



Day: September 6, 2021






सतीश पूनियां के ‘खेला होबे’ पर डोटासरा का करारा जवाब- ‘चोरी’ के हथियारों से नहीं जीती जाती जंग’: बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां को पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा का करारा जवाब- ‘जनादेश के बाद ‘लकीर’ नहीं पीटी जाती और ‘चोरी’ के हथियारों से जंग नहीं जीती जाती, लगता है प्रदेश में भाजपा की लगातार हार के बाद आपको गहरा सदमा है लगा, याद हो तो इसी नारे ने बंगाल से बीजेपी को किया था साफ’, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने किया था ट्वीट, जिला प्रमुख के चुनाव में जीत के बाद पूनियां ने किया ट्वीट- ‘आमेर, जालसू और जयपुर में खेला होबे’, डोटासरा ने पूनियां के इस ट्वीट पर किया पलटवार, खेला होबे के नारे के साथ TMC प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल चुनाव में बीजेपी को दी थी करारी शिकस्त, अब पूनियां द्वारा इसी नारे करने का प्रयोग करने पर डोटासरा ने कसा तंज
6 Sep 2021
Read More »

जोधपुर में कांग्रेस की लीला मदेरणा बनीं जिला प्रमुख, ‘जादूगर’ का तिलिस्म नहीं तोड़ पाई भाजपा: कांग्रेस की लीला मदेरणा बनीं जोधपुर की जिला प्रमुख, लीला मदेरणा जिला प्रमुख 7 वीं बार जोधपुर में बनीं जिला प्रमुख, लीला मदेरणा को मिले 21 वोट, वहीं बीजेपी के प्रत्याशी को मिले 16, हालांकि सुबह कांग्रेस की ही मुन्नी देवी और नेहा चौधरी ने निर्दलीय कर दिया था नामांकन, लेकिन समय रहते हरकत में आए कांग्रेस के रणनीतिकार, मुन्नी देवी और नेहा चौधरी से की गई समझाइश, दोनों अपना नामांकन तो नहीं ले पाईं वापस लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार के समर्थन में की वोटिंग, पंचायत चुनाव में जिला प्रभारी रामलाल जाट और सह प्रभारी प्रशांत बैरवा ने समय रहते दिखाई अति सक्रियता, जोधपुर की राजनीति में सीएम गहलोत का तोड़ नहीं निकाल पाई बीजेपी
6 Sep 2021
Read More »

सतीश पूनिया के बयान ‘खेला होबे’ पर खाचरियावास का पलटवार बोले- ‘खेल तो होग्यो’: जिला प्रमुख चुनाव को लेकर बड़ी खबर, आमेर, जालसू में प्रधान तो जयपुर में बना बीजेपी का जिला प्रमुख, बीजेपी की अप्रत्याशित जीत पर कांग्रेस बीजेपी हुई आमने सामने, बीजेपी की जीत पर बोले प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, कहा -‘आमेर, जालसू और जयपुर में खेला होबे’, पूनियां के बयान पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने किया पलटवार, कहा- ‘पंचायत व ज़िला परिषद चुनाव में खेल तो होग्यो, मोदी सरकार में प्रदेश के BJP नेता बोल रहे थे बड़बोले बोल, उनकी ज़िला परिषद व पंचायत चुनाव में हो गई हार, जनता ने काट दी नाक’, बोले खाचरियावास- ‘नाक कटने के बाद BJP जैसा करती आयी है वैसे ही पैसे के दम पर कुछ सीट जीत भी लेगी तो जनता काट देगी BJP की पर्मनेंट नाक’
6 Sep 2021
Read More »

भरतपुर में चला भाजपा का जादू, जगत सिंह बने भरतपुर जिला प्रमुख, कांग्रेस के रणनीतिकार रहे फेल: भरतपुर में भी भाजपा ने किया खेला, भरतपुर में बनाया भाजपा का बोर्ड, जिला प्रमुख बने भाजपा के जगत सिंह, भाजपा को 37 में से मिले 28 मिले, भरतपुर में ना कांग्रेस और ना ही बीजेपी को मिला था बहुमत, निर्दलीयों के पास थी जिला प्रमुख की चाबी, भाजपा ने भरतपुर में सभी निर्दलीयों को साधा, ‘कुंवर’ की प्रतिष्ठा के सामने निर्दलीय दिखे नतमस्तक, बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले जगत सिंह की करवाई थी घर वापसी, भाजपा का जगत सिंह पर खेला गया दांव साबित हुआ सफल, भरतपुर में कांग्रेस के मंत्री, विधायक और रणनीतिकार रहे नाकाम, भरतपुर के पंचायत चुनाव में जिला प्रभारी थे चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, सूत्रों का दावा- बसपा के प्रत्याशियों ने अंदरखाने जगत सिंह के समर्थन में डाला वोट, इससे पहले दो बार विधायक रह चुके हैं जगत सिंह, वहीं इनके पिता कुंवर नटवर सिंह यूपीए सरकार में थे विदेश मंत्री
6 Sep 2021
Read More »

कांग्रेस की बागी रमा देवी को BJP ने बनाया जिला प्रमुख, पूनियां बोले- आमेर, जालसू और जयपुर में खेला होबे: जयपुर जिला प्रमुख पद पर बीजेपी का खेला, बीजेपी ने कांग्रेस की बागी रमा देवी को बनाया जयपुर का जिला प्रमुख, रमा देवी ने जयपुर जिला प्रमुख निर्वाचित, कांग्रेस की बागी रमा देवी को मिले 26 वोट, एक वोट से चुनाव जीता है रमा देवी ने, कांग्रेस के दो बागियों ने किया सारा मामला खेल, कांग्रेस के रणनीतिकारों की बड़ी हार, बहुमत के बावजूद जयपुर में जिला प्रमुख नहीं बना पाई कांग्रेस, कांग्रेस विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के समर्थित जैकी और रमा देवी ने बीजेपी का दिया साथ, रमा देवी को आज ही बीजेपी की दिलाई थी सदस्यता और बनाया था जयपुर जिला प्रमुख का उम्मीदवार, बीजेपी की जीत के बाद बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां का ट्वीट- आमेर, जालसू और जयपुर में खेला होबे
6 Sep 2021
Read More »


