



Day: September 20, 2021


सिद्धू के नेतृत्व में चुनाव लड़ने के बयान पर बिफरे जाखड़- ‘रावत का बयान है चौंकाने वाला’: पंजाब कांग्रेस में जारी उथल पुथल नहीं ले रही थमने का नाम, पंजाब प्रभारी हरीश रावत के बयान पर बिफरे पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, रावत के बयान को बताया चौंकाने वाला, कहा- ‘मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत चन्नी के शपथ ग्रहण के दिन, रावत का यह बयान कि ‘चुनाव सिद्धू के नेतृत्व में लड़े जाएंगे’ है चौंकाने वाला, यह सीएम के अधिकार को ना केवल कमजोर करने की है कोशिश, बल्कि पद पर उनकी नियुक्ति के उद्देश्य को भी खारिज किए जाने का है प्रयास,’ इससे पहले हरीश रावत ने मीडिया में दिए अपने एक बयान कहा था कि- ‘आगामी चुनाव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की अगुवाई में लड़े जाएंगे’
20 Sep 2021
Read More »

2 डिप्टी सीएम के साथ पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बनेंगे चरणजीत चन्नी, राहुल गांधी भी होंगे शपथग्रहण में शामिल: कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद पहले दलित सीएम बनने जा रहे चरणजीत सिंह चन्नी अब से कुछ देर में 11 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, चन्नी के साथ ही दो उपमुख्यमंत्रीयों के शपथ लेने की बात भी आ रही है सामने, इनमें ब्रह्म महिंद्रा और सुखजिंदर सिंह रंधावा को बनाया जा सकता है डिप्टी सीएम, खास बात ये है कि ब्रह्म महिंद्रा को कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को देखा जा रहा है कैप्टन को साथ लाने के तौर पर, चंडीगढ़ में होने वाले इस चन्नी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे राहुल गांधी भी, इस दौरान सिर्फ 40 लोगों को दी जाएगी एंट्री की इजाजत, यहां तक कि मीडिया को भी नहीं मिलेगी एंट्री की इजाजत, कोविड प्रोटोकॉल के तहत किया जा रहा है इस तरह का सादा शपथ ग्रहण समारोह
20 Sep 2021
Read More »




