



Day: September 3, 2021





REET दे रहे लाखों युवाओं की आवाज बने किरोड़ी, संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षा तिथि बदलने की मांग: 26 सितंबर को होनी है REET परीक्षा, राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने 23 सितंबर से जारी किया अपना परीक्षा कार्यक्रम, विश्वविद्यालय के फैसले के विरोध में उतरे राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा, REET परीक्षार्थियों की मांग उठाते हुए किरोड़ी मीणा ने जारी किया बयान- प्रदेश के लाखों विद्यार्थी 26 सितंबर को होने वाली रीट परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, वहीं राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय ने 23 सितंबर से जारी कर दिया है परीक्षा कार्यक्रम, विश्वविद्यालय के इस फैसले से हजारों छात्र हो रहे हैं प्रभावित, मंत्री सुभाष गर्ग जी कृपया परीक्षा तिथि बदलें और छात्रों को तुरंत प्रदान करें राहत’
3 Sep 2021
Read More »


पूनियां के टोटासरा वाले तंज पर डोटासरा का पंच- ढाई साल आगे की कर रहे बात, उनका पता ही नहीं चलेगा..: पंचायत चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग पर डोटासरा का बीजेपी पर तंज-‘खिसीयानी बिल्ली खंभा नोचे, जो हार नजर आ रही है उसकी है बौखलाहट, इनकी बातों में नही हैं दम, सत्ता का दुरुपयोग तो करती है मोदी सरकार, सत्ता का दुरुपयोग हमने धौलपुर उपचुनाव में था देखा, उत्तरप्रदेश में तो हुआ तांडव’, बीजेपी पर डोटासरा का निशाना- ‘बीजेपी ना तो जनता की सुनती है और ना ही विपक्ष की, दुर्भाग्य तो यह है कि ये तो अपनी पार्टी के नेताओं की भी नहीं सुनते, राजनाथ सिंह और गडकरी जी कुछ बोलते हैं क्या? पहते तो खुब बोलते थे दोनों ही नेता?’, प्रदेश बीजेपी में सीएम पद के दावेदारों पर डोटासरा का बयान- ‘पहले 8 थे अब 9 हो गए भूपेन्द्र यादव जो आ गए, इनके ग्रुपों में भी नहीं है दम’, डोटासरा ने निशाना साधते हुए कहा- ‘प्रजातंत्र में पूर्व मुख्यमंत्री को नहीं किया जाता है दरकिनार, नहीं फाड़े जाते हैं पोस्टर’, गुलाबचंद कटारिया पर तंज कसते हुए डोटासरा ने कहा- ‘नेता प्रतिपक्ष की भाषा नहीं होती है ऐसी, उनका तो हाल ऐसा है कि वो कह रहे हैं कि पहले मुझे निकालो फिर किसी को पार्टी में करो शामिल’, पूर्व मुख्यमंत्री पर डोटासरा ने दिया बड़ा बयान- ‘मुख्यमंत्री थी तब ही वसुंधरा जी की नहीं चलती थी अब तो सवाल ही नहीं होता, राजस्थान की भाजपा तो पैरों पर भी नहीं हो पा रही है खड़ी’, निंबाराम पर डोटासरा ने कहा- ‘हमारी बात हुई प्रमाणित की वो हैं दोषी, अब कोर्ट में हो जाएगा दूध का दूध पानी का पानी, पूनियां के टोटासरा वाले बयान पर बोले डोटासरा- ‘ढाई साल आगे की बात कर रहे हैं उनका पता ही नहीं चलेगा किस स्थिति में मिलेंगे’
3 Sep 2021
Read More »

बीजेपी वालों की चली तो हवामहल, आमेर और चित्तौड़गढ़ का किला भी बेच देंगे- राजीव शुक्ला: केन्द्र सरकार की NMP नीति के विरोध में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला की पीसीसी में प्रेसवार्ता, ‘देश की जनता के पैसे से बनाई गई संस्थाएं, कॉर्पोरेट को देना, किराए पर देना समझ से बाहर, देश बेचने का काम मोदी सरकार ने लिया अपने हाथों में, अपने लोगों को बेचा जा रहा देश, क्या-क्या नहीं बेच देंगे इनका नहीं है ठिकाना, भाजपा वालों की चली तो हवामहल, आमेर, चित्तौड़गढ़ का किला भी बेच देंगे, ये तो लाल किला बेचने की थे तैयारी में’, राजीव शुक्ला ने सवाल उठाते हुए कहा- ‘ सत्ता में इसलिए नहीं बैठाया की बेच दे आप देश, प्राइवेट कंपनियां करेंगी जनता का शोषण’, शुक्ला ने NMP को बताया राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा, जनता के खून पसीने से बनी संपत्ति को बेच रही मोदी सरकार, एक बार शुरू हो गया ये सिलसिला तो रुकने वाला नहीं’, मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा- ‘आप संभाल नहीं सकते तो सरकार में क्यों बैठे हो, आपको सरकार में बैठने का नहीं है अधिकार, जनता के पैसे से बना है सब, उस पर निजी कंपनियां वसूलेगी टैक्स, संपति बेच कर चुनाव हार कर चल देंगे, बोलेंगे भाईयों बहनों अब में चलता हूं’, राजीव शुक्ला ने मोदी सरकार पर साधा निशाना- ‘मेहनत से बुजुर्गों ने बनाई संपत्ति कुछ उद्योगपतियों के हाथ में जा रही राष्ट्रीय संपत्ति, सरकार के हाथों में कुछ नहीं होगा तो जनता का कैसे होगा भला, कांग्रेस इस प्रक्रिया पर रोक लगाने की कर रही है मांग, जनता का समर्थन मांग रही है कांग्रेस, मोनेटाइजेशन के खिलाफ कोर्ट में जाने से क्या होता?, राफेल का मुद्दा आपने देखा ही होगा, इसलिए जनता की अदालत में ले जा रहे मुद्दे’
3 Sep 2021
Read More »

एक्टर सिद्धार्थ का आखिरी सफर पर, बारिश के बीच ब्रह्मकुमारीज रीति रिवाज से दी गई अंतिम विदाई: एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का शुक्रवार को साढ़े तीन बजे ओशिवावारा श्मशान घाट पर किया गया अंतिम संस्कार, ब्रह्मकुमारी रीति-रिवाजों के साथ दी गई अंतिम विदाई, सिद्धार्थ बचपन से ही जुड़े थे ब्रह्मकुमारीज संस्थान से, श्मशान घाट पर सेलेब्रिटीज और फैंस की भीड़ के बीच हुआ अंतिम संस्कार, सिद्धार्थ शुक्ला के परिवार से उनकी मां- बहनें और करीबी रिश्तेदार थे मौजूद, सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड शहनाज भी बदहवासी की हालत में पहुंची अंतिम विदाई देने, शहनाज गिल को उनके भाई और पिता लेकर आए श्मशान घाट, 40 साल के सिद्धार्थ का गुरुवार को हार्ट अटैक से हो गया था निधन, सिद्धार्थ की आ चुकी है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, जिसमें किसी बाहरी चोट का नहीं है जिक्र, विसरा की फॉरेंसिक जांच के बाद ही डॉक्टर सिद्धार्थ की मौत को लेकर देंगे बयान
3 Sep 2021
Read More »

लॉक डाउन में हॉस्टल फीस वसूलने के विरोध में युवाओं के लिए थाने पहुंचे किरोड़ी मीणा, कार्रवाई की रखी मांग: राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ी लाल मीना पहुंचे सदर थाना सांगानेर पर, लॉक डाउन के दौरान हॉस्टल की फ़ीस वसूलने का दबाव डाल रहे थे निजी नर्सिंग महाविद्यालय, छात्रों की आवाज बन सदर थाना सांगानेर पहुंचे किरोड़ी मीणा, पुलिस के अधिकारियों को सामने रखी कार्रवाई की मांग, गरीब छात्रों पर दबाव डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, पुलिस के अधिकारियों ने भी कार्रवाई का दिया आश्वासन, इधर 13 सितंबर को विधानसभा घेराव की तैयारियों में जुटे हैं किरोड़ी लाल मीणा, युवाओं की विभिन्न मांगों को लेकर 13 सितंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे मीणा, घेराव की तैयारियों में जुटे है सांसद मीणा
3 Sep 2021
Read More »


