



Day: September 6, 2021


जयपुर के बाद अब जोधपुर कांग्रेस में बगावत, मुन्नी देवी गोदारा सहित 3 ने किया निर्दलीय नामांकन: जोधपुर जिला प्रमुख की दौड़, जयपुर के बाद जोधपुर में भी कांग्रेस में बगावत, लीला मदेरणा ने कांग्रेस की अधिकृत उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन, अब मुन्नी देवी गोदारा, प्रियंका गोदारा और नेहा चौधरी ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भरा नामांकन, कांग्रेस के लिए बागियों को मनाना होगा बड़ी चुनौती, टिकट वितरण को लेकर भी मदेरणा और जाखड़ गुट हो गए थे आमने- सामने, जिला प्रभारियों को करना पड़ा था बीच बचाव
6 Sep 2021
Read More »

जोधपुर जिला प्रमुख का दंगल, कांग्रेस की ओर से लीला मदेरणा का नामांकन, बधाइयों का दौर शुरू: जोधपुर में जिला प्रमुख के लिए लीला मदेरणा ने किया नामांकन, जिला प्रमुख के लिए कांग्रेस की ओर से ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा की माताजी लीला देवी मदेरणा ने भरा अपना नामांकन, तो सामने मुन्नी देवी भी मैदान में, सूत्रों का दावा मुन्नी देवी को भाजपा का मिल सकता है समर्थन, हालांकि लीला मदेरणा का जिला प्रमुख बनना लगभग तय, विधायक दिव्या मदेरणा ने मिठाई खिलाकर किया अभिवादन
6 Sep 2021
Read More »

पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी खबर, नांगल राजावतान पंस में निर्विरोध बना कांग्रेस का प्रधान: जिला प्रमुख और प्रधान के लिए चुनाव आज, नांगल राजावतान पंस में निरविरद्ध बना कांग्रेस का प्रधान, दिनेश बारवाल बने नांगल राजावतान पंस से प्रधान, बीजेपी प्रत्याशी नहीं भर पाए अपना नामंकन, समर्थक प्रस्तावक के ना होने से नहीं हुआ नामांकन, कांग्रेस विधायक मुरारी लाल मीणा ने बनाया रिकॉर्ड, नांगल राजावतान में पहली बार निर्विरोध प्रधान का हुआ निर्वाचन
6 Sep 2021
Read More »

जयपुर जिला प्रमुख चुनाव से जुडी बड़ी खबर: कांग्रेस को लगा झटका, बागी रमा देवी ने भरा नामांकन: जिला प्रमुख और प्रधान के लिए चुनाव आज, सुबह 10 से 11 बजे तक किए जाएंगे नामांकन, जयपुर जिला प्रमुख को लेकर कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, कांग्रेस से बागी होकर रमा देवी चोपड़ा ने भरा जिला प्रमुख का पर्चा, रमा देवी चोपड़ा भाजपा की मदद से कर रही है जिला प्रमुख बनने की तैयारी, रमा देवी को पायलट कैंप के वेदप्रकाश सोलंकी गुट का माना जाता है, आज सुबह बाड़ेबंदी में भी वेदप्रकाश सोलंकी अपने नेताओं के साथ नहीं हुए थे शामिल, रमा देवी के साथ एक ओर सदस्य भी गया भाजपा के कुनबे में, वहीं कांग्रेस की ओर से सरोज देवी बागड़ा ने भरा अपना पर्चा, रमा देवी के नामांकन दाखिल से पहले सरोज देवी के निर्विरोध जीतने के लगाए जा रहे थे कयास, लेकिन रमा देवी के नामंकन भरने से जयपुर जिला प्रमुख चुनाव हुआ रोमांचक, अब से कुछ देर में हो जाएगी स्थिति साफ
6 Sep 2021
Read More »

कोरोना की तीसरी लहर की आहट के बीच लोगों को मिली थोड़ी राहत, नए मामलों में आई गिरावट: देश भर में लगातार कुछ दिनों से 42 हजार से अधिक कोरोना केस आ रहे थे सामने, लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के नए मामलों में आई है कमी, बीते 24 घंटों में कोरोना के 38 हजार 948 नए मामले आए सामने, जिसके बाद कुल सक्रीय मामलों की संख्या पहुंची 4 लाख 04 हजार 874 के पार तो वहीं बीते 24 घंटे में 219 लोगों की कोरोना से हुई मौत, जिसके बाद कुल मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 40 हजार 752 के पार, तो वहीं कोरोना से बीते 24 घंटे में 43 हजार 903 मरीज कोरोना से हुए रिकवर
6 Sep 2021
Read More »




