Day: October 2, 2021

प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक में जुटे दिग्गज

प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जुटे दिग्गज, वल्लभनगर-धरियावद उपचुनावों पर हो रहा महामंथन: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में कोर कमेटी की बैठक, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, संगठन मंत्री चन्द्रशेखर, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, ओम प्रकाश माथुर सहित दिग्गज नेता मौजूद, वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा उपचुनाव को लेकर हो रहा महामंथन, कुंभलगढ़ में चिंतन बैठक के बाद भाजपा की पहली बड़ी बैठक, इससे पहले पूनियां ने राजे के घर जाकर की मुलाकात, वहीं भूपेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, गुलाबचंद कटारिया और भारती सियाल नहीं पहुंच पाएंगी बैठक में

Read More »
सिद्धू बोले- पद रहे या ना रहे, राहुल और प्रियंका का दूंगा साथ(FILE PHOTO)

सिद्धू बोले- पद रहे या ना रहे, राहुल और प्रियंका का दूंगा साथ, नकारात्मक शक्तियां हारेंगी पंजाब जीतेगा: पंजाब में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान- ‘उनके पास कोई पद रहे या ना रहे, वह राहुल और प्रियंका गांधी के साथ बने रहेंगे, सिद्धू ने गांधी जयंती पर किया ट्वीट- ‘गांधी जी और शास्त्री जी के सिद्धांतों का करुंगा पालन, पद रहे या ना रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के रहूंगा साथ, सभी नकारात्मक शक्तियों को मुझे हराने की कर लेने दो कोशिश, लेकिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीतेगा पंजाब, पंजाबियत (वैश्विक भाईचारा) की होगी जीत और जीतेगा हर पंजाबी’, विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में मचे घमासान के बीच सिद्धू ने दिया बड़ा बयान, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू को मनाने की कर रहे हैं कोशिश भी, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिद्धू का इस्तीफा किया जाएगा स्वीकार या फिर वह इसे लेंगे वापस

Read More »
पारस-चिराग की नुराकुश्ती में 'बंगला' फ्रीज

निर्वाचन आयोग ने लोकजन शक्ति पार्टी का सिंबल ‘बंगला’ किया फ्रीज, चाचा-भतीजे की कलह पड़ी भारी: देश और बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, निर्वाचन आयोग ने लोक जनशक्ति पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लगाई रोक, आयोग ने यह फैसला चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस के बीच विवाद के चलते फैसला, आयोग ने कहा कि चिराग या पशुपति में से कोई भी गुट LJP के सिंबल का नहीं कर पाएगा इस्तेमाल, एलजेपी पर कब्जे की लड़ाई में रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस और चिराग को बड़ा झटका, एलजेपी का चुनाव चिह्न है ‘बंगला’, ‘बड़े पासवान’ के इस ‘बंगले’ पर दोनों ओर से किए गए थे दावे, दोनों गुटों को अंतरिम उपाय के रूप में नए नाम और चुनाव चिह्न उम्मीदवारों को किए जा सकते हैं आवंटित

Read More »
सतीश पूनियां पहुंचे 13 सिविल लाइंस

सतीश पूनियां पहुंचे 13 सिविल लाइंस, मैडम राजे से मुलाकात कर जानी बहू निहारिका की कुशलक्षेम: राजस्थान भाजपा से जुड़ी बड़ी खबर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास 13 सिविल लाइंस, मै़डम राजे से मुलाकात करने पहुंचे पूनियां, मैडम राजे की पुत्रवधु निहारिका राजे की तबीयत है नासाज, राजे से मिलकर पूनिया ने निहारिका राजे की जानी कुशलक्षेम, राजे और पूनियां की मुलाकात को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर हुआ शुरू, वर्तमान और भविष्य की राजनीति को लेकर अहम मानी जा रही ये मुलाकात, दोनों ही दिग्गजों के खेमे एक दूसरे पर लगातार रहते हैं हमलावर

Read More »
किरोड़ी मीणा का डोटासरा पर पलटवार

किरोड़ी मीणा का डोटासरा पर पलटवार- मुझ पर छींटाकशी करने के बजाय बताते कैसे आउट हुआ पेपर: पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा बेरोजगारों के धरने को नौटंकी बताने वाले बयान पर किरोड़ी लाल मीणा का पलटवार, किरोड़ी ने कहा- ‘रीट पेपर लीक के मामले में शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान है हास्यास्पद, मुझ पर व्यक्तिगत आरोप लगाने की बजाय उन्हें यह बताना चाहिए कि तमाम दावों के बावजूद पेपर कैसे और क्यों हुआ आउट? पेपर आउट होने के बावजूद परीक्षा क्यों नहीं हो रही स्थगित?, प्रदेश के बेरोजगार युवा जब भी अपनी पीड़ा लेकर आते हैं मेरे पास तो मैं उनकी मांगों को देता हूं आवाज़, एक जनप्रतिनिधि होने के नाते यह है मेरा दायित्व, रीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले में जब तक बेरोजगारों को नहीं मिलेगा न्याय, मेरा संघर्ष रहेगा जारी’, किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘शिक्षा मंत्री डोटासरा की मुझ पर व्यक्तिगत छींटाकशी से मुझे हुआ दुख, लेकिन इससे बेरोजगारों के प्रति मेरा समर्पण रत्ती भर भी नहीं होगा कम, मैं उनके हक की आवाज़ को और ताकत के साथ सरकार तक पहुंचाने का करुंगा काम, युवाओं को न्याय दिलाना है मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता’, किरोड़ी मीणा REET, JEN और SI पेपर धांधली का आरोप लगाते हुए पेपर रद्द करने की मांग को लेकर तीन दिन से दे रहे हैं धरना, किरोड़ी मीणा सभी मामलों की सीबीआई जांच की कर रहे मांग

Read More »
लंबी चुप्पी के बाद बोले सीएम गहलोत

लंबी चुप्पी के बाद बोले सीएम गहलोत- अगली बार फिर बनाऊंगा सरकार, 15 साल कुछ नहीं होने वाला: प्रशासन गांवों-शहरों के संग अभियान के शुभारंभ समारोह में जमकर बरसे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, लंबी चुप्पी के बाद अशोक गहलोत का करारा जवाब- पूरे 5 साल चलेगी हमारी सरकार, बोले- ‘अगली बार भी बनाएंगे सरकार, धारीवाल जी को मैं अगली बार भी इसी विभाग का बनाउंगा मंत्री, मैं एकदम स्वस्थ हूं और मुझे अगले 15-20 साल कुछ नहीं होने वाला, कांग्रेस सरकार को लेकर अभी नहीं है कोई नकारात्मक माहौल’, गहलोत ने स्वीकारा- हम एक बार 56 पार गए एक बार 21 सीट पर आये लेकिन इस बार फिर से बनाएंगे सरकार’ सीएम गहलोत ने गोदी मीडिया पर साधा निशाना- ‘गोदी मीडिया को आता है सपना, अब पंजाब के बाद राजस्थान की है बारी, छत्तीसगढ़ की है बारी, इनकी आत्मा भी गवाही नहीं देती फिर भी मोदी शाह के दबाव में करते हैं काम’, साथ ही राज्यपाल कलराज मिश्र पर भी सीएम गहलोत ने ली चुटकी, कहा- गवर्नर साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ किया है, बस मुख्यमंत्री बनते बनते रह गए’, मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच आज काफी दिन बाद खुलकर अपनी बात रखी सीएम गहलोत ने

Read More »
गांधी जयंती पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना

गांधी जयंती पर कपिल सिब्बल का पीएम मोदी पर निशाना- आंकड़ों, वाणी, और काम हर चीज़ में है असत्य: राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की 152वीं जयंती का देशभर में मनाया जा रहा है जश्न, इस मौके पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने साधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना, सिब्बल ने कहा- ‘गुजरात के जो नेता आज दिल्ली पहुंच गए हैं, वो महात्मा गांधी के बारे में जानते हैं बहुत कम, वे कहते थे ‘द ओन्ली गॉड इज द गॉड ऑफ ट्रुथ’, लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी से पूछना चाहता हूं वो सत्य कहां गया? आंकड़ों में, वाणी में, काम में और हर चीज़ में फैला है असत्य’

Read More »