Day: September 17, 2021

कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, तीसरी लहर की आहट तेज, 34 हजार से अधिक केस आये सामने: कोरोना के नए मामलों में गिरावट के बाद लगातार चौथे दिन नए संक्रमितों की संख्या में हुआ इजाफा, बढ़ते मामलों ने देशवासियों की बढ़ाई चिंता, कोरोना की तीसरी लहर की आहट हुई तेज, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 34 हजार 403 नए मामले आये है सामने जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 3 लाख 39 हजार 056 नए मामले किये गए दर्ज, तो वहीं कोरोना के कारण बीते 24 घंटे में 320 मरीजों की हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 44 हजार 248 के पार, वहीं कोरोना से 37 हजार 950 मरीज बीते 24 घंटे में हुए रिकवर और अस्पताल से लौटे अपने घर

Read More »
मौर्य बोले- अब्बाजान, चचाजान, भाईजान हमें किसी से मतलब नहीं(file photo)

योगी के मंत्री बोले- अब्बाजान, चचाजान, भाईजान किसी से नहीं मतलब, आतंकियों को ठोक रहे हम: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ‘अब्बा जान’ और ‘चचा जान’ को लेकर सियासत तेज, सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेता एक दूसरे पर लगातार बोल रहे हमला, योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर प्रहार- ‘हम अपनी योजनाओं के माध्यम से जा रहे हैं लोगों के बीच, जिनके पास कुछ नहीं है वो अब्बा जान और चचा जान का ले रहे हैं सहारा, हमें न अब्बा जान से मतलब, न चचा जान से मतलब और ना ही भाई जान से मतलब’, स्वामी प्रसाद मौर्य बलिया जिले में आयोजित बीजेपी के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को कर रहे थे संबोधित, मौर्य ने कहा- ‘हमारी सरकार आतंकवादियों को खोजकर एक-एक को ठोकने लगाने का कर रही है काम, सरकार आतंकियों को डाल रही जेल की सलाखों के पीछे, हमारी सरकार में नहीं गलने वाली इनकी दाल’, सीएम योगी अब्बाजान कह कर अखिलेश यादव पर साधते रहे हैं निशाना तो किसान नेता राकेश टिकैत ने ओवैसी को बताया है भाजपा का चचाजान

Read More »
कृषि कानून पास हुए पूरा हुआ 1 साल

PM मोदी का जन्मदिन आज, अकाली दल मना रहा काला दिवस, कृषि कानून पास हुए पूरा हुआ 1 साल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन आज, तो वहीं कृषि कानूनों के पास होने का भी हुआ एक साल पूरा, कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल आज दिल्ली में कर रहा है प्रदर्शन, गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से संसद तक मार्च निकालना चाहता है अकाली दल, प्रदर्शन में भाग लेने जा रहे अकाली कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने झाड़ोदा बॉर्डर पर रोक रोका, कार्यकर्ताओं ने किया इसका विरोध, अकाली दल आज कृषि बिल के विरोध में मना रहा है ‘काला दिवस’, कोविड नियमों की वजह से प्रशासन की ओर से इस मार्च की नहीं दी गई अनुमति, अकाली दल प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल ने मंगलवार को लोगों से इस प्रदर्शन में शामिल होने की की थी अपील

Read More »
बीजेपी ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का रखा लक्ष्य

PM मोदी का जन्मदिन आज, बीजेपी ने रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का रखा लक्ष्य, राहुल सहित दिग्गजों ने दी बधाई: देश के प्रधानमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन आज, भाजपा कर रही है इसे ओर भी भव्य बनाने की तैयारी, आगामी 7 अक्टूबर तक बीजेपी की है देश भर में राष्ट्रव्यापी अभियान मनाने की योजना, पीएम मोदी के जन्मदिन पर बीजेपी ने रखा रिकॉर्ड वैक्सीनेशन का, पीएम मोदी के जन्मदिवस पर देश के कई दिग्गजों ने दी बधाई, ‘राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, तो राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं, एवं सभी दिग्गजों ने की पीएम मोदी की दीर्घ आयु की कामना’

Read More »
वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईशमधु तलवार का हुआ निधन

वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईशमधु तलवार का हुआ निधन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया शोक: राजस्थान के साथ साथ देश के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार एवं साहित्यकार ईशमधु तलवार का गुरूवार देर रात हुआ निधन, अचानक तबियत बिगड़ने पर ले जाया गया अस्पताल, जहां उन्होंने ली अंतिम सांस, उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता और साहित्य जगत में छाई शोक की लहर, ईशमधु तलवार के निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी जताया दुःख, सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- ‘देश के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार, पिंक सिटी प्रेस क्लब व राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष रहे ईश मधु तलवार के आकस्मिक निधन की जानकारी दुखद है, ईश्वर शोकाकुल परिजनों एवं स्व. श्री तलवार के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगत आत्मा को करें शांति प्रदान’

Read More »