Day: September 17, 2021

img 20210917 wa0270

1 से 5वीं तक की कक्षाएं होंगी शूरू, गहलोत सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन: प्रदेश में लगभग काबू में आ चुका कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद जारी हुई नई गाइडलाइन, गहलोत सरकार ने जारी की कोरोना की नई गाइडलाइन, कक्षा 1 से 5वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां होंगी शुरू, 27 सितंबर से 50% क्षमता के साथ शुरू होंगी शैक्षणिक गतिविधियां, शादी समारोह में अब 200 लोग हो सकेंगे शामिल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स 100% क्षमता के साथ हो सकेंगे शुरू, वहीं 20 सितंबर से शुरू होंगे स्विमिंग पूल, प्रमुख शासन सचिव गृह विभाग ने जारी किए आदेश

Read More »
परीक्षाओं में धांधली की खबरों पर संज्ञान लें मुख्यमंत्री- बाबा

SI, JEN और NEET में धांधली की हो जांच, अगर लीक हुआ है तो रद्द हो पेपर- किरोड़ी मीणा: प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली की खबरों से हर कोई हैरान-परेशान, लगातार पकड़े जा रहे हैं नकल गिरोह, परीक्षा केन्द्र और OMR शीट के वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहे हैं वायरल, इस पूरे मसले पर राज्यसभा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का ट्वीट- ‘SI, JEN और NEET की महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक की खबरों से परेशान परीक्षार्थियों ने आज आवास पर की मुलाक़ात, सब इस बात से आहत थे कि संगठित गिरोह उनकी कड़ी मेहनत पर डाल रहे हैं डाका, यदि पेपर आउट हुए हैं तो परीक्षाएं तुरंत प्रभाव से हो रद्द’, किरोड़ी मीणा ने कहा- ‘प्रदेश में कोई भी हो भर्ती, परीक्षा होते ही सोशल मीडिया पर पेपर आउट के वीडियो व फोटो होने लगते हैं वायरल, सरकार इस पर लगाम कसने की बजाय दबाने में लग जाती है मामलों को, सरकार ने दलालों को नौकरी और बेरोजगारों को धरना देने के लिए छोड़ा’, किरोड़ी मीणा ने राज्य सरकार को चेताया- ‘प्रदेश में आगामी दिनों में होनी है रीट और पटवारी की जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाएं, यदि इन परीक्षाओं में भी इस प्रकार से हुई धांधली, यह साफ हो जाएगा कि दलालों को है सरकार का पूरा संरक्षण, मामले की गंभीरता को समझकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस पर तुरन्त लें संज्ञान’

Read More »
एक-दो दिन में मीटिंग-मुलाकातों का दौर शुरु करेंगे सीएम गहलोत

एक-दो दिन में मुलाकातों का दौर शुरु करेंगे CM गहलोत, जोधपुर सहित कई जिलों का कर सकते हैं दौरा भी: राजस्थान की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य में हो रहा दिनों-दिन सुधार, सीएम से जुड़े सूत्रों का दावा- एक दो दिन में मीटिंग लेना शुरू कर सकते हैं सीएम गहलोत, साथ ही शुरू हो सकता है मुलाकात का सिलसिला, इसके कुछ दिन बाद ही सीएम निकल सकते हैं दौरे पर, जोधपुर सहित कई जिलों का प्रस्तावित है दौरा, डेढ़ साल से घर से ही काम कर रहे हैं सीएम गहलोत, इसको लेकर जयपुर से दिल्ली तक हर कोई है हैरान, लेकिन अब सीएम गहलोत ने फिर से एक्टिव होने के दे दिए हैं संकेत, गुरुवार को दिल्ली और जयपुर के कार्डिक विशेषज्ञों ने किया था सीएम के स्वास्थ्य का परीक्षण, इसके बाद सीएम ने ट्वीट कर दी थी जानकारी की जल्द ही जुट जाएंगे प्रदेश की जनता की सेवा में, सीएम के ट्वीट के बाद फिर से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलों का दौर हो गया है शुरू, प्रदेश प्रभारी माकन ने भी गुरुवार को दे दिए थे संकेत, सीएम के स्वास्थ्य में सुधार के साथ विधायकों मिल सकता है मंत्री पद का तोहफा

Read More »
विधानसभा में गूंजा मालपुरा 'जमीन जिहाद' का मुद्दा

विधानसभा में गूंजा मालपुरा ‘जमीन जिहाद’ का मुद्दा, विधायक बोले- 600 हिंदु परिवार कर चुके पलायन: विधानसभा के शून्यकाल के दौरान मालपुरा का मामला उठाया, मालपुरा से बीजेपी विधायक कन्हैयालाल ने ​कहा- ‘मालपुरा है अतिसंवेदनशील कस्बा, यहां 1950 से लेकर अब तक हुए सांप्रदायिक दंगों में 100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत, मालपुरा में समुदाय विशेष के लोगों ने चला रखा है जमीन जिहाद, हिंदुओं की जमीन खरीदी जाती है महंगे दामों में और फिर आसपास के लोगों को किया जाता है परेशान’, विधायक कन्हैयालाल ने कहा कि, ‘मालपुरा में जमीन जिहाद के कारण हालात हो चुके हैं खराब, समुदाय विशेष के लोग हिंदू परिवारों को कर रहे हैं प्रताड़ित, बहन बेटियों के साथ होती है छेड़छाड़, घरों पर फेंके जाते हैं जानवरों के अवशेष, मालपुरा से अब तक 600 से ज्यादा हिंदू परिवारों का हो चुका है पलायन, पिछले दिनों प्रताड़ित लोगों ने मालपुरा एसडीएम को ज्ञापन देकर जमीन जिहाद रोकने की रखी थी मांग, तो ज्ञापन लेने तक से ही कर दिया था इनकार’, मालपुरा विधायक ने राज्य सरकार से इस मामले में कार्रवाई की रखी मांग, बीजेपी पहले भी मालपुरा से पलायन का उठा चुकी है मुद्दा, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने सीकर सांसद के नेतृत्व में बनाई थी कमेटी, इस कमेटी ने मालपुरा के हालातों की सौंपी है रिपोर्ट

Read More »
'पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं सिद्धू'

AAP नेता राघव चड्ढा का सिद्धू पर बड़ा निशाना- ‘पंजाब की राजनीति के राखी सावंत हैं सिद्धू’: पंजाब में आम आदमी पार्टी का चुनाव अभियान, AAP नेता राघव चड्ढा ने पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिद्धू पर साधा जोरदार निशाना- ‘पंजाब की राजनीति के राखी सांवत हैं सिद्धू’, सिद्धू ने वीडियो शेयर कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर साधा था निशाना, केजरीवाल पर किसानों का शोषण करने का लगाया था आरोप, सिद्धू पर पलटवार करते हुए चड्ढा ने बताया ‘राखी सावंत’, राघव चड्ढा ने किया ट्वीट- ‘पंजाब की राजनीति के राखी सावंत नवजोत सिंह सिद्धू को कैप्टन के खिलाफ लगातार शेखी बघारने के लिए कांग्रेस आलाकमान से मिली है डांट, इसलिए आज बदलाव के लिए वह अरविंद केजरीवाल के पड़ गए पीछे, कल तक का इंतजार करें, क्योंकि वह कैप्टन के खिलाफ जोरदार तरीके से अपना हमला फिर से करेंगे शुरू’, चड्ढ़ा के इस बयान को सेक्सिस्ट बताकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

Read More »
ृृृृृृृृृृृृृृृृृृृृ GST के दायरे में नहीं आएगा पेट्रोल-डीजल

GST के दायरे में नहीं आएगा पेट्रोल-डीजल, लखनऊ में GST काउंसिल की बैठक में नहीं हुई कोई चर्चा: लखनऊ में हुई GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) काउंसिल की 45वीं बैठक, पेट्रोल-डीजल को GST में शामिल करने का प्रस्ताव नहीं रखा गया और न ही इस पर हुई कोई, बैठक में बायोडीजल पर जीएसटी घटाकर 5 फीसदी करने को मिली मंजूरी, जबकि मेटल पर GST 5% से बढ़ाकर 18% करने पर हुआ फैसला, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इसको लेकर करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने का कई राज्यों ने जताया विरोध, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, झारखंड, छत्तीसगढ़, केरल समेत ज्यादातर राज्यों ने पेट्रोल और डीजल को GST के दायरे से बाहर ही रखने को कहा, ऐसे में ये प्रस्ताव हो सकता है खारिज

Read More »
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति में बड़ा अपडेट

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति में बड़ा अपडेट, सूत्र- मीरा कुमार ने ‘कमान’ संभालने से किया इनकार: बिहार कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्ति को लेकर बड़ा अपडेट, सूत्रों का दावा- मीराकुमार की प्रदेशाध्यक्ष बनने से ना!, प्रभारी भक्त चरण दास ने अब नया प्रस्ताव सौंपा आलाकमान को, इससे पहले बिहार कांग्रेस की ओर से मीरा कुमार, निखिल बाबू और तारीक अनवर का नाम भेजा था प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए, मीरा कुमार का नाम चल रहा था सबसे आगे, लेकिन अब मना करने पर फिर से बनाने पड़ेंगे नए समीकरण, पहले भी प्रभारी दास ने प्रदेशाध्यक्ष के साथ ‘जंबो’ कार्यकारी अध्यक्षों की टीम बनाने का दिया था प्रस्ताव

Read More »
महाराष्ट्र में शिवसेना-भाजपा में सुलह के संकेत

शिवसेना-भाजपा में सुलह के संकेत, सीएम ठाकरे ने मंच से रेल राज्यमंत्री को बताया भावी सहयोगी: क्या महाराष्ट्र का सियासी गणित बदलेगा? शिवसेना ने दिए बीजेपी को सुलह के संकेत, सीएम ठाकरे और रेल राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे दिखाई दिए एक मंच पर दानवे की ओर इशारा करते हुए ठाकरे ने कहा कि, ‘ये हैं हमारे पूर्व सहयोगी और भविष्य में अगर साथ आए तो हैं भावी सहयोगी, ठाकरे के साथ आना और भावी सहयोगी शब्दों ने सियासी गलियारों में छेड़ दी है चर्चा, क्या उद्धव ठाकरे बीजेपी को सुलह का दे दिया है संकेत, इस कार्यक्रम के बाद ठाकरे सरकार में शिवसेना से मंत्री अब्दुल सत्तार का बयान- ‘अगर दोनों पार्टियां आती हैं एक साथ तो केंद्र और राज्य सरकार के बीच हो सकेगा बेहतर तालमेल, दोनों ही पार्टियां की विचारधारा है हिंदुत्ववादी’, भाजपा और शिवसेना के बीच करीब 3 दशकों से चला आ रहा गठबंधन टूट गया था 2019 में, साल 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ा था बीजेपी और शिवसेना ने साथ, लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर दोनों पार्टियों में हो गया था झगड़ा, शिवसेना ने कांग्रेस और एनसीपी के साथ मिलकर बनाई सरकार

Read More »