Day: September 15, 2021

img 20210915 wa0257

MP से राज्यसभा चुनाव में बीजेपी की जीत तय, उमा भारती या कैलाश विजयवर्गीय में से भेजा जाएगा एक को: थावरचंद गहलोत को राज्यपाल बनाए जाने से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर होना है चुनाव, विधानसभा सचिवालय ने चुनाव के लिए जारी की अधिसूचना, वहीं संख्याबल में कम होने से कांग्रेस ने पहले ही कर दिया उम्मीदवार नहीं उतारने का ऐलान, विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या है सिर्फ 95, जबकि बीजेपी के हैं 125 विधायक, इसके अलावा चार निर्दलीय, बसपा के दो और सपा का है एक विधायक, वहीं विधानसभा की कुल 230 में से 3 सीटें हैं खाली जहां पर होना है उपचुनाव, ऐसे में संख्याबल के हिसाब से इस सीट पर बीजेपी का सांसद चुना जाना है तय, अब बीजेपी इस सीट पर किसे उतारेगी, इस पर बीजेपी में शुरू हुआ महामंथन, एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम है सबसे ऊपर, पार्टी सूत्रों का कहना है कि मोदी कैबिनेट में कई नए मंत्री हैं जो लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों के नहीं हैं सदस्य, ऐसे में इनमें से किसी एक को एमपी कोटे से राज्यसभा सांसद बनाने की है प्रबल संभावना

Read More »
कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत ने मुख्य मुद्दों से भटकाया ध्यान- बेनीवाल

कांग्रेस-भाजपा की मिलीभगत से कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में चर्चा नही हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण- बेनीवाल: राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल का कांग्रेस और भाजपा पर बड़ा हमला, विधानसभा के शून्यकाल में कानून व्यवस्था से लगे स्थगन प्रस्तावों के समय कार्यवाही स्थगित होने पर दिया बड़ा बयान- ‘भाजपा और कांग्रेस की मिलीभगत से हुआ सब, दोनों ही दल राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर नहीं बोलना चाहते’, सांसद ने कहा- ‘राजस्थान विधानसभा पर राज्य की जनता की थी निगाहें, भाजपा-कांग्रेस की मिलीभगत कर सदन की कार्यवाही को मुख्य मुद्दों से भटकाया, बेनीवाल का बयान- ‘आरएसएलडीसी में रिश्वत प्रकरण में हुई ACB की कार्रवाई, विभिन्न श्रेणी के बढ़ते अपराध और आरपीएस अधिकारी हीरालाल सैनी के वायरल अश्लील वीडियो के मामले को भी दबाने में जुटे, इस मामले को लेकर आईपीएस अधिकारियों से लेकर सीएमओ तक मामले को दबाने में जुटे, इससे पुलिस की छवि पर पड़ेगा विपरीत असर’, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में आज हुआ है जमकर हंगामा

Read More »
सीपी की मनुहार करने पहुंचे सत्तापक्ष-विपक्ष

सीपी की मनुहार करने पहुंचे सत्तापक्ष-विपक्ष, राठौड़ बोले- धारीवाल व डोटासरा के व्यवहार से कुपित हैं जोशी: हंगामे और सत्ता पक्ष के व्यवहार से नाराज स्पीकर सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित, सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायक पहुंचे सीपी जोशी को मनाने, उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का बयान- मंत्री धारीवाल, डोटासरा और रघु शर्मा के व्यवहार से कुपित हुए हैं जोशी, सत्ता पक्ष से नाराज होकर सदन की कार्यवाही अनिश्चितकालीन के लिए की कार्यवाही स्थगित, सरकार के कई महत्वपूर्ण बिल हैं अटके, अब सरकार करे विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह’, विधायक दिलावर के असंसदीय शब्दों पर राठौड़ ने किया उनका बचाव, कानून व्यवस्था को लेकर बोले, राजस्थान को लोग बोलने लगे हैं ‘रेपिस्तान’

Read More »
विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

हंगामे के बाद धारीवाल पर भड़के सीपी जोशी ने विधानसभा की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए किया स्थगित: राजस्थान विधानसभा में विवाह रजिस्ट्रेशन विधेयक को लेकर हंगामा, सदन में हुए हंगामे पर बिफरे विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, मंत्री शांति धारीवाल और सीपी जोशी में हुई जोरदार बहस, आसन के खड़े होने पर भी बैठे रहे मंत्री धारीवाल तो भड़के जोशी, जोशी ने कहा- ‘आप चाहो तो मुझे हटा सकते हो, लेकिन में सदन का अपमान बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करूंगा, धारीवाल जी सदन मैं चला रहा हूं आप नहीं’, इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए की स्थगित कर आसन से उठकर चले गए सीपी जोशी

Read More »
पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर कसे तंज

जब धारीवाल बोले- आप कर सकते हैं सूअर पालन, राठौड़ का पलटवार- ये मैंने आपके लिए है छोड़ा: राजेन्द्र राठौड़ के ऊंट पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर हुई रोचक चर्चा, इस दौरान सदन में पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर कसे तंज, चर्चा के दौरान विधायक अमीन खान ने जब टोका राजेन्द्र राठौड़ को तो कहा- आपको क्या लगता है मैं नहीं कर सकता ऊंट पालन, मैं भी कर सकता हूं ऊंट पालन और गधा पालन, जिस पर संसदीय कार्य मंत्री धारीवाल ने कसा तंज- आप कर सकते हैं सूअर पालन भी’, इस पर राठौड़ ने कहा- ‘सूअर पालन मैंने आपके लिए है छोड़ा’, इस पर चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने कहा- ‘आपके गधा पालक होने का आज ही पता चला’, इस बीच विधायक रामप्रताप कासनिया बोले- ‘गधा पालन को मत आंको कम’, राजस्थान विधानसभा में मंगलवार को भाजपा विधायक राजेंद्र राठौड़ ने राज्य पशु ऊंट की तस्करी और लगातार कम होती ऊंट की संख्या का मामला उठाते हुए सरकार से गौशाला की तर्ज पर ऊंटशाला बनाए जाने की रखी है मांग, राठौड़ की मांग पर मंत्री कटारिया ने कहा- ‘ऊंट संरक्षण और विकास निधि का प्रारूप है तैयार, जिसे जल्द ही दिया जाएगा अंतिम रूप’

Read More »