



Day: September 20, 2021


पश्चिम बंगाल में भाजपा ने सुकांता मजूमदार को बनाया प्रदेशाध्यक्ष तो दिलीप घोष बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष: पश्चिम बंगाल में लगातार अपना वजूद खोती जा रही भाजपा ने किया बड़ा सियासी परिवर्तन, ममता बनर्जी के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. सुकांता मजूमदार को नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष, वहीं वर्तमान प्रदेशाध्यक्ष को दिलीप घोष को बंगाल से हटाकर बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशों के बाद राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने आदेश किए जारी, बीजेपी द्वारा किया गया यह बड़ा परिवर्तन बंगाल में पार्टी को सम्बल देने में कितना कारगर होगा सिद्ध, यह भविष्य में होगा देखने वाला विषय
20 Sep 2021
Read More »



अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, वाघंबरी मठ में मिला शव: महंत नरेन्द्र गिरि महाराज की मौत, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे महंत नरेन्द्र गिरि, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, प्रयागराज के वाघंबरी मठ में हुई मौत, पुलिस जुटी मौत के कारणों की जांच जारी, यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का बयान- संदिग्ध मौत की करवाई जाएगी जांच, जो भी हुआ है जांच करवाई जाएगी, किसी शिष्य के साथ विवाद की बात आ रही सामने, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जताया दुख
20 Sep 2021
Read More »

एक्शन में सीएम गहलोत, 22 सितंबर को बुलाई कैबिनेट की बैठक, एंजियोप्लास्टी के बाद पहली बैठक: एंजियोप्लास्टी के बाद अब सीएम गहलोत के स्वास्थ्य में सुधार, 22 सितंबर को 4 बजे बुलाई गई कैबिनेट की बैठक, इसके बाद 4:30 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक, सीएम गहलोत की अध्यक्षता में होगी बैठक, बैठक में लिए जा सकते हैं अहम फैसले, इससे पहले सीएम गहलोत ने आज ली प्रशासन गांवों के संग अभियान की तैयारियों को लेकर वीसी, REET की परीक्षा को लेकर भी लिए कई अहम फैसले
20 Sep 2021
Read More »

कांग्रेस ने आजाद-वासनिक-देवड़ा को छोड़ रजनी पाटिल को बनाया महाराष्ट्र से राज्यसभा का उम्मीदवार: महाराष्ट्र से राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव, कांग्रेस ने रजनी पाटिल को बनाया उम्मीदवार, सांसद राजीव सातव के निधन से खाली हुई थी सीट, इस सीट पर कांग्रेस के कई दिग्गजों की थी नजर, मिलिंद देवड़ा, मुकुल वासनिक, राजीव शुक्ला, गुलाम नबी आज़ाद, अविनाश पांडे और संजय निरुपम थे कतार में, फिलहाल जम्मू कश्मीर की प्रभारी हैं रजनी पाटिल, एक बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा की सांसद रह चुकी हैं पाटिल, हालही में राहुल गांधी की वैष्णो देवी यात्रा और कश्मीर दौरे के दौरान काफी एक्टिव दिखी थी पाटिल
20 Sep 2021
Read More »


निलंबित RPS हीरालाल सैनी बर्खास्त, मुख्यमंत्री गहलोत ने फाइल मंजूर कर भेजी गृह विभाग: अश्लील वीडियो मामले निलंबित RPS हीरालाल सैनी को बर्खास्त करने की फाइल को सीएम गहलोत ने दी मंजूरी, सीएम की मंजूरी के बाद फाइल भेजी गई गृह विभाग, सैनी को बर्खास्त करने की फाइल विभाग ने ही भेजी थी सीएम के पास, गृह विभाग ने ये फाइल सौंप दी है कार्मिक विभाग को, किसी भी समय निलंबित RPS हीरालाल को बर्खास्त करने के आदेश हो सकते हैं जारी, SOG ने निलंबित RPS हीरालाल और महिला कॉन्स्टेबल को 6 साल के बच्चे के साथ अश्लील हरकतें करने के मामले में ले रखा है रिमांड
20 Sep 2021
Read More »



