



Day: August 17, 2021





अफगानिस्तान संकट पर पीएम मोदी ले रहे CCS की अहम बैठक, भारत काबुल दूतावास नहीं करेगा बंद-सूत्र: अफगानिस्तान संकट पर मोदी सरकार की नजर, प्रधानमंत्री के आवास पर CCS की अहम बैठक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में अहम बैठक, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण और NSA अजित डोभाल मौजूद, अफगानिस्तान संकट पर हो रहा मंथन, अफगान में फंसे भारतीयों को लेकर चिंतित हैं पीएम मोदी, एयरलिफ्ट ऑपरेशन के बारे में ले रहे जानकारी, साथ ही भविष्य की रणनीति पर हो रहा मंथन, अफगानिस्तान पर तालिबान ने कर लिया है कब्जा, भारत नहीं करेगा काबुल दूतावास बंद-सूत्र, अफगानिस्तान से वापसी के लिए 1650 लोगों ने किया आवेदन
17 Aug 2021
Read More »

भरतपुर में BSP के 3 सिंबल ही हुए चोरी, प्रदेशाध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने मथुरा गेट थाने में दर्ज करवाया मामला: भरतपुर जिला परिषद चुनाव को लेकर बड़ी खबर, बहुजन समाज पार्टी ने दर्ज करवाया सिंबल चोरी होने का मामला, तीन वार्डों में बसपा के दो-दो प्रत्याशी उतरे जब मैदान में, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने षड्यंत्र पूर्वक सिंबल चोरी कर जारी करने का दर्ज करवाया मामला, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने बताया- ‘पार्टी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष के हस्ताक्षर से जिला परिषद भरतपुर में अलग-अलग वार्डों में सिंबल किए गए हैं जारी, लेकिन किसी ने षड्यंत्रपूर्वक पार्टी के तीन सिंबल चुराए और दूसरे उम्मीदवारों को दिए’, भगवान सिंह बाबा ने बताया- ‘पार्टी की ओर से वार्ड नंबर 22 में गीता पत्नी शेर सिंह, वार्ड नंबर 31 में निधि पत्नी दयाराम और वार्ड नंबर 33 में रेखा गुर्जर पत्नी राजेश को दिए थे सिंबल, लेकिन किसी व्यक्ति ने मौका देखकर पार्टी के चुरा लिए तीन सिंबल और उन्हें षड्यंत्र पूर्वक वार्ड नंबर 22 में ममता पत्नी पुष्पेंद्र, वार्ड नंबर 31 में चंद्रवति पत्नी शिशुपाल और वार्ड नंबर 33 में अनीता पत्नी भरत सिंह को दिए, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने मथुरा गेट पुलिस थाने में दर्ज करवाई FIR, बाबा ने की मामले में जल्द कार्रवाई की मांग
17 Aug 2021
Read More »


मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर बोले माकन- ‘WORK IN PROGRESS, राजस्थान में सब Under Control’: दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में राजस्थान के प्रदेश प्रभारी अजय माकन की प्रेसवार्ता, महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार पर किए हमले, पेट्रोल और डीजल की दाम कम करने की रखी मांग, बोले सरकार ने ‘सब्सिडी घटाई-टैक्स बढ़ाया’, कोर्पोरेट टैक्स भरपाई आमजनता से कर रही है मोदी सरकार, वहीं राजस्थान में गहलोत मंत्रिमंडल पुनर्गठन पर माकन ने दिया बड़ा बयान- ‘राजस्थान में है सब अंडर कंट्रोल, सभी की मांगों पर काम है जारी, जल्द ही सामने आएंगे फैसले, लेकिन डेट नहीं बता सकता, पार्टी तय करेगी कब क्या होगा’, माकन ने कहा- ‘राजस्थान में सभी से हूं लगातार टच में, सभी मांगों पर आलाकमान कर रहा है विचार, राजस्थान है कांग्रेस के लिए अहम राज्य, हर पहलू का रखा जा रहा है ध्यान’, सचिन पायलट के बीजेपी में जाने के सवाल पर बोले माकन- ‘पायलट का कांग्रेस की विचार धारा में है पूरा विश्वास, उनकी नाराजगी जो थी वो आलाकमान को बता चुके, पत्रकारों से माकन ने पूछा- ‘क्या आज तक सचिन पायलट ने कुछ कहा?, वो हमेशा कहते हैं कि जो आलाकमान कहेंगे वो है मंजूर, आप सोचते हैं कि लेट हो रहा है लेकिन पार्टी की रणनीति भी कुछ चीज है होती, प्रदेश की राजनीति में छाई शांति के सवाल पर बोले माकन, ‘शांति में भी सवाल उठते हैं और शोर मचता है तो भी परेशानी, राजस्थान कांग्रेस में शांति है इसके लिए कांग्रेस लीडरशिप को दिया जाना चाहिए क्रैडिट, सभी की मांगों का रखा जा रहा है ध्यान’ दिल्ली में हुई इस प्रेसवार्ता पर सभी की थी निगाहें
17 Aug 2021
Read More »

मुख्यमंत्री गहलोत का बड़ा फैसला, शिक्षक भर्ती 2016 लेवल-2 विज्ञान और गणित विषय की वेटिंग लिस्ट के संबंध में लिया अहम निर्णय: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में दायर अपील को विड्रॉ करने का लिया फैसला, सीएम गहलोत के फैसले से 874 अभ्यर्थी होंगे लाभान्वित, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी सभी को बधाई, सीएम गहलोत ने ट्वीट में लिखा- ‘राजस्थान सरकार ने प्रदेश के बेरोज़गार युवाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए शिक्षक भर्ती 2016 लेवल-2 विज्ञान व गणित विषय की वेटिंग लिस्ट के संबंध में माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर में दायर अपील को विड्रॉ करने का लिया है निर्णय, इससे 874 अभ्यर्थी होंगे लाभान्वित’
17 Aug 2021
Read More »


