



Day: September 16, 2021


गुजरात में पहले बदला चेहरा अब टीम, भूपेन्द्र पटेल का फ्रेश मंत्रिमंडल, रूपाणी के ‘सिपहसालारों’ की छुट्टी: गुजरात में मुख्यंमत्री भूपेन्द्र पटेल के मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह, गांधीनगर राजभवन में हो रहा शपथग्रहण समारोह, राज्यपाल देवव्रत ने दिलवाई शपथ, 9 कैबिनेट और 15 राज्यमंत्रियों ने ली शपथ, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के सभी मंत्रियों की हुई छुट्टी, जगदीश भाई पांचाल, मनीषा वकील, हर्ष सांघवी, बृजेश मेरजा ने ली शपथ, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव शपथग्रहण समारोह में मौजूद, रूपाणी के मंत्रियों की छुट्टी को लेकर थी नाराजगी, फिर भी एक भी मंत्री को नहीं किया गया रिपीट, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल को लेकर बना हुआ है असमंजस
16 Sep 2021
Read More »


सीएम गहलोत की समझाइश से मान गए स्पीकर जोशी, कल सुबह 11 बजे से शुरू होगी सदन की कार्यवाही: राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही को लेकर बड़ा अपडेट, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीपी जोशी की हुई बात, सीएम के हस्तक्षेप के बाद फिर से सदन की कार्यवाही को शुरू करने के लिए तैयार हुए जोशी, संभवत् कल सुबह 11 बजे से फिर से शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया को दी गई कल से सदन की कार्यवाही शुरू होने की सूचना, इससे पहले कल सत्ता पक्ष के व्यवहार से कुपित होकर स्पीकर ने सदन की कार्यवाही कर दी थी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, गुस्से में जोशी ने कहा था- ‘चाहो तो मुझे हटा दो, लेकिन अनुशासनहीनता नहीं करुंगा बर्दाश्त’, सत्ता और विपक्ष के विधायकों ने की थी मनुहार लेकिन नहीं माने थे जोशी
16 Sep 2021
Read More »

मनीष सिसोदिया का बड़ा एलान, यूपी में आप सरकार बनने पर देगी 300 यूनिट फ्री बिजली: आगामी विधानसभा में अपनी पकड़ मजबूत करने में आम आदमी पार्टी सबसे आगे, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा के बाद उत्तरप्रदेश में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का बड़ा एलान, कहा- ‘उत्तर प्रदेश में महँगी बिजली के बिलों से मुक्ति दिलाने के सम्बंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा, साथ ही यूपी में अगर बनती है आम आदमी पार्टी की सरकार तो उसके 24 घंटे के अंदर हर आदमी को घरेलू उपयोग के लिए 300 यूनिट तक मिलेगी फ़्री बिजली,’ पार्टी ने आगामी चुनाव के लिए अपने 100 संभावित उम्मीदवारों के नामों का भी कर दिया है एलान, AAP के यूपी में इस घोषणा के बाद अन्य दलों में बढ़ सकती है बेचैनी
16 Sep 2021
Read More »

मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य से जुड़ा बड़ा अपडेट, जल्द ही अपनी फॉर्म में लौटेंगे अशोक गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एंजियोप्लास्टी के बाद घर पर ही ले रहे हैं स्वास्थ्य लाभ, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘एम्स नई दिल्ली के कार्डियोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख और दिल्ली में मेरे कार्डियोलॉजिस्ट रहे डॉक्टर विनय बहल ने कल मुख्यमंत्री निवास पर की मुलाकात, उन्होंने SMS मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल सुधीर भंडारी के साथ जयपुर में उपचार करने वाली टीम डॉ. राजीव बगरत्ता, डॉ. सोहन शर्मा, डॉ. अनूप जैन और डॉ. विजय पाठक से भी की चर्चा, डॉ. बहल ने जांच रिपोर्ट्स को देखकर संतुष्टि की व्यक्त, SMS की टीम द्वारा समयबद्ध इलाज पर जताई प्रसन्नता, डॉक्टर्स की सलाह के अनुरूप मैं फिलहाल कर रहा हूं कार्य, आशा है कि मैं शीघ्र ही पूर्व की तरह कर दूंगा कार्य प्रारम्भ’, स्वास्थ्य कारणों के चलते सीएम गहलोत नहीं ले रहे हैं कोई विभागीय मीटिंग, विधानसभा सत्र के दौरान भी खली सीएम गहलोत की कमी, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी की नाराजगी जताने के समय फैल साबित हुआ सत्ता पक्ष का फ्लोर मैनेजमेंट, इतिहास में पहली विधानसभा अध्यक्ष ने सत्ता पक्ष से नाराज होकर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए कर दी स्थगित, सरकार के अहम बिल अटक गए हैं विधानसभा में, बजट से जुड़े कुछ कामों का भी अटकना तय, हालांकि सूत्रों का कहना है कि सीएम और जोशी की हो चुकी है फोन पर बात, अब शुक्रवार से फिर कार्यवाही की जा सकती है शुरू, वहीं पैरालिम्पिक विजेता खिलाड़ियों से भी सीएम ने नहीं की है मुलाकात
16 Sep 2021
Read More »


‘गांधी हैं इच्छाधारी हिन्दू, सुविधा से पहनते हैं टोपी और लगाते हैं टिका’- मिश्रा का राहुल पर निशाना: अखिल महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का तीखा वार, बोले मिश्रा- ‘राहुल गांधी हैं इच्छाधारी हिंदू, वे अपनी सुविधा से लगाते हैं टोपी और टीका, धार्मिक पर्यटन पर जाते हैं और धार्मिक पर्यटन पर जाने के बाद वे इस तरह की करते हैं बात,’ इससे पहले RSS और बीजेपी पर निशाना साधते हुए बोले राहुल- ‘भाजपा और आरएसएस के लोगों ने पूरे देश में फैलाया है डर, आज इस देश के किसान भाजपा से डरे हुए हैं, महिलाएं डरी हुई हैं, ये लोग झूठे हिंदू हैं, ये हिंदू धर्म का प्रयोग करते हैं और करते हैं धर्म की दलाली’
16 Sep 2021
Read More »

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दौसा दौरे पर, निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की प्रगति की कर रहे समीक्षा: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे की प्रगति की समीक्षा, दौसा में प्रोजेक्ट साइट पर समीक्षा कर रहे केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सांसद जसकौर मीणा, किरोड़ी लाल मीणा, मंत्री बीडी कल्ला, पूर्व मंत्री यूनुस खान, विधायक मुरारीलाल और जीआर खटाना हैं मौजूद, दौसा और सवाईमाधोपुर तक जायजा लेंगे गडकरी, एक्सप्रेसवे बनने से राजस्थान में पर्यटन और व्यवसाय को लगेंगे पंख, प्रदेश के 7 जिलों से होकर निकल रहा है एक्सप्रेस वे, अलवर, भरतपुर, दौसा, टोंक, सवाईमाधोपुर, बूंदी और कोटा से गुजरेगा एक्सप्रेस वे, राजस्थान से गुजर रहा 372 किलोमीटर एक्सप्रेस वे, जयपुर और दिल्ली पहुंच सकेंगे ढाई घंटे में, एक्सप्रेस वे के दोनों और विकसित होगी टाउनशिप, फैसेलिटी सेंटर, होटल, मेंटिनेंस डिपो और इंटर एक्सचेंज किए जाएंगे स्थापित
16 Sep 2021
Read More »

‘भारी नाराजगी’ के बीच गुजराज में 1:30 बजे होगा मंत्रिमंडल शपथग्रहण, रूपाणी की पूरी टीम की विदाई तय!: गुजरात में नए मंत्रिमंडल का गठन होगा आज दोपहर 1:30 बजे, भाजपा सूत्रों का दावा- 27 नए विधायकों को बनाया जा रहा है मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की टीम का बदला जाना तय, मंत्रि बनाए जाने वाले विधायकों के पास आने लगे फोन, सूत्रों के मुताबिक, निकोल से विधायक जगदीश पांचाल और प्रांतिज से विधायक गजेंद्र सिंह परमार के पास आया फोन, साथ ही गणदेवी विधायक नरेश पटेल, परदी विधायक कानू देसाई, माजरा विधायक हर्ष सांघवी, राजकोट विधायक अरविंद रैयानी, लिम्बडी विधायक किरीट सिंह राणा सहित 27 विधायकों का मंत्री बनना लगभग तय, नाराज साथियों को मनाने का जिम्मा सौंपा गया खुद पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को, CM भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर रुपाणी और पूर्व उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल खुद ही हैं नाराज, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चाहते हैं पूरा मंत्रिमंडल हो नया, कैबिनेट में बढ़े महिलाओं की संख्या भी, इधर गुजरात BJP प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के बंगले पर विधायकों की आवाजाही जारी
16 Sep 2021
Read More »


