Day: October 2, 2021

img 20211002 221359

पिता की फ़ोटो पर माला चढ़ाते समय पूर्व विधायक की हार्ट अटैक से मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख: द्रमुक के पूर्व विधायक वीरापांडी ए राजा का आज था 59वां जन्मदिन, आज ही सलेम में दिल का दौरा पड़ने से पूर्व विधायक का हुआ निधन, जन्मदिन के मौके पर अपने दिवंगत पिता एवं पूर्व मंत्री वीरापांडी ए अरूमुगम की तस्वीर पर माल्यार्पण कर रहे थे ए राजा, अपने पिता की तस्वीर पर माल्यार्पण करते समय अचेत हो गए राजा, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें कर दिया मृत घोषित, 2006 में वीरापांडी से तमिलनाडु विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए थे ए राजा, 1982 में द्रमुक से जुड़े थे और तब से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहे थे राजा, मुख्यमंत्री एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता एम के स्टालिन एवं उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने पूर्व विधायक को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री स्टालिन ने उनके परिवार से मिलकर दी सात्वंना

Read More »
भाजपा ने उपचुनाव के लिए तय किए प्रभारी

BJP ने उपचुनाव के लिए तय किए प्रभारी, वल्लभनगर की जिम्मेदारी मेघवाल तो धरियावद संभालेंगे राठौड़: वल्लभनगर और धरियावद के लिए भाजपा ने नियुक्त किए प्रभारी, केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को वल्लभनगर सीट की दी गई जिम्मेदारी, सांसद सीपीजोशी, दिया कुमारी, विधायक सुरेश रावत और फूलसिंह मीणा को बनाया गया सहप्रभारी, वहीं धरियावद का प्रभारी बनाया गया विधायक राजेन्द्र राठौड़ को, विधायक जोगेश्वर गर्ग, अमृतलाल मीणा, प्रदेश मंत्री सुशील कटारा और पूर्व विधायक नानालाल अहारी को बनाया गया सहप्रभारी, कोर कमेटी की बैठक के बाद जारी की गई सूची, साथ ही चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारियां भी की गई तय, वल्लभनगर में ताराचंद, नाहर सिंह जोधा, ओपी यादव और रतनलाल गाडरी तो धरियावद में पुष्प जैन, ओम प्रकाश भड़ाना, वीरेन्द्र सिंह चौहान और महेश शर्मा को दी जिम्मेदारी

Read More »
बेरोजगार युवाओं के आंदोलन को धार देने में जुटे 'बाबा'

3 दिन से धरना दे रहे किरोड़ी लाल मीना पहुंचे बीजेपी कार्यालय, प्रभारी अरुण सिंह से की मुलाकात: REET,SI और JEN परीक्षा रद्द करवाने की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का जयपुर में तीन दिन से धरना जारी, किरोड़ी मीणा पहुंचे बीजेपी मुख्यालय, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह से कर रहे हैं मुलाकात, भाजपा के 78 विधायकों के धरने पर बैठने की मांग कर चुके हैं मीणा, अब आगे के आंदोलन को लेकर चल रही है चर्चा, युवाओं के आंदोलन को तेज करने को लेकर कोर कमेटी में भी हुआ है मंथन, REET पेपर में धांधली को लगातार हो रहे हैं बड़े खुलासे, इधर शिक्षा मंत्री डोटासरा से रीट के सफलता के कर चुके हैं दावे

Read More »
गांधी जयंती पर सीएम गहलोत की बड़ी सौगात

गांधी जयंती पर सीएम गहलोत की बड़ी सौगात, राजस्थान में खादी उत्पादों पर 50% छूट की घोषणा: राष्ट्रीय राजधानी में खादी उत्पादों पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी. गांधी जयंती के अवसर पर शुरू हुई यह छूट इस साल के आखिर तक रहेगी जारी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने की इस बात की घोषणा, मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया- ‘गांधी जयंती के अवसर पर राज्य के सभी खादी संस्थानों में खादी उत्पादों पर 31 दिसम्बर तक 50% की दी जाएगी छूट, इसमें 35% छूट राज्य सरकार की ओर से और 15% छूट दी जाएगी केन्द्र सरकार की ओर से, सीएम गहलोत ने गांधी जयंती पर सचिवालय और गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित, साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में सर्वधर्म प्रार्थना सभा तथा पुष्पांजलि कार्यक्रम में भी हुए शामिल

Read More »
सचिन पायलट 4 अक्टूबर को मुंबई में करेंगे प्रेसवार्ता

पायलट 4 अक्टूबर को मुंबई में करेंगे प्रेसवार्ता, गुजरात में जब्त ड्रग के मुद्दे पर घेरेंगे मोदी सरकार को: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का महाराष्ट्र दौरा तय, 4 अक्टूबर, 2021 को मुंबई में एक प्रेस वार्ता को करेंगे संबोधित, कांग्रेस कार्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे पायलट, गुजरात के अडानी पोर्ट में जब्द ड्रग्स के जखीरे को लेकर सवाल उठाएंगे पायलट, इस मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है कांग्रेस ने, देशभर के विभिन्न शहरों में दिग्गज नेता कर रहे हैं प्रेस वार्ता, इसी मुद्दे पर 1 अक्टूबर को दिग्विजय सिंह ने जयपुर में की थी प्रेसवार्ता, अब दिग्गी राजा के बाद पायलट जा रहे हैं मुंबई, लेकिन मुंबई में राजस्थान की राजनीति नहीं छोड़ेगी पायलट का पीछा, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी पायलट को मंत्रिमंडल विस्तार में देरी के सवाल से होना पड़ेगा दो चार, इससे पहले बैंगलुरू और देहरादून में भी अन्य मुद्दों पर हुई प्रेसवार्ता के दौरान पायलट को करना पड़ा था राजस्थान से जुड़े सवालों का सामना

Read More »
मिशन उत्तरप्रदेश में प्रियंका का साथ देंगे बघेल(FILE PHOTO)

मिशन यूपी में प्रियंका का साथ देंगे बघेल, पार्टी ने बनाया विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर पर्यवेक्षक: कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर लिया अहम निर्णय, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को बनाया गया विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर पर्यवेक्षक, यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी को रणनीति मदद प्रदान करेंगे बघेल, इससे पहले भूपेश बघेल असम में अपनी रणनीति का मनवा चुके हैं लोहा, असम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मॉबलाइज करने में कामयाब रहे थे बघेल, अब बघेल के अनुभव का फायदा उत्तरप्रदेश में उठाने की तैयारी में कांग्रेस, अब सियासी गलियारों में गूंज रहा बड़ा सवाल- क्या छत्तीसगढ़ में सच में बदला जा रहा है सीएम, अगर बघेल संभालेंगे यूपी की जिम्मेदारी तो सरकार किसके भरोसे छोड़ेंगे?

Read More »
किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बिगड़ी तबीयत

किशनपोल विधायक अमीन कागजी की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द के बाद लाया SMS अस्पताल: किशनपोल से कांग्रेस के विधायक अमीन कागजी की अचानक बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द महसूस होने के बाद कागजी को लाया गया सवाईमानसिंह अस्पताल, डॉक्टर्स की एक टीम कर रही कागजी के स्वास्थ्य की जांच, विधायक की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही कार्यकर्ता में मचा हड़कंप, एक के बाद एक कई कार्यकर्ता पहुंचे SMS अस्पताल

Read More »