



Day: September 15, 2021


राजस्थान भाजपा की चिंतन बैठक 20-21 सितंबर को कुंभलगढ़ में, बीएल संतोष करेंगे ‘महामंथन’: खेमेबाजी में उलझी राजस्थान भाजपा चिंतन करने की तैयारी में, भाजपा की दो दिवसीय चिंतन बैठक आगामी 20 और 21 सितंबर को होगी राजसमंद के कुंभलगढ़ में, चिंतन बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष करेंगे संबोधित, आगामी उपचुनाव और विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण है ये बैठक, साथ ही प्रदेश भाजपा के नेताओं की खेमेबाजी को भी खत्म करने की होगी कोशिश, इस बैठक में प्रभारी अरुण सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव, गजेन्द्र सिंह खींवसर, कैलाश चौधरी और अर्जुन राम मेघवाल सहित कोर कमेटी के सदस्य और पदाधिकारी रहेंगे मौजूद, बैठक के दौरान केंद्रिय नेतृत्व की ओर से राजस्थान को दिए जाएंगे टास्क, पार्टी की आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा होगी तैयार
15 Sep 2021
Read More »


हैदराबाद रेप पर मंत्री का बड़ा बयान- आरोपी का कर देंगे एनकाउंटर, पीड़़ित परिवार को दिलाएंगे न्याय: हैदराबाद में 6 साल की बच्ची के साथ रेप और हत्या के आरोपी की तलाश जारी, पुलिस ने रखा दस लाख रुपये का इनाम, तलाश के लिए बनाई 15 पुलिस टीमें, तेलंगाना सरकार में लेबर मंत्री मल्ला रेड्डी का बड़ा बयान- ‘हैदराबाद की बच्ची की हत्या करने वाले को मिलनी चाहिए सख्त सजा, हम उसे गिरफ्तार करेंगे और फिर कर देंगे एनकाउंटर, हम आरोपी को छोड़ेंगे नहीं’, घटना से तेलंगाना की राजनीति में आया उबाल, मंत्री ने दिलाया भरोसा जल्द ही पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात, उनको दी जाएगी मदद, विभत्स घटना पर हैदराबाद विशाखापट्टनम में लोगों ने निकाला विरोध मार्च, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग, मंत्री मल्ला के बयान पर उठने लगे हैं सवाल, क्या अदालत का काम करेंगे मंत्री?
15 Sep 2021
Read More »

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के इत्तर बिरला ऑडिटोरियम में आज लगेगी किसान संसद: राजस्थान में एक ओर विधानसभा का षष्ठम सत्र रहेगा जारी तो दूसरी ओर कुछ ही दुरी पर बिरला ऑडिटोरियम में लगेगी किसान संसद, केंद्रीय कृषि कानूनों के विरुद्ध जारी किसान आंदोलन की श्रृंखला के तहत देश के विभिन्न राज्यों से किसान प्रतिनिधि आज बिरला सभागार में होंगे एकजुट, किसान संसद का आयोजन पूरी तरह से संसद सत्र की तरह होगा जिसके तहत सदन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी और फिर शून्य काल व अन्य गतिविधियां के साथ ही होगी खत्म, सदन में बैठक व्यवस्था में ‘हां’ पक्ष और ‘ना’ पक्ष भी आएगा नज़र, प्रदेश किसान संघर्ष समिति के संयोजक हिम्मत सिंह गुर्जर के अनुसार किसान संसद में प्रमुख रूप से केंद्रीय कृषि कानूनों के विभिन्न पहलुओं पर होगी चर्चा, कहा- ‘किसान संसद में 543 लोकसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक विशेष प्रक्रिया से चयनित किसान सांसद किसान संसद का बनेगें हिस्सा,’ पंजाब, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से किसान प्रतिनिधि पहुंचेंगे जयपुर
15 Sep 2021
Read More »

कोरोना के नए मामलों में हुआ मामूली सा इजाफा, बीते 24 घंटे में 27 हजार से अधिक केस आये सामने: देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच कोरोना के नए मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में 27 हजार 176 नए कोरोना केस आए सामने, जिसके बाद कुल सक्रीय मामलों की संख्या पहुंची तीन लाख 51 हजार 087 के पार, तो बीते 24 घंटे में कोरोना से 284 लोगों की हुई मौत, जिसके बाद देश भर में कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा चार लाख 43 हजार 497 के पार, तो वहीं 38 हजार 012 मरीज कोरोना से हुए रिकवर
15 Sep 2021
Read More »

निंबाराम की याचिका पर हाइकोर्ट ने 27 सितंबर को स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के एसीबी को दिए आदेश: बहुचर्चित बीवीजी कंपनी से 20 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में कल हुई राजस्थान हाईकोर्ट में सुनवाई, आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम की ओर से दायर याचिका पर की गई यह सुनवाई, सुनवाई के दौरान न्यायालय ने एसीबी को दिए आदेश, इस मामले में दर्ज एफआईआर में अब तक किए गए अनुसंधान की स्टेटस रिपोर्ट 27 सितंबर को पेश करने के दिए आदेश, क्षेत्रीय प्रचारक निंबाराम में इस याचिका में स्वयं के खिलाफ दर्ज एफआईआर और एसीबी की कार्रवाई को रद्द करने की लगाई है गुहार, याचिका में निंबाराम के अधिवक्ता ने कहा- प्रकरण में बकाया भुगतान को लेकर जो वीडियो आया है सामने, उसमें भी रिश्वत को लेकर उनकी ओर से नहीं है कोई बातचीत, याचिकाकर्ता का नाम राजनीतिक द्वेषता के चलते किया है शामिल, एसीबी ने सत्ता के दबाव में आकर एफआईआर में याचिकाकर्ता का नाम किया है शामिल, इसलिए एफआईआर से हटाया जाए याचिकाकर्ता का नाम और उनके खिलाफ एसीबी की ओर से की जा रही जांच को रोका जाए, इस पर न्यायधीश सतीश कुमार शर्मा ने एसीबी को दिए आदेश, इस मामले में दर्ज की FIR में अब तक की गई इन्वेस्टिगेशन की स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने के दिए निर्देश
15 Sep 2021
Read More »



