दी है राहुल को अनुमति, उधर प्रियंका गांधी भी सीतापुर में हैं हाउस अरेस्ट

Read More »
PM से सवाल पूछने की नहीं है हिम्मत- राहुल

देश में डिक्टेटरशिप, मीडिया नहीं कर रहा अपना काम, PM से सवाल पूछने की नहीं है हिम्मत- राहुल: लखीमपुर खीरी जाने से पहले राहुल गांधी की महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता, पीएम मोदी और गोदी मीडिया को लिया आड़े हाथ, राहुल ने देश में लोकतंत्र की जगह बताया तानाशाही का राज, प्रेसवार्ता के दौरान राहुल ने साधा मीडिया पर निशाना- ‘अगर आप किसानों से जुड़े प्रश्न पूछना चाहते हैं तो आपका है स्वागत, क्योंकि ये प्रेसवार्ता सिर्फ और सिर्फ किसानों के मुद्दे से है जुड़ी, अगर ऐसे में आप अन्य मुद्दों के जरिये इस प्रेसवार्ता का ध्यान अलग दिशा में ले जाना चाहते हैं तो मैं नहीं होने दूंगा ऐसा, जो काम आज इस देश की मीडिया को करना चाहिए वो करना पड़ रहा है हमें, प्रधानमंत्री से सवाल पूछने की नहीं है हिम्मत, क्योंकि आज देश की सभी संस्थाओं को किया जा रहा है कंट्रोल, किसानों के साथ किया जा रहा है गलत, मंत्री और उनके बेटे को क्यों नहीं किया जा रहा गिरफ्तार, लेकिन मीडिया हमसे सवाल पूछता है कि हम क्यों कर रहे है राजनीति’, राहुल गांधी ने कहा- ‘आज देश में है डिक्टेटरशिप’,

Read More »
राहुल का PM पर करारा वार

कल प्रधानमंत्री थे लखनऊ, बावजूद इसके लखीमपुर ना जा पाना है शर्मनाक-राहुल का PM पर करारा वार: लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज कांग्रेसी नेता कल जाएंगे लखीमपुर, इससे पहले राहुल गांधी ने की प्रेसवार्ता साथ ही साधा भाजपा पर निशाना, कहा- ‘कल प्रधानमंत्री जी लखनऊ में थे लेकिन पीएम लखीमपुर नहीं जा पाए, जो की बेहद शर्मनाक है, देश के ढांचे को आरएसएस और बीजेपी ने किया काबू में, देश में पहले लोकतंत्र था और अब तानाशाही, किसानों को जीप से कुचला जा रहा है, जिन किसानों की गई है जान उनका पोस्टमार्टम ठीक से नहीं किया जा रहा है, और जो भी किसानों की आवाज उठता है या कुछ कहता है तो उसे कर दिया जाता है बंद, इसी सिलसिले में दो मुख्यमंत्रियों के साथ हम लखनऊ जाने की करेंगे कोशिश’, राहुल ने अपने दौरे को इजाजत ना दिए जाने पर कहा- ‘धारा 144 के तहत 5 लोगों को वहां जाने की है इजाजत लेकिन हम सिर्फ 3 लोग लखीमपुर खीरी जाएंगे, क्योंकि हाथरस में जब हमने सरकार पर बनाया था प्रेशर तब ही हुई थी कार्यवाही, इसी कारण हम लखीमपुर जा रहे हैं ताकि जल्द से जल्द हो कार्यवाही’

Read More »