Day: September 17, 2021

भंवर जितेन्द्र सिंह को बड़ी जिम्मेदारी

यूपी में कांग्रेस ने भंवर जितेन्द्र सिंह को बनाया गया स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष, हुड्डा-गायकवाड देंगे साथ: उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने की स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह को बनाया गया चेयरमैन, जितेन्द्र सिंह का साथ देंगे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा और विधायक वर्षा गायकवाड़, स्क्रीनिंग कमेटी में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तरप्रदेश पीसीसी चीफ अजय कुमार लल्लू, सीएलपी मेंबर अराधना मिश्रा रहेंगे सदस्य, स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा के साथ ही कांग्रेस ने तेज कर दी है यूपी चुनाव की तैयारी, भंवर जितेन्द्र सिंह माने जाते हैं राहुल गांधी के खास सिपहसालार, इससे पहले जितेन्द्र सिंह के पास थी असम विधानसभा चुनाव की जिम्मेदारी, लेकिन असम में सरकार बनवा पाने में नाकाम रहे थे सिंह, अब जितेन्द्र सिंह को सौंपी गई है देश के सबसे जटिल चुनाव की जिम्मेदारी, वहीं भूपेन्द्र हुड्डा को कुछ दिन के लिए हरियाणा की राजनीति से करना था दूर, हरियाणा में हुड्डा और शैलजा गुट में चल रही है खींचतान

Read More »
कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में अकालियों का विरोध मार्च

कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में अकालियों का विरोध मार्च, सुखबीर बादल-हरसिमरत कौर हिरासत में: केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल ने नई दिल्ली में निकाला विरोध मार्च, पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की अगुवाई में केंद्र सरकार के ‘किसान विरोधी’ कानूनों के खिलाफ गुरुद्वारे से संसद भवन तक मार्च निकालने का किया था आह्वान, दिल्ली पुलिस ने शिरोमणि अकाली दल के नेताओं को लिया हिरासत में, सुखवीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर सहित शिरोमणि अकाली दल के 11 लोग हिरासत में, सुखबीर सिंह बादल का बयान- ‘हम यहां पीएम मोदी को देने आए हैं संदेश, पूरा पंजाब नहीं बल्कि पूरा देश उनकी सरकार के है खिलाफ’, हरसिमरत कौर बादल का बयान-‘सबका साथ, सबका विकास का किया था वादा लेकिन इस सरकार ने पूरे देश के किसानों के साथ किया विश्वासघात, किसान बैठे हैं बॉर्डर पर, कितने किसान शहीद हो गए हैं लेकिन इनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती’, अकालियों के विरोध मार्च के चलते दिल्ली को ट्रैफिक जाम से होना पड़ा दो चार

Read More »
पीएम मोदी के बर्थडे पर बधाई के बाद शिवसेना का तंज

पीएम मोदी के बर्थडे पर बधाई के बाद शिवसेना का तंज- कब काटेंगे महंगाई कम करने वाला केक?: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बधाई के साथ शिवसेना का निशाना, सासंद संजय राउत ने कहा- हम देख रहे हैं कि पीएम मोदी देश में कब काटेंगे महंगाई कम करने वाला केक?, राउत ने पीएम मोदी को बधाई संदेश देते हुए कहा- ‘नरेंद्र मोदी है बहुत ही लोकप्रिया नेता, बीजेपी को शिखर पर लाने का काम अटल जी के बाद नरेंद्र मोदी ने ही है किया, उनके कार्यकाल में बीजेपी को मिला बहुमत, इससे पहले तो बीजेपी ने बनाई थी सिर्फ गठबंधन की सरकार, ये मोदी जी की लीडरशिप का ही है कमाल’, राउत ने बधाई देते हुए आगे कहा- ‘पीएम मोदी के कद का नेता नहीं है अभी देश, पीएम मोदी से हो सकते हैं हमारे मतभेद’, पीएम मोदी की तारीफों के पुल बांधने के बाद राउत ने कसा तंज- ‘देश में बढ़ रही है महंगाई, पेट्रोल और डीजल के दाम छू रहे हैं आसमान, मैं देख रहा हूं कि पीएम मोदी सभी को जन्मदिन का देने वाले हैं रिटर्न गिफ्ट, तो शाम तक हमारा ध्यान उनकी तरफ होगा कि मोदी जी पेट्रोल और डीजल के दाम कम करने वाला केक काटते हैं या नहीं’, राउत ने लखनऊ में हो रही जीएसटी काउंसिल की बैठक पर साधा है निशाना, पैट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने को लेकर हो रहा है विचार

Read More »
बेरोजगारी के मुद्दे पर पायलट के निशाने पर केन्द्र सरकार

पायलट का केन्द्र पर बड़ा हमला- विश्वासघाती हुकुमत ने युवा सपनों को बेरोजगारी के बोझ के तले तोड़ा: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट का मोदी सरकार पर हमला, पायलट का ट्वीट- ‘युवा हमारे राष्ट्र की प्रगति के हैं सबसे सशक्त स्तंभ, जिनकी आंखों में अनेकों हैं सपने, परंतु केंद्र सरकार ने इन सपनों और उम्मीदों को बेरोजगारी के बोझ तले तोड़ दिया दबाकर, अब समय आ गया है कि इस विश्वासघाती भाजपाई हुकूमत को युवा अपनी शक्ति का कराएं अहसास’, पायलट बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी सरकार पर साधते रहे हैं निशाना, पायलट ने पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर एक बार फिर केंद्र सरकार पर ट्वीट के जरिए साधा निशाना, पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर मना रहे हैं राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस

Read More »
'ये गलियां, ये चौबारे.. सूने छोड़ अलविदा कह गए तलवार साहब

‘ये गलियां, ये चौबारे.. सूने छोड़ अलविदा कह गए तलवार साहब, वसुंधरा राजे और पायलट ने दी श्रद्धांजलि: राजस्थान के ख्यातनाम ‘साहित्यमयी पत्रकार’ ईशमधु तलवार साहब का कल देर रात हुआ निधन, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताया शोक- ‘वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईश मधु तलवार जी का निधन मीडिया जगत के लिए है बड़ी क्षति, अपनी लेखनी से उन्होंने सदैव समाजहित की बात की तथा राष्ट्रोत्थान के मुद्दों पर बेबाकी से रखे अपने विचार, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शान्ति एवं परिजनों को प्रदान करें धैर्य’, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने किया ट्वीट- राजस्थान श्रमजीवी पत्रकार संघ और पिंक सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार ईशमधु तलवार के निधन का समाचार है अत्यंत दुखद, उनका निधन पत्रकारिता एवं साहित्य जगत के लिए है अपूरणीय क्षति, ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को प्रदान करें संबल प्रदान’, मूलत: अलवर के रहने वाले ईशमधु तलवार ने कई मीडिया संस्थानों में दी अपनी सेवाएं, हालही में तलवार साहब ने ‘पांच बत्ती’ नाम से शुरू किया था यू-टयूब चैनल, सुनो कहानी और ये गलियां, ये चौबारे उनके यादगार रहे हैं शो

Read More »
चौटाला बोले- कृषि कानूनों का समाधान इस्तीफा है तो 10 MLA मेरी जेब में

किसानों के विरोध पर भड़के चौटाला बोले- कृषि कानूनों का समाधान इस्तीफा है तो 10 MLA मेरी जेब में: किसानों आंदोलन के बाद से निशाने पर हरियाणा सरकार, जननायक जनता पार्टी के संस्थापक और डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला को पानीपत में विरोध का करना पड़ा सामना, चौटाला को किसानों ने दिखाए काले झंडे, इस दौरान पुलिस और किसानों के बीच हुई झड़प. विरोध के बाद बोले अजय चौटाला- ‘इस्तीफा कृषि कानून का नहीं है समाधान और अगर इस्तीफा समाधान होता है तो जेजेपी के 10 के 10 विधायकों के इस्तीफे है मेरी जेब में, मेरे पास आएं और ले जाएं, किसानों द्वारा दुष्यंत चौटाला का इस्तीफा मांगने पर बोले अजय चौटाला- ‘इस्तीफा तो दिया था दुष्यन्त के चाचा ने भी, तो क्या उनके इस्तीफा देने से निकल गया कोई समाधान, उनके पास एक मेम्बरी थी वह भी जाती रही’, अजय चौटाला ने कहा- ‘समस्या का समाधान हुआ करते हैं राज में, कृषि कानून बनाए हैं केंद्र सरकार ने, प्रदेश सरकार ने नहीं, इसलिए अगर किसानों को मांगने हैं इस्तीफे तो हरियाणा के बीजेपी सांसदों के मांगो’

Read More »
शशि थरूर को पहले बताया 'गधा' फिर तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने मांगी माफी

थरूर को पहले बताया ‘गधा’ फिर तेलंगाना कांग्रेस चीफ ने मांगी माफी, पार्टी से निकालने की भी कही थी बात: तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रेवंथ रेड्डी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर उनसे मांगी माफी, रेड्डी ने अपनी ही पार्टी के सीनियर नेता थरूर को बताया था गधा, रेड्डी ने थरुर को पार्टी से निकाले जाने की कही थी बात, रेड्डी की कथित अपमानजनक टिप्पणी पर कांग्रेस आलाकमान ने जताई नाराजती तो रेड्डी ने थरूर से मांगी माफी, मल्कागिरी से सांसद रेवंथ रेड्डी ने फोन कर थरूर से मांगी माफी, शशि थरुर ने भी ट्वीट कर माफी मांगने की पुष्टि की, रेड्डी ने हैदराबाद में बलात्कार और हत्या के आरोपी व्यक्ति की गिरफ्तारी को लेकर झूठा ट्वीट पोस्ट करने के लिए तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामाराव पर बोला था हमला, पीसीसी प्रमुख रेड्डी ने कहा था कि जिन्होंने की है आईटी मंत्री प्रशंसा, उन्हें भी राज्य की स्थिति के बारे में होनी चाहिए जानकारी, मंत्री के झूठे ट्वीट में उस गधे को भी किया जाना चाहिए था टैग’

Read More »