



Day: October 2, 2021


टीएस सिंह देव का बड़ा बयान- ना मैं ज्योतिरादित्य ना अमरिंदर, नहीं जाउंगा BJP में, ना मिलुंगा शाह से: छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों की दिल्ली दौड़, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का बड़ा बयान- ना मैं ज्योतिरादित्य, ना मैं अमरिंदर, मैं हूं टीएस सिंहदेव, मैं कभी नहीं जाऊंगा भाजपा में और ना ही राजनीति को लेकर कभी अमित शाह से मिलुंगा’, बाबा (टीएस सिंहदेव) ने बृहस्पत सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा- बृहस्पत को मुझसे है बहुत स्नेह, इसलिए मेरे लिए करते हैं बात, ग्वालियर और पटियाला से छोटी रियासत है सरगुजा. इसलिए मैं उनकी तरह तो कभी कर ही नहीं सकता’, बृहस्पति सिंह ने दिया था बयान- ‘ढाई-ढाई साल जैसी नहीं है कोई बात, यह सब है भाजपा की चाल, मध्य प्रदेश में जिस तरह ग्वालियर वाले महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया को अपने भरोसे में लेकर सरकार गिरायी उसी तरह छत्तीसगढ़ में भी सरगुजा वाले महाराज को भरोसे में लेकर गिरना चाहते हैं सरकार, लेकिन टीएस सिंहदेव है समझदार’, छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के सीएम को लेकर भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव में जारी है खींचतान
2 Oct 2021
Read More »

धामी हैं धाकड़ बल्लेबाज इसलिए आखिरी ओवर में भेजे गए, उन पर टिकीं काफी उम्मीदें- राजनाथ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बयान- ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को वह जानते हैं छात्र राजनीति के समय से, धामी की ऊर्जा, क्षमता और कुछ कर गुज़रने के जज़्बे के रहे हैं कायल, राजनाथ सिंह ने क्रिकेट की कमेंटरी शैली में कहा- सीएम धामी को मैं ऐसे देखता हूं जैसे किसी 20-20 मैच के आखिरी ओवर में बल्लेबाज़ को हो भेजा गया, वह कमाल के बल्लेबाज़ होंगे साबित, उनसे सभी को हैं बहुत उम्मीदें’, राजनाथ सिंह उत्तराखंड के ऐतिहासिक पेशावर कांड के नायक कहे जाने वाले रॉयल गढ़वाल राइफल्स के मेजर रहे वीरचंद्र सिंह गढ़वाली की प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे पीठसैंण, राजनाथ सिंह ने कहा- ‘धामी पर टिकी हैं काफी उम्मीदें, मुझे विश्वास है कि वो इन उम्मीदों पर उतरेंगे खरे’, उत्तराखंड में लगातार सीएम बदलने को लेकर निशाने पर हैं भाजपा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह के बाद धामी को चुनाव के नजदीक बनाया गया है सीएम
2 Oct 2021
Read More »

पंजाब में हालात नियंत्रण में, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की चन्नी सरकार कर रही है अच्छा काम- चौधरी: पंजाब के पर्यवेक्षक हरीश चौधरी का बड़ा बयान- पंजाब में हालात नियंत्रण में, कार्यकर्ताओं की सरकार कर रही है अच्छा काम, ‘कैप्टन’ ही सही काम करते तो ये नौबत नहीं आती, सिद्धू पर फैसला करेगी आलाकमान’, हरीश चौधरी ने पंजाब में कलह पर मीडिया के हो हल्ला करने पर भी साधा निशाना, पंजाब में सिद्धू और चन्नी के बीच सुलह की आ रही हैं खबरें, एक बार फिर पंजाब जा रहे हैं हरीश चौधरी
2 Oct 2021
Read More »

लम्बे समय बाद सीएम आवास से बाहर निकले मुख्यमंत्री गहलोत, बापू की प्रतिमा पर पुष्प किए अर्पित: कोरोना के चलते लम्बे समय बाद आज सीएम हाउस से बाहर निकले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महात्मा गांधी की 152वीं जयंती पर राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की सीएम गहलोत ने, सुबह 9:30 सचिवालय पहुंचकर बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की सीएम गहलोत ने, इसके बाद जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पहुंचे और वहां भी गांधी प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किए मुख्यमंत्री ने, पहले कोरोना संक्रमित होने और उसके बाद हृदय संबंधी समस्यायों के चलते लंबे अरसे से सीएम आवास से बाहर नहीं निकल पाए थे मुख्यमंत्री गहलोत, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान और उसके बाद लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही सभी बैठकें और लोकार्पण कार्यक्रम कर रहे थे सीएम गहलोत
2 Oct 2021
Read More »


गांधी जयंती पर दिग्गजों ने किया बापू को याद, राजघाट पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा में शामिल हुए पीएम मोदी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती का देशभर में मनाया जा रहा है जश्न, देशभर से सभी दलों के सभी बड़े नेताओं, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्रियों ने बापू और उनके आदर्शों को किया याद, महात्मा गांधी की जयंती के खास अवसर पर आज राजघाट पर गांधी समाधि में सर्व-धर्म प्रार्थना का किया गया आयोजन, इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, और भारत को महात्मा गांधी के सपनों का देश बनाने का संकल्प लेने को कहा, पीएम मोदी ने इस खास मौके पर कहा- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि, पूज्य बापू का जीवन और आदर्श देश की हर पीढ़ी को कर्तव्य पथ पर चलने के लिए करता रहेगा प्रेरित
2 Oct 2021
Read More »


