Day: September 3, 2021

बिजली गुल-राजनीति चालू

बिजली कटौती पर दिग्गी राजा का ‘मामा’ पर तंज- बिजली कटौती से हाहाकार, अंधेरा लाई शिवराज सरकार: बिजली संकट पर मचे सियासी बवाल के बीच मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स में करंट, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार पर कसा तंज- ‘बिजली कटौती से हाहाकार, अंधेरा लाई शिवराज सरकार’, बड़ी विडंबना है, वर्षा ऋतु में हाइडल प्रोजेक्ट से पूरी बिजली पैदा है होती, कृषि में नहीं है बिजली की मांग, मध्यप्रदेश में आवश्यकता से ज्यादा बिजली उत्पादन की है क्षमता, फिर क्यों हो रही है कटौती, समझ से परे बंटाधार कौन?’, दिग्विजय सिंह के वार पर बीजेपी ने किया पलटवार, मध्यप्रदेश में 8 से 10 घंटे तक हो रही है बिजली की कटौती, प्रदेश में 20 साल से पहले से ज्यादा के हालात है खराब, बिजली कटौती और बंटाधार जैसे शब्दों के गूंजने पर सियासत तेज, कांग्रेस के वार पर बीजेपी का पलटवार, बीजेपी नेता रजनीश अग्रवाल का बयान- ‘बंटाधार कांग्रेस की रही है संस्कृति, बिजली पानी सड़क को लेकर तात्कालिक परिस्थितियां हैं बनी, जिसका जल्द हो जाएगा समाधान, 2023 के चुनाव में जनता कांग्रेस को देगी इसका देगी जवाब, दूसरी तरफ अघोषित बिजली कटौती और संकट से जूझ रहे प्रदेश को हाइडल पावर से मिली राहत

Read More »
तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर बुरे फंसे राणा

तालिबान की तुलना महर्षि वाल्मीकि से कर बुरे फंसे राणा, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से कोर्ट का इंकार: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले शायर मुन्नवर राणा के एक और विवादित बयान ने बढ़ाई उनकी मुसीबत, रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की तुलना तालिबान से करने पर मुनव्वर राणा के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में की गई एफआईआर दर्ज, राणा ने गिरफ्तारी पर रोक और FIR रद्द करने के लिए लखनऊ हाईकोर्ट में लगाई थी अर्जी, लेकिन कोर्ट ने उनकी गिरफ्तार पर रोक लगाने से कर दिया साफ इंकार, एक चैनल से बात करते हुए शायर मुनव्वर राणा ने कहा था- ‘वाल्मीकि रामायण लिखने के बाद भगवान बने, उससे पहले थे वह एक डाकू, व्यक्ति का चरित्र बदल सकता है, इसी तरह तालिबान अभी के लिए हैं आतंकवादी, लेकिन लोगों के चरित्र बदल जाते हैं’, राणा के इस बयान के बाद कई जगह उनके खिलाफ हो रहे हैं विरोध प्रदर्शन

Read More »
ब्रह्मकुमारी समाज की विधि से होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार

ब्रह्मकुमारीज विधि विधान से होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, परिवार बोला- निजता का करें सम्मान: टीवी की दुनिया के जाने माने अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की गुरुवार को हो गई थी मौत, सिद्धार्थ के शव का गुरुवार को हुआ था पोस्टमॉर्टम, पोस्टमार्टम रिपोर्ट को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखा रही है पुलिस, मुम्बई पुलिस फोरेंसिंक रिपोर्ट, कैमिकल एनालीसिस के बाद पहुंचेगी निष्कर्ष पर, सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव देह कुछ देर में सौंपी जाएगी परिवार को, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार की ओर से जारी किया गया बयान- ‘हम सभी लोग हैं दुख में, हम भी उतने ही शॉक्ड हैं जितने आप लोग, परिवार की निजता का करें सम्मान, सभी लोग सिद्धार्थ की आत्मा की शांति के लिये करें प्रार्थना’, अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा जाएगा पार्थिव शरीर, सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर कूपर हॉस्पिटल से ले जाया जाएगा घर, घर पर ब्रह्माकुमारी से जुड़े 4 लोग अपने रीति-रिवाज से करेंगे पूजा पाठ, मुंबई में ही किया जाएगा शुक्ला का अंतिम संस्कार

Read More »
देश भर में फिर से बढ़ रही कोरोना की रफ्तार

तीसरी लहर की आहट के बीच कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या पहुंची 4 लाख के पास, वहीं 366 मौतों ने डराया: कोरोना के बढ़ते मामलों से तीसरी लहर की हुई आहट, दूसरी लहर की धीमी रफ्तार के बाद भारत में अब रोजाना करीब 45 हजार नए कोरोना संक्रमण के मामले आने लगे हैं सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 45 हजार 352 नए केस आए सामने, जिसके बाद कोरोना एक्टिव केस का आंकड़ा पहुंचा तीन लाख 99 हजार 778 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 366 कोरोना संक्रमितों लोगों की हुई मौत जिसके बाद मौतों का आंकड़ा पहुंचा चार लाख 39 हजार 895 के पार, वहीं पिछले 24 घंटे में 34,791 लोग कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
नीतीश ने अधिकारियों को दिए आदेश

नीतीश ने अधिकारियों को दिए वित्त आयोग की अनुशंसा का कार्यान्वयन ठीक ढंग से करने के आदेश: ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ली अधिकारियों की बैठक, पंचायतीराज विभाग द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना’ से संबंधित दिया गया प्रस्तुतीकरण, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अफसरों को दी हिदायत, कहा- ’15वें वित्त आयोग की अनुशंसा का कार्यान्वयन हो ठीक ढंग से, साथ ही इसकी राशि का पंचायतों में हो योजनाबद्ध तरीके से उपयोग, हम लोगों का उद्देश्य सिर्फ सोलर स्ट्रीट लाइट लगाना ही नहीं बल्कि उसका ठीक से रख-रखाव भी करना है’

Read More »