



Day: September 6, 2021


आमेर में प्रधान चुनाव को लेकर हुआ बड़ा उलटफेर, कांग्रेस से जीते प्रत्याशी को बीजेपी ने दिया टिकट: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं आमेर विधायक सतीश पूनिया के विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर, आमेर में प्रधान चुनाव को लेकर हुआ बड़ा उलटफेर, कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर जीते बद्री बागड़ा को बीजेपी ने दिया टिकट, बीजेपी के इस दांव के बाद कांग्रेस ने निर्दलीय प्रत्याशी रोशन बुनकर को उतारा मैदान में, फिलहाल बीजेपी और कांग्रेस दोनों अपनी-अपनी जीत को लेकर हैं आश्वस्त, आमेर प्रधान चुनाव को लेकर सतीश पूनिया की प्रतिष्ठा लगी है दांव पर, तो वहीं जयपुर में प्रधान प्रमुख चुनाव को लेकर दिलचस्प हुआ मुकाबला
6 Sep 2021
Read More »

जयपुर जिला परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा, महेश जोशी ने कांग्रेस तो राठौड़ ने थामी बीजेपी की कमान: जयपुर जिला प्रमुख चुनाव का दंगल, जिला परिषद कार्यालय में दिग्गजों ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस की ओर से मुख्य सचेतक महेश जोशी ने संभाला मोर्चा तो राजेन्द्र राठौड़ ने बीजेपी की थामी कमान, जिला परिषद कार्यालय के बाहर मेले सा माहौल, मतदान करवाने के लिए अपने अपने उम्मीदवारों को लाए साथ, राजेन्द्र राठौड़ की पुलिस के साथ हुई तीखी झड़प, राठौड़ ने बीजेपी के मतदाताओं को रोकना का लगाया आरोप, पुलिस की व्यवस्था से काफी नाराज दिखे राठौड़ तो कांग्रेस के प्रत्याशियों की बस लेकर आए थे महेश जोशी, मुमताज मसीह और गोविंद मेघवाल भी रहे मौजूद, दोनों ही पार्टियों के नेता बार बार गिनते दिखे अपने उम्मीदवारों को
6 Sep 2021
Read More »


सीएम गहलोत के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर, चिकित्सकों की देखरेख में हुआ मुख्यमंत्री का चैकअप: राजस्थान के संवेदनशील मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी खबर, CM आवास पर SMS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने किया सीएम गहलोत का पोस्ट एंजियोप्लास्टी चैकअप, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वयं ट्वीट करते हुए दी जानकारी, कहा- ‘आज निवास पर पोस्ट एंजियोप्लास्टी चैकअप के लिए SMS अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम आई, मेरी सभी मेडिकल रिपोर्ट्स आई है ठीक, डॉक्टरों की सलाह के अनुसार आगे का उपचार रहेगा जारी, साथ ही, डॉक्टर्स की टीम के साथ प्रदेश में हृदय रोग संबंधी चिकित्सा सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संबंध में भी हुई सार्थक चर्चा,’ शुक्रवार 27 अगस्त को सीने में दर्द के बाद सीएम गहलोत को सवाई मानसिंह अस्पताल में करवाया गया था एडमिट, जहां उनकी वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में की गई थी एंजियोप्लास्टी
6 Sep 2021
Read More »

मिल गए जैकी, मान गए सोलंकी!, जिला प्रमुख क्राइसिस पर जयपुर से दिल्ली तक नेताओं के घनघनाए फोन: जयपुर जिला प्रमुख चुनाव का घमासान, बीजेपी की सेंध के बाद चेते कांग्रेस के रणनीतिकार, क्राइसिस मैनेंजमेंट में जुटे महेश जोशी सहित कई दिग्गज, लापता चल रहे प्रत्याशी जैकी कुमार का लगाया गया पता, साथ ही विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के भी मानने की चल रही सूचना, अब केवल बागी रमा देवी ही बताईं जा रही है बीजेपी के साथ, कांग्रेस की बागी रमा देवी को बीजेपी ने बनाया है अपनी ओर से जिला प्रमुख का उम्मीदवारों, लेकिन जब तक नहीं होगी वोटिंग कांग्रेस कैंप में लगी रहेगी धुकधुकी, सूत्रों का दावा- जयपुर से दिल्ली तक घनघना गए फोन, अशोक गहलोत और अजय माकन के बीच हुई बात, माकन ने इस बगावत को लेकर जताई नाराजगी, माकन ने पूरे मसले की मांगी रिपोर्ट, वेदप्रकाश सोलंकी सहित सभी से की गई बात, इसके बाद कांग्रेस का क्राइसिस कंट्रोल में आने की सूचना, जैकी कुमार ने वार्ड नंबर 18 से जिला परिषद सदस्य का जीता है चुनाव जीता, ‘जैकी’ चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी के हैं नजदीकी, जैकी कुमार नहीं थे कांग्रेस की बाड़ाबंदी में, सूत्रों का कहना था कि जैकी कुमार बताए जा रहे बीजेपी के संपर्क में
6 Sep 2021
Read More »

झारखंड विधानसभा में ‘नमाज vs हनुमान चालीसा’, मानसून सत्र के दूसरे दिन BJP का जोरदार हंगामा: झारखंड की राजनीति में ‘नमाज vs हनुमान चालीसा’ को लेकर सियासत हुई गर्म, हाल ही में मानसून सत्र के पहले दिन झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के अलग से कमरा किया गया था आवंटित, जिसके बाद सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष हुए आमने-सामने, मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को इस मुद्दे पर सदन में हुआ जोरदार हंगामा, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जय श्री राम के नारे लगाते बीजेपी विधायक पहुंचे वेल में, बीजेपी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष से कार्यस्थगन पढ़ने की उठाई मांग, सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले बीजेपी विधायक सदन के बाहर झाल-बजाते और हरे राम-हरे कृष्णा का नारा लगाते आए नजर, बीजेपी ने कहा- ‘जब तक नमाज के लिए कमरा आवंटन के आदेश को नहीं किया जाता रद्द, तब तक जारी रहेगा यह विरोध’
6 Sep 2021
Read More »

जोधपुर कांग्रेस में ठंडी पड़ी बगावत!, लेकिन ट्रैफिक के चलते नाम वापस नहीं ले पाईं मुन्नी-नेहा: जोधपुर जिला प्रमुख पद चुनाव पर लीला मदेरणा की जीत लगभग तय, मान मनोव्वल के बाद मानी मुन्नी देवी और नेहा चौधरी, जयपुर के बाद जोधपुर में हुई थी बगावत, जोधपुर से कांग्रेस के लिए आ रही है अच्छी खबर, लंबी जद्दोजहद के बाद कांग्रेस में बनी सहमति, मुन्नी देवी ने नामांकन वापस लेने का लिया था फैसला, नामांकन वापस लेने के लिए लीला मदेरणा के साथ पहुंचीं थी मुन्नीदेवी और नेहा चौधरी, लेकिन नाम वापस लेने का समय हो चुका था पूरा, नेहा चौधरी और मुन्नी देवी वापस नहीं ले पाई नाम, ट्रैफिक में फंसी थी नेहा और मुन्नी देवी की गाड़ियां, लेकिन दोनों ही प्रत्याशियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान का किया ऐलान, जिला सह प्रभारी प्रशांत बैरवा मौके पर हैं मौजूद
6 Sep 2021
Read More »


वैर पंचायत समिति से कांग्रेस प्रत्याशी साक्षी का निर्विरोध हुआ चयन, मंत्री भजन लाल जाटव की है पुत्रवधु: जिला प्रमुख एवं प्रधान को लेकर मतदान आज, गृह रक्षा राज्यमंत्री भजन लाल जाटव की पुत्रवधु का हुआ निर्विरोध चयन, वैर पंचायत समिति से साक्षी कुमारी निर्विरोध चुनी गई प्रधान, प्रधान पद के लिए कांग्रेस की ओर से एक मात्र नामांकन दाखिल किया था साक्षी ने, तो वहीं जयपुर एवं जोधपुर में जिला प्रमुख का चुनाव हुआ दिलचस्प, जयपुर से कांग्रेस प्रत्याशी सरोज देवी के सामने कांग्रेस की बागी प्रत्याशी रमा देवी ने भरा नामांकन, रमा ने की भाजपा की सदस्यता ग्रहण, तो कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निलंबित, तो वहीं जोधपुर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी मदेरणा के सामने तीन निर्दलीय उम्मीदवारों ने भरा अपना नामांकन, मुकाबला हुआ दिलचस्प
6 Sep 2021
Read More »


