



Day: September 3, 2021


आपको सुपर वीआईपी की तरह नहीं देखा जा सकता- सुप्रीम कोर्ट, सज्जन सिंह की जमानत याचिका ठुकराई: 1984 सिख दंगा मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार की जमानत याचिका सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई, सज्जन सिंह ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कोर्ट से मांगी थी जमानत, साथ ही सिंह ने अपने खर्चे पर गुरुग्राम के मेदांता हस्पताल में इलाज की भी मांगी थी अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज करते हुए कहा- ‘आपको ‘सुपर वीआईपी’ की तरह नहीं देखा जा सकता’, 17 दिसंबर 2018 को दिल्ली हाई कोर्ट ने सज्जन कुमार को सिख दंगों के एक मामले में जिंदगी भर जेल में रखने की दी थी सजा, सुप्रीम कोर्ट कई बार उन्हें जमानत पर रिहा करने से कर चुका मना, सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट देने को था कहा, इस रिपोर्ट में 75 वर्षीय सज्जन कुमार के स्वास्थ्य को पहले से बताया गया था बेहतर, मेदांता में इलाज की मांग को भी कोर्ट ने ठुकरा दिया, कोर्ट ने कहा- ‘आप जघन्य अपराध के हैं दोषी, वीआईपी सुविधा की नहीं करें उम्मीद, अगर जेल अधिकारियों और डॉक्टरों को जरूरी लगेगा तो वह आप को ले जाएंगे मेदांता अस्पताल’
3 Sep 2021
Read More »

सचिन पायलट के घर उमड़ा ‘जंगी जनसैलाब’, जिंदाबाद-आई लव यू पायलट के नारों से गूंजा सिविल लाइंस: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जबरदस्त क्रैज, जयपुर स्थित आवास पर उमड़े कार्यकर्ता, जनसुनवाई में प्रदेशभर से पहुंचे कार्यकर्ता और फरियादी, 7 सितंबर को सचिन पायलट के जन्मदिन की तैयारियों को लेकर पोस्टर विमोचन करने पहुंचे कार्यकर्ता, युवा कार्यकर्ताओं ने लगाए पायलट जिंदाबाद और पायलट आई लव यू के नारे, जनसुनवाई में पायलट ने बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद, सभी की बातों को ध्यान से सुना पायलट ने, युवा कार्यकर्ताओं में दिखा पायलट के साथ सेल्फी लेने की क्रेज, पायलट के सिविल लाइंस स्थित आवास के बाहर दिखा मेले जैसा माहौल, 7 सितंबर को है सचिन पायलट का जन्मदिन, इसकी तैयारियों में जुटे हैं कार्यकर्ता
3 Sep 2021
Read More »

70 साल में जो बनाया उसे कौड़ियों के दाम पर बेच रही मोदी सरकार, कांग्रेस जताएगी विरोध- राजीव शुक्ला: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला पहुंचे जयपुर, दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेता अश्क अली टाक, अर्चना शर्मा, पुष्पेन्द्र भारद्वाज सहित बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में शुक्ला ने कहा- ‘मोदी सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थानों का किया जा रहा है निजीकरण, पिछले 70 सालों में सरकार ने जो खड़े किए संस्थान, अब उनको मोदी सरकार द्वारा कौड़ियों के दाम पर बेचा जा रहा’, राजीव शुक्ला ने कहा- ‘केवल सरकारें ही कर सकती हैं इन संस्थानों का संचालन, सरकार के इस फैसले का कांग्रेस जमकर करेगी विरोध’, राजीव शुक्ला 4 बजे पीसीसी में एक प्रेस वार्ता को करेंगी संबोधित, इस दौरान शुक्ला मोदी सरकार की NMP स्कीम के बारे में कांग्रेस का रखेंगे पक्ष
3 Sep 2021
Read More »

केवडिया में कांग्रेस पर जमकर बरसे राजनाथ- ‘राहुल गांधी बन चुके हैं विरोध करने का दूसरा नाम’: गुजरात में आगामी चुनाव फतेह करने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, केवडिया में भाजपा ने बुलाई दो दिवसीय बैठक, दो दिवसीय बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की शिरकत, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र तो कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा- ‘राहुल गांधी बन चुके हैं विरोध का पर्यायवाची, किसी भी बात का बिना कारण विरोध करना बन चूका है उनका स्वभाव, कांग्रेस में टेलेंट को आयात करना पड़ता है जबकि बीजेपी में नहीं है टेलेंट की कमी’, इस दो दिवसीय बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपानी सहित अन्य दिग्गज नेता भी रहे मौजूद
3 Sep 2021
Read More »


‘महंगाई को डायन कहने वालों ने अब इसे समझ लिया है अपनी महबूबा’- तेजस्वी का केंद्र पर निशाना: देश भर में बढ़ती महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर, लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार है विपक्ष के निशाने पर, महंगाई को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने कसा केंद्र सरकार पर जोरदार तंज, कहा- ‘महंगाई पहले डायन थी पर अब भाजपा की महबूबा है, 2014 में 384 रूपये प्रति गैस सिलेंडर कंधे पर लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे लोग हैं आज चुप, बिहार में गठबंधन सरकार के सौजन्य से महंगाई बन चुकी है बढ़ी समस्या’, पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए बोले तेजस्वी- ‘पीएम मोदी ने उज्जवला योजना के पढ़े थे खूब कसीदे, लेकिन आज उनके घरों में खाली पड़े सिलेंडर चिढ़ा रहे हैं मुहं’
3 Sep 2021
Read More »

सिद्धू से घमासान के बीच कैप्टन की बढ़ी मुश्किल, टैक्स चोरी मामले में ED को मिली जांच की मंजूरी: एक तरफ कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से चल रहा विवाद विधानसभा चुनाव से पहले बन चूका है कैप्टन के गले की फांस, तो वहीं ED को मिली मंजूरी ने बढ़ाई अमरिंदर की परेशानी, लुधियाना की एक स्थानीय अदालत ने ED को दी अमरिंदर के खिलाफ टैक्स चोरी मामलें में जांच करने के आदेश, साथ ही अमरिंदर के बेटे रणिंदर सिंह के खिलाफ चल रहे टैक्स चोरी मामले में दी दस्तावेजों के जांच की अनुमति, अमरिंदर एवं उनके बेटे रणिंदर के खिलाफ विदेशों में अघोषित संपत्ति छिपाने के तीन मामले किये गए हैं दर्ज
3 Sep 2021
Read More »

यूपी में 2022 में बसपा बनाएगी सरकार, अकेले लड़ेंगे चुनाव जनता के साथ होगा BSP का गठबंधन- मिश्र: उत्तरप्रदेश चुनाव को लेकर दलों के अपने-अपने दावे, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किया दावा- सपा जीतेगी 400 से ज्यादा सीट, तो अब बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने किया दावा- ‘2022 में बसपा चुनाव जीतकर बनाएगी सरकार, चुनाव को लेकर होने वाले गठबंधन पर मिश्र ने दिया बड़ा बयान- बसपा किसी के साथ भी नहीं करेगी गठबंधन, बसपा अपने दम पर अकेले लड़ेगी चुनाव ,बसपा का गठबंधन होगा सिर्फ जनता के साथ’, सतीश चंद्र मिश्र गोरखपुर में बसपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को कर रहे थे संबोधित, बसपा नेता मिश्र ने कहा- ‘हर जिले में उन्हें जनता का मिल रहा है अपार जन समर्थन, जिस भी जिले में जा रहे उमड़ रहा जनसैलाब, यूपी के लोग हैं संकल्पित, बसपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाकर बसपा सुप्रीमो बहन मायावती को बनाएंगे पांचवीं बार मुख्यमंत्री’
3 Sep 2021
Read More »



