Day: September 21, 2021

owaisi news sixteen nine

AIMIM प्रमुख ओवैसी के दिल्ली स्थित घर के बाहर हुई तोड़फोड़, लोग हो चुके हैं रेडिक्लाइज– असदुद्दीन: तेलंगाना सांसद एवं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के दिल्ली स्थित आवास के बाहर हुई तोड़फोड़, हमलावरों ने सांसद की नेम प्लेट सहित अन्य चीजों को किया क्षतिग्रस्त, हालांकि इस तोड़फोड़ के लिए पुलिस ने 5 लोगों को कर लिया है गिरफ्तार, अपने आवास पर हुई तोड़फोड़ को लेकर बोले सांसद असदुद्दीन ओवैसी– लोग हो चुके हैं रेडिक्लाइज और इसकी ज़िम्मेदारी जाती है भाजपा सरकार पर, अगर एक सांसद के घर इस तरह से होता है हमला तो देश में और दुनिया में क्या संदेश जा रहा है

Read More »
अलवर मॉब लिंचिंग पर बालकनाथ का हमला

अलवर मॉब लिंचिंग पर बालकनाथ का हमला- संवेदनहीन सरकार तालीबानी हुक्मरानों की तरह साधे है चुप्पी: अलवर के बडौदामेव में युवक की पीट-पीट कर हत्या पर राजनीति, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बताया था जंगलराज, सांसद महंत बालकनाथ ने गहलोत सरकार को कह दिया ‘तालीबानी शासक’, बालक नाथ का बयान- ‘अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, कानून व्यवस्था की उड़ी धज्जियां, बड़ौदामेव में योगेश जाटव जैसे चिराग को बुझा दिया, सरकार की नाक के तले, गरीब युवाओं को सरेआम उतारा जा रहा मौत के घाट’, सांसद ने कहा- ‘संवेदनहीन सरकार तालीबानी हुक्मरानों की तरह साधे है चुप्पी, सरकार को दे देना चाहिए इस्तीफा’, अलवर के बड़ौदामेव में मीना का बास के पास 15 सितम्बर को 17 साल के छात्र योगेश की मोटरसाइकिल टकरा गई थी एक युवती से, इससे गुस्साए मौजूद लोगों ने कर दी थी योगेश की पिटाई, 18 सितंबर को योगेश की जयपुर में इलाज के दौरान हुई मौत

Read More »
सीडी, साजिश और सुसाइड!

सीडी, साजिश और सुसाइड! नरेंद्र गिरि का 8 पन्ने का सुसाइड नोट, महिला के साथ वीडियो की जताई आशंका: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि का आठ पन्ने का सुसाइड नोट आया सामने, गिरि ने हर पन्ने के नीचे किया है दस्तखत, कथित सुसाइड नोट में लिखा- ‘इस महीने की 13 तारीख को भी उनके मन में आया आत्महत्या करने का खयाल’, शिष्य आनंद गिरि पर मानसिक तौर पर परेशान करने का आरोप, लैटर में लिखा हुआ है कि ‘आनंद गिरि किसी महिला के साथ उनका वीडियो जोड़कर सोशल मीडिया में कर सकता है वायरल’, सुसाइड नोट में कई जगहों पर काटा गया है और बाद में दोबारा से है लिखा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के लेटर हैड पर लिखा है सुसाइड नोट, पुलिस के सूत्रों का दावा- जब्त की गई है एक सीडी

Read More »
महेश जोशी समर्थक हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की हत्या

महेश जोशी समर्थक हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की हत्या, पहले दो गोली मारी, नहीं मरा तो पत्थर से कुचला सिर: जयपुर में मंगलवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर अजय यादव की कर दी हत्या, बनीपार्क में राम मंदिर के पास स्कूटी सवार चार बदमाशों ने अजय को मारी दो गोली, इसके बाद भी जब अजय की नहीं निकली जान तो पास में पड़े पत्थर से कुचला सिर, बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश हुए फरार, सूचना पर राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक महेश जोशी पहुंचे एसएमएस अस्पताल, अजय यादव को बताया जा रहा है जोशी का नजदीकी, सदर थाने के हिस्ट्रीशीटरअजय यादव के खिलाफ दर्ज हैं 9 मुकदमे, हत्या के पीछे वर्चस्व और गैंगवार की बात रही है सामने

Read More »