Day: September 15, 2021

विधानसभा में गूंजा हीरालाल सैनी मामला

हीरालाल मामले में महर्षि बोले- कहां से जुड़े हैं तार, जांच हो, बेनीवाल ने कहा- कांग्रेस-BJP दबा रही मामला: बीजेपी विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आरपीएस हीरालाल सैनी का नाम लिये बिना कहा- ‘पुलिस का एक अधिकारी सरेआम पूरे राजस्थान को कर देता है शर्मसार, पुलिस अधिकारी मिलकर इस का मुकदमा भी नहीं होने देते हैं दर्ज, इसके तार कहां से हैं जुड़े इसकी होनी चाहिए जांच, वहीं राष्ट्रीय लोकतंत्रिक पार्टी के विधायक नारायण बेनीवाल ने भी इस मामले में सदन के बाहर दिया बड़ा बयान- क्या प्रशासन पूरे 50 वीडियो का इंतजार कर रहा है?, कब होगी हीरालाल की बर्खास्तगी’, बेनीवाल ने कहा- ‘मैंने सदन में इस मुद्दे को उठाना चाहा लेकिन टाइम कम होने के कारण मुझे नहीं बोलने दिया गया, वीडियो मामले में कई प्रशासनिक अधिकारी भी हैं लिप्त, कांग्रेस और बीजेपी की शह पर दबाया जा रहा है मामले को’, RPS हीरालाल सैनी के अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने किया है तत्काल सस्पेंड

Read More »
सचिन पायलट ने की जनसुनवाई

सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, टोक्यो पैरालिंपिक में ‘रजत’ विजेता देवेन्द्र झाझड़िया को दी बधाई: पूर्व डिप्टी सीएम और टोंक विधायक सचिन पायलट ने की जनसुनवाई, जयपुर स्थित सिविल लाइन्स आवास पर की जनसुनवाई, साधु-संतों ने दिया पायलट को आशीर्वाद, पायलट ने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं, टोंक से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पायलट के भेंट की तस्वीर, पायलट से टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर देश प्रदेश को गौरवान्वित करने वाले खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया ने भी की मुलाकात, सचिन पायलट ने झाझड़िया को उनके भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं, देवेन्द्र ने टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता है रजत पदक, 40 वर्षीय झाझड़िया राजस्थान के चूरू के हैं निवास

Read More »
गुजरात में टला मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह

गुजरात में टला मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह, नाराजगी को देखते हुए ऐन वक्त पर बदला कार्यक्रम: गुजरात में टला मंत्रिमंडल का शपथग्रहण समारोह, नए सीएम भूपेन्द्र पटेल का मंत्रिमंडल शपथग्रहण समारोह, अब नए मंत्रियों को कल दिलाई जा सकती है शपथ, सूत्रों का दावा- रुपाणी कैबिनेट में शामिल रहे सभी दिग्गजों को दिखाया जा सकता है बाहर का रास्ता, आज होना था शपथग्रहण समारोह, भूपेंद्र पटेल की नई टीम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, डिप्टी CM नितिन पटेल बताए जा रहे हैं नाकाम, नाराज विधायकों की आज रूपाणी के आवास पर हुई बैठक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल चाहते हैं पूरा नया मंत्रिमंडल, कैबिनेट में महिलाओं की संख्या भी बढ़ाने की योजना, रूपाणी मंत्रिमंडल के दिग्गजों की मंत्री पद से हो सकती है छुट्टी, वहीं एक खबर यह भी है कि विजय रूपाणी को राज्यपाल बनाए जाने का ऑफर दिया गया है ताकि उन्हें गुजरात से रखा जा सके दूर

Read More »
सचिन पायलट पहुंचे SMS अस्पताल

सचिन पायलट पहुंचे SMS अस्पताल, विधायक इंद्राज गुर्जर के स्वास्थ्य की ली जानकारी: टोंक विधायक और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पहुंचे सवाई मानसिंह अस्पताल, समर्थक विधायक इंद्राज गुर्जर के हाल जानने पहुंचे SMS अस्पताल, डॉ. सुधीर भंडारी से इंद्राज गुर्जर के स्वास्थ्य की ली जानकारी, विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर SMS अस्पताल की मेडिकल आईसीयू में हैं भर्ती, बुखार और गले में इन्फेक्शन के बाद हालात बिगड़ने पर गुर्जर को करवाया गया था भर्ती, पिछले दिनों गुर्जर को करवाया गया था भर्ती

Read More »
गुजरात में मंत्रिमंडल को लेकर फंसा पेंच

गुजरात में मंत्रिमंडल को लेकर फंसा पेंच, शाम तक टला समारोह, नाराज विधायक जुटे रुपाणी के घर: गुजरात में नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के शपथग्रहण के बाद आज दिन में दो बजे होना था मंत्रिमंडल विस्तार शाम तक टला, कैबिनेट गठन का मसला फंसता दिख रहा, कैबिनेट में नए चेहरों को लेकर बताया जा रहा पेच, सूत्रों का दावा- ‘भूपेंद्र पटेल पूरे मंत्रिमंडल में चाहते हैं बदलाव, जिसके बाद बढ़ गई अंदरूनी कलह, भूपेंद्र पटेल सरकार की नई कैबिनेट में 21 से 22 मंत्रियों को दिलाई जा सकती है शपथ, मंत्रिमंडल में नए चेहरों को प्राथमिकता, महिलाओं की संख्या बढ़ाने की योजना, कई पुराने और दिग्गज नेताओं की कैबिनेट से हो सकती है छुट्टी’, सूत्रों का कहना- ‘नितिन पटेल-चुडास्मा को एडजस्ट करना भी चुनौती, भूपेंद्र पटेल और नितिन पटेल दोनों पाटीदार समुदाय से, सीएम और डिप्टी सीएम दोनों ही पद पर एक ही समाज को देने की संभावना है कम’, इसको लेकर गुजरात बीजेपी में तेज हुई तनातनी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के आवास नाराज विधायकों की हो रही बैठक, ईश्वर पटेल, ईश्वर परमार, बचु खाबड़, वासण आहीर, योगेश पटेल रुपाणी के आवास पर मौजूद, मंत्री ना बनाए जाने की वजह से नाराज विधायक रुपाणी से मिलने पहुंचे

Read More »
विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर जमकर हुआ हंगामा: राजस्थान विधानसभा में जमकर गुंजा कानून व्यवस्था का मुद्दा, प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर बीजेपी ने सत्ता पक्ष को लिया आड़े हाथ, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि के बयान पर भड़की कांग्रेस, सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हुई बहसबाजी, जिसके बाद आसान पर बैठे उपसभापति राजेंद्र पारीक ने की विधानसभा की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित

Read More »
'किसान आंदोलन के चलते हरियाणा में बढ़ रही ड्रग्स की समस्या'

किसान आंदोलन से हरियाणा में बढ़ रही ड्रग्स की समस्या- भाजपा अध्यक्ष धनखड़ का ‘अजीब’ बयान: हरियाणा के बीजेपी अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान- ‘किसान आंदोलन के चलते हरियाणा के कई जगह बढ़ रहे नशे के मामले, कई पंचायतों से आ रही है ऐसी शिकायतें, जो की हमारे लिए है चिंता का विषय’, एक कदम आगे बढ़ते हुए धनखड़ ने कहा- वहां बनती थी उड़ता पंजाब जैसी फिल्में, हमारे हरियाणा पर बनी है दंगल और सुरमा जैसी फिल्में’, धनखड़ ने कहा- ‘जब कृषि कानूनों में सरकार सुधारों के लिए हो गई थी तैयार, तब किसान नेताओं ने यस और नो के दिखाए थे बोर्ड, उसके बाद नया एजेंडा हो गया शुरू, भाजपा और उसके कार्यक्रमों का करो विरोध’, धनखड़ ने पंजाब के सीएम कैप्टन पर साधा निशाना- ‘पंजाब की अर्थव्यवस्था हो गई है बीमारू, पंजाब रह गया है हरियाणा से बहुत पीछे, बहादुरगढ़ का जूता उद्योग इस आंदोलन से हो गया है बर्बाद, कुंडली और राई के औद्योगिक इलाके हो रहे हैं बर्बाद’

Read More »
सिरफिरे युवक ने MLA को पत्र लिख मांगी मदद(सांकेतिक फोटो)

तहसील में लड़कियों की भरमार, लेकिन मेरी नहीं गर्लफ्रेंड- सिरफिरे युवक ने विधायक से मांगी मदद: महाराष्ट्र से आया एक बेहद अजीब मामला, विधायकों और सांसदों को क्षेत्र की परेशानियों के संबंध में मिलते हैं कई पत्र, विधायक सुभाष धोटे को एक सिरफिरे आशिक ने लिखा पत्र, प्रेमिका की तलाश कर रहे युवक ने लिखा- ‘पूरी तहसील में लड़कियों की है भरमार, लेकिन फिर भी मेरी नहीं है कोई गर्लफ्रेंड, ये है चिंता का विषय, इस वजह से मेरा आत्मविश्वास हो गया है कमजोर, मैं ग्रामीण राजुरा से गड़चांदुर हूं आता-जाता, लेकिन नहीं पटती एक भी लड़की’, भूषम जामुवंत बताया जा रहा है युवक का नाम, युवक ने कांग्रेस विधायक से प्रेमिका तलाश करने में मांगी मदद, अब इस युवक के तलाश में जुटे विधायक जी, हालांकि विधायक धोटे ने इस पत्र को बताया है गलत

Read More »