



Day: September 20, 2021



यूपी के बाद गुजरात विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी AIMIM, ओवैसी बोले- पूरी ताकत से उतरेंगे चुनाव में: गुजरात दौरे पर के दौरान ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा एलान- ‘आने वाले वक़्त में हमारी पार्टी उतरेगी गुजरात विधानसभा चुनाव में, गुजरात में हम कई सीटों पर मजबूत कर रहे हैं संगठन’, कितनी सीटों पर उतरेगी AIMIM इस पर बोले ओवैसी- ‘हम कितनी सीटों पर चुनाव लडेंगे, इसका फ़ैसला करेगी हमारी गुजरात यूनिट, पूरी ताकत से उतरेंगे विधानसभा चुनाव में, साल 1984 के बाद से गुजरात में नहीं बना कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री’ ओवैसी का कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला- ‘राहुल गांधी ने खो दी अपनी पारंपरिक सीट अमेठी, वहां हमारे पास नहीं था कोई उम्मीदवार, राहुल ने वायनाड भी इसलिए जीता क्योंकि वहां लगभग 35 फीसदी मतदाता हैं अल्पसंख्यक, वह हमें देखते ही कहने लगते हैं ए टीम, बी टीम, वोट कटर, लेकिन इसका फैसला करेगी जनता’, यूपी विधानसभा में 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके हैं ओवैसी, यूपी में AIMIM को बताया जा रहा है वोट कटवा पार्टी और भाजपा की टीम बी, किसान नेता तो ओवैसी को बता चुके हैं ‘चचाजान’, अब यूपी के बाद ओवैसी का गुजरात चुनाव में उतरने का ऐलान करना बना चर्चा का विषय
20 Sep 2021
Read More »

एंजियोप्लास्टी के बाद CM गहलोत ले रहे पहली वीसी, प्रशासन गांवों के संग अभियान पर हो रहा मंथन: एंजियोप्लास्टी के बाद फॉर्म में लौटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वीसी के जरिये सीएम गहलोत प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों का ले रहे हैं जायजा, दो अक्टूबर से शुरू होना है प्रशासन गांवों के संग अभियान, एंजियोप्लास्टी के बाद सीएम गहलोत डॉक्टर्स की सलाह पर आवास पर ही ले रहे थे स्वास्थ्य लाभ, पॉलिटॉक्स ने दो दिन पहले ही दे दिए थे संकेत, अब फिर से प्रशासनिक अमले को कसनी पड़ेगी कमर, पंजाब के बाद राजस्थान में सियासी कलह को लेकर सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर है जारी, अब कुछ ही दिन में सीएम गहलोत जा सकते हैं जोधपुर और अन्य जिलों के दौरे पर
20 Sep 2021
Read More »


दलित को सीएम बनाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा, पंजाब के दलित कांग्रेस से रहें सावधान- मायावती: पंजाब में दलित चरण सिंह चन्नी को सीएम बनाने के मुद्दे पर बसपा प्रमुख मायावती का निशाना, मायावती का कांग्रेस पर बड़ा हमला, मायावती ने कांग्रेस को बताया दलित विरोधी, मायावती ने कहा- दलित को सीएम बनाना कांग्रेस का चुनावी हथकंडा, कांग्रेस को दलित वर्ग पर नहीं है भरोसा, गैर दलित की अगुवाई में लड़ रही है कांग्रेस’, मायावती ने पूछा सवाल- ‘चरणजीत सिंह चन्नी को कम समय के लिए क्यों बनाया सीएम, कांग्रेस को मजबूरी में याद आते हैं दलित, कांग्रेस से सावधान रहें पंजाब के दलित’
20 Sep 2021
Read More »

UP चुनाव को लेकर खुर्शीद का बड़ा बयान- नफरत की राजनीति करने वालों को जनता बैठायेगी अपने घर: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है शेष, तमाम राजनीतिक दलों के बीच सियासी छींटाकशी चरम पर है, इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता सलमान खुर्शीद ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में जनता शीघ्र ही नफरत और बंटवारे की राजनीति करने वालों को बिठायेगी उनके घर, सत्ता के तानाशाही अंदाज से, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी और गुंडाराज से लोग चाहते हैं अब मुक्ति,’ पीएम मोदी पर तंज कस्ते हुए खुर्शीद ने कहा- ‘मैं मोदी जी के स्मार्ट बनारस को अभी खोज ही नही पाया हूं, मैं मोदी जी के स्मार्ट बनारस को देखने की लालसा लिए आया था, पर दुर्भाग्यवश मुझे वह स्मार्ट बनारस कहीं मिला ही नही’
20 Sep 2021
Read More »

देश भर में कोरोना के नए मामलों में उतार चढ़ाव जारी, 30 हजार से अधिक नए केस आये सामने: भारत में कोरोना की तीसरी लहर की आहट हुई तेज, कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 30 हजार 256 नए मामले आए सामने जिसके बाद कुल सक्रीय मामलों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 18 हजार 181 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के कारण 295 लोगों की हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 45 हजार 133 के पार, तो वहीं करीब 43 हजार 938 नए मरीज पिछले 24 घंटे में कोरोना से हुए रिकवर
20 Sep 2021
Read More »

‘दलित’ चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब 17 वें मुख्यमंत्री, सुखजिंदर सिंह और ओपी सोनी नए डिप्टी सीएम: पंजाब में चरणसिंह चन्नी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, कांग्रेस ने पंजाब में दलित नेता और लगातार तीन बार MLA रहे चरणजीत सिंह चन्नी को बनाया है नया मुख्यमंत्री, सुखजिंदर रंधावा और ओमप्रकाश सोनी ने भी ली मंत्री पद की शपथ, कांग्रेस ने सुखजिंदर और सोनी को बनाया उप मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह के बीच राहुल गांधी भी पहुंचे राजभवन, चन्नी मुख्यमंत्री पद के लिए राहुल गांधी की हैं पसंद, कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की जगह चन्नी को बनाया है पंजाब का नया ‘सरदार’, शपथ ग्रहण समारोह के बाद चन्नी जा सकते हैं अमरिंदर सिंह का आशीर्वाद लेने, समारोह में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं कैप्टन
20 Sep 2021
Read More »

सोमैया ने हिरासत में लेने को बताया ठाकरे की ‘दादागिरी’, मंत्री मुशरिफ पर लगाया था भ्रष्टाचार का आरोप: बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को कोल्हापुर जाते समय पुलिस ने लिया हिरासत में, महाराष्ट्र के सातारा जिले के कराड में रोका गया सोमैया को, सोमैया को सतारा जिले के कराड रेलवे स्टेशन पर लिया गया हिरासत में, किरीट सोमैया का दावा- ‘महाराष्ट्र के ग्रामीण विकास मंत्री हसन मुशरिफ पर उनके द्वारा भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा कारणों का हवाला देते उन्हें कोल्हापुर जाने से रोका, कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक शैलेश बलकावड़े का बयान- ‘उन्हें जिले में प्रवेश करने से किया गया है मना, अब सोमैया कराड में एक संवाददाता सम्मेलन कर लौटेंगे वापस, सोमैया ने इसे बताया उद्धव ठाकरे सरकार की ‘दादागीरी’, किरीट सोमैया ने ग्रामीण विकास मंत्री एवं कोल्हापुर जिले के कागल से विधायक मुशरिफ पर भ्रष्टाचार में संलिप्त रहने और रिश्तेदारों के नाम पर ‘बेनामी’ संपत्ति रखने का 13 सितंबर का लगाया था आरोप, इधर मुशरिफ ने सभी आरोपों को किया खारिज
20 Sep 2021
Read More »


