



Day: September 16, 2021




17 सितंबर से विधानसभा की कार्यवाही की अधिसूचना जारी, मुख्यमंत्री निवास से निकला सुलह का रास्ता: 15वीं विधानसभा के षष्ठम सत्र की पुन: बैठक 17 सितम्बर को, कल सुबह 11 बजे होगी विधानसभा की कार्यवाही शुरू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी के निर्देशों पर जारी की गई अधिसूचना, विधानसभा सचिव प्रमिल कुमार माथुर ने जारी की अधिसूचना, सत्ता पक्ष के व्यवहार से कुपित हो स्पीकर सीपी जोशी ने सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए कर दी थी स्थगित, सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों ने कल भी स्पीकर से की थी समझाइश, मुख्यमंत्री निवास से निकला सुलह का रास्ता, सीएम गहलोत ने की स्पीकर जोशी से बात, इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही की अधिसूचना की गई है जारी
16 Sep 2021
Read More »

कांग्रेस राज में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर ही नहीं, मेहनत करने वाले युवाओं के बिक रहे हैं सपने- मैडम राजे: पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना, प्रतियोगिता परीक्षाओं में धांधली के लगातार आ रहे मामलों को लेकर साधा निशाना, वसुंधरा राजे का ट्वीट- ‘जिस दिन होती है प्रतियोगी परीक्षा, उसके अगले ही दिन अखबार की सुर्खियों में पेपर लीक की छा जाती हैं खबरें, कांग्रेस सरकार में सिर्फ प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर ही नहीं, बल्कि मेहनतकश युवाओं के सपने भी हैं बिक रहे’, प्रदेश में हालही में NEET और SI परीक्षा को लेकर धांधली की आ रही है खबरें, प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल और पेपर आउट करने वाले गिरोहों का हो रहा खुलासा, कभी OMR शीट की फोटो वायरल हो रही है तो कभी परीक्षा केन्द्र के अंदर के वीडियो
16 Sep 2021
Read More »



रोडमैप है तैयार, अगर CM गहलोत की नहीं होती तबीयत खराब तो हो चुका होता मंत्रिमंडल विस्तार- माकन: राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार पर प्रदेश प्रभारी अजय माकन का बड़ा बयान, कहा- ‘सीएम अशोक गहलोत के ठीक होने का है इंतजार, तबीयत खराब होने की वजह से सारा काम रुका, मंत्रिमंडल विस्तार-जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और राजनीतिक नियुक्तियों के बारे में सब हो चुका है तय, कब क्या करना है पहले ही हो चुका है तय’, माकन ने कहा- ‘राजस्थान में तैयार है रोडमैप, अगर अशोक गहलोत की तबीयत नहीं होती खराब तो हो चुका होता मंत्रिमंडल विस्तार, तबीयत खराब नहीं होती तो उस समय एक दो दिन में होने वाला था मंत्रिमंडल विस्तार, सीएम की तबीयत अभी भी नहीं है ठीक, घर से ही काम कर रहे हैं सीएम गहलोत, अशोक जी की तबीयत खराब होने की वजह से रूका मंत्रिमंडल विस्तार, इसके बाद होगी जिलाध्यक्षों की होगी नियुक्ति’, सचिन पायलट के भविष्य के सवाल पर बोले माकन- ‘AICC के लेवल पर सचिन पायलट का क्या रोल होगा इसका निर्णय करेंगी कांग्रेस अध्यक्ष’, जयपुर जिला प्रमुख चुनाव बगावत मामले पर बोले माकन- ‘विधायक वेदप्रकाश सोलंकी पर लगे हैं आरोप, हमने ले ली है सबकी रिपोर्ट, इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता’
16 Sep 2021
Read More »

महेश जोशी ने पेश की अनूठी मिसाल, बाजार में लगे खुद के जन्मदिन की बधाई के होर्डिंग हटाए: मुख्य सचेतक और हवामहल विधायक डॉ. महेश जोशी ने पेश की अनूठी मिसाल, गुलाबी नगरी की खूबसूरती और हैरिटेज संरक्षण के प्रति दिखाई गंभीरता, डॉ. महेश जोशी ने परकोटे में लगे अवैध बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाने की आज से की शुरुआत, पहल करते हुए हटाए उनके बधाई संदेश वाले होर्डिंग, 14 सितंबर को था जोशी का जन्मदिन, जोशी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शहर में लगाए थे बधाई संदेश के पोस्टर और होर्डिंग, जोशी ने कार्यकर्ताओं को किया था बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाने से मना, जोशी ने खुद का पोस्टर हटाकर की अभियान की शुरुआत, अब जोशी की यह पहल दूर जाएगी दूर तक, हालांकि ये काम आता है नगर निगम के दायरे में, निगम की ओर से अवैध रूप से पोस्टर होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ होती है कार्रवाई
16 Sep 2021
Read More »

सीएम गहलोत का महत्वपूर्ण फैसला, सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को मिलेंगे 5 हजार: राजस्थान सरकार का महत्वपूर्ण फैसला, आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कई लोग होते हैं घायल, सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद के लिए आगे आने से कतराते हैं लोग, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, राजस्थान सरकार ने की नई योजना शुरू, घायल को जल्द से जल्द अपने संसाधन से हॉस्पिटल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार 5 हजार रुपए और प्रशस्ति पत्र देकर करेगी सम्मानित, इस योजना के तहत घायल व्यक्ति की मदद करने वाले व्यक्ति से पुलिस नहीं कर सकेगी किसी तरह की कोई पूछताछ, साथ ही मदद करने वाले व्यक्ति से हॉस्पिटल में घायल व्यक्ति के इलाज के लिए नहीं लिया जाएगा किसी तरह का कोई पैसा, इस योजना के तहत इनाम की राशि उसी स्थिति में मिलेगी जब दुर्घटना में घायल व्यक्ति की स्थिति हो गंभीर, अन्य मामलों में केवल प्रशस्ति पत्र देकर करेगी सम्मानित
16 Sep 2021
Read More »


