Day: September 21, 2021

हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच- अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरी को दी श्रद्धांजलि, कहा- हाईकोर्ट के मौजूदा जज से करानी चाहिए जांच: अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध मौत का मामला, प्रयागराज के बाघम्बरी मठ पहुंचे समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि, यादव ने की मांग- ‘हाईकोर्ट के एक मौजूदा जज को करनी चाहिए जांच ताकि घटना के पीछे की सच्चाई आए सामने’, यादव ने कहा- ‘उनके परिवार के साथ-साथ हम सब हैं दुखी, श्रद्धांजलि के साथ उनके अनुयायियों, साथियों और सहयोगियों को इस क्षति पर जो दुख हुआ उसे सहन करने की मिले शक्ति, उनकी मृत्यु को लेकर आई हैं अलग-अलग खबरें, यह एक बड़ा जांच का है विषय कैसे हुई उनकी मृत्यु, न केवल आम लोग, अखाड़ा परिषद से जुड़ लोग भी चाहते हैं महंत गिरि की मौत की सच्चाई आए सामने आए, इसलिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज की अध्यक्षता में इस मामले की होनी चाहिए जांच’, महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत, अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में पंखे पर लटका मिला था उनका शव, पुलिस ने गिरि जी का सुसाइड नोट भी किया है बरामद, तीन लोगों को हिरासत में लेकर की जा रही है पूछताछ

Read More »
मेवाड़ में भाजपा का 'महामंथन'

मेवाड़ में भाजपा का ‘महामंथन’, कुंभलगढ़ में शुरू हुए चिंतन शिविर में नहीं पहुंचीं मैडम राजे: कुंभलगढ़ में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर हो रहा है चिंतन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का चिंता शिविर में नहीं पहुंचना सबसे बड़ी चिंता!, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव की गैरमौजदूगी ने भी खड़े किए सवाल, कुंभलगढ़ के एवरेस्ट हिल में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच जारी है बैठक, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, ओम माथुर के साथ ही अन्य पदाधिकारी है मौजूद, सबसे पहले भारत माता की पूजा कर भाजपा पदाधिकारियों ने आदिवासी समाज के बच्चियों को भेंट की पाठ्य पुस्तकें, इसके बाद सभी खिंचवाई ग्रुप फोटो, दो दिवसीय चिंतन बैठक में होंगे कुल 8 सत्र, चिंतन शिविर में संगठन को मंडल से प्रदेश स्तर तक मजबूत करने, संगठन से दूर रहकर काम कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करने, जिला परिषद और प्रधान के चुनाव में पार्टी को मिली सफलता और असफलता पर होगी चर्चा, वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट पर हो रहे उप चुनाव की बनेगी रणनीति, सबसे अहम 2023 के विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन और पार्टी में जारी गुटबाजी को कम करने को लेकर होगी चर्चा

Read More »
नरेंद्र गिरी के निधन पर सीएम गहलोत ने जताया शोक

अखाडा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरी के निधन पर सीएम गहलोत ने जताया शोक: प्रयागराज में अखाडा परिषद के प्रमुख महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत का मामला, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नरेंद्र गिरी जी के निधन पर जताया शोक, ट्वीट कर लिखा- ‘अखाड़ा परिषद के प्रमुख महंत नरेन्द्र गिरी जी का आकस्मिक देहावसान समाज के लिए है अपूर्णीय क्षति, उनका पूरा जीवन धर्म व आध्यात्म के प्रति रहेगा समर्पित, मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए करता हूं प्रार्थना व उनके अनुयायियों के प्रति करता हूं शोक संवेदनाएं व्यक्त,’ इससे पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंच नरेंद्र गिरी जी को दी थी श्रद्धांजलि, महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार को संदिग्ध हालात में हो गई थी मौत

Read More »
राजस्थान में बदलाव लेकर आएगा 'नवरात्र',

सोनिया ने की गहलोत से बात तो राहुल की पायलट से मुलाकात, क्या नवरात्र में बदलेंगे प्रदेश के सियासी हालात: पंजाब कांग्रेस में हुई भारी उठापटक के बाद अब कांग्रेस आलाकमान का राजस्थान पर फोकस, प्रदेश में सीएम गहलोत और पायलट की ‘सुलह’ और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर तेज हुई कवायद, सूत्रों की मानें तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की सीएम अशोक गहलोत से फोन पर लंबी बात, तो वहीं इससे पहले सचिन पायलट ने की राहुल गांधी से लम्बी मुलाकात, इन दोनों ही सियासी घटनाओं को माना जा रहा है बहुत अहम, सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सीएम गहलोत से टेलीफोन पर बातचीत कर प्रदेश के मौजूदा राजनीतक हालत पर की चर्चा, मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी हुई दोनों में बात, वहीं चार दिन पहले यानी 17 सितंबर को सचिन पायलट ने की राहुल गांधी से लंबी मुलाकात, लगभग सालभर बाद हुई दोनों की मुलाकात में प्रदेश संगठन और मंत्रिमंडल में बदलाव के साथ, पायलट की खुद की भूमिका को लेकर भी हुई बताई चर्चा, माना जा रहा है कि श्राद्ध पक्ष के खत्म होते ही शारदीय नवरात्र में देखने को मिल सकते हैं बड़े सियासी बदलाव, हालांकि इस बार पिछले साल हुए सियासी कलह की ‘क्राइसिस मैनेजर’ प्रियंका गांधी नहीं हैं फ्रेम में, प्रियंका फिलहाल बिजी हैं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों में

Read More »
प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ

प्रयागराज पहुंचे योगी आदित्यनाथ, महंत नरेंद्र गिरि को दी श्रद्धांजलि बोले- दोषी को मिलेगी कड़ी सजा: प्रयागराज में महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत का मामला, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज पहुंच दी श्रद्धांजलि, योगी का बड़ा बयान- महंत गिरि का जाना अपूर्णीय क्षति, दुखद घटना से सभी हैं दुखी, संत समाज और सरकार की ओर से देने आया हूं श्रद्धांजलि, गिरि जी के निधन से हूं दुखी, प्रयागराज महाकुंभ में दिए गए योगदान को योगी ने किया याद, 13 अखाड़ों में बनाए रखते थे समन्वय’, योगी ने कहा- ‘घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों की हो रही है जांच, पुलिस की एक बड़ी टीम एडीजी, आईजी और डीआईजी जुटी है जांच में, हर घटना का होगा पर्दाफाश, जो दोषी होगा सजा पाएगा, सभी अनावश्यक बयानबाजी से बचें, जो भी जिम्मेदार होगा कानून में दायरे में लाकर दिलवाई जाएगी कड़ी से कड़ी सजा’, संदिग्ध मामले में पुलिस ने आनंद गिरि को किया है गिरफ्तार, महंत नरेंद्र गिरि का शव अल्लापुर स्थित बाघंबरी मठ स्थित उनके आवास में लटका मिला था पंखे पर

Read More »
img 20210921 wa0096

राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की उड़ रही धज्जियाँ, अपराधियों के हौसले हैं बुलंद- सीएम गहलोत पर राजेवार: अलवर के बड़ौदा मेव क्षेत्र में योगेश जाटव नाम के व्यक्ति के साथ हुई मॉब लिंचिंग के बाद बीजेपी के निशाने पर गहलोत सरकार, घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने साधा गहलोत सरकार पर निशाना, ट्वीट कर कहा- राजस्थान में क़ानून व्यवस्था की उड़ रही है धज्जियाँ, अपराधियों के हौसले हैं बुलंद, अलवर जिले के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देना जंगलराज का ही तो है उदाहरण, मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों को मिले कड़ी सज़ा, मृतक के आश्रितों को दी जाए आर्थिक सहायता, और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने पर किया जाए विचार

Read More »