Day: August 17, 2021

आरोपी मलखान विश्नोई को हाईकोर्ट से मिली जमानत(file photo)

भंवरी देवी मामले में बड़ी खबर, आरोपी मलखान विश्नोई को हाईकोर्ट से मिली जमानत: भंवरी देवी अपहरण और हत्या मामले में बड़ी खबर, आरोपी मलखान विश्नोई को हाईकोर्ट ने दी जमानत, जस्टिस दिनेश मेहता की कोर्ट ने दी जमानत, पिछले 10 साल से जेल में बंद थे पूर्व विधायक मलखान विश्नोई, सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक अन्य आरोपी परसराम विश्नोई की जमानत के आधार पर हाईकोर्ट ने दी जमानत, आरोपी अमरचंद, कैलाश की जमानत याचिका पर भी हुई सुनवाई, लेकिन नहीं मिल पाई जमानत, आरोपियों की जमानत अर्जी पर अब 23 अगस्त को होगी सुनवाई, करीब 10 साल पहले हुए इस कांड के कारण राजस्थान की राजनीति में आया था भूचाल, हत्या की साजिश में पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और पूर्व विधायक मलखान विश्नोई मामले में 10 साल से जेल में थे बंद, भंवरी प्रकरण में गिरफ्तार सत्रह में से अब तक आठ आरोपियों को मिल चुकी है जमानत, महिपाल मदेरणा इलाज कराने के लिए हैं अंतरिम जमानत पर

Read More »
दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन करेंगे प्रेसवार्ता(file photo)

दिल्ली में प्रदेश प्रभारी अजय माकन आज करेंगे प्रेसवार्ता, पायलट कैंप की फिर जगी आस: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन करेंगे प्रेसवार्ता, आज 4 बजे एआईसीसी दफ्तर में करेंगे प्रेसवार्ता, कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हैं माकन, राजस्थान को लेकर भी रख सकते हैं अपनी बात, गहलोत और पायलट कैंप के सिपहरसालारों की नजरें टिकी दिल्ली पर, पायलट कैंप की फिर जगी उम्मीद, पिछले एक दो दिन में फिर से कांग्रेस आलाकमान ने किया है राजस्थान पर फोकस, इस महीने के अंत तक राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन होने की है चर्चा

Read More »
150 भारतीयों को अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाया गया जामनगर

150 भारतीयों को अफगानिस्तान से एयरलिफ्ट कर लाया गया जामनगर, राजदूत का बयान- ‘भारतीय कितने फंसे हैं डेटा नहीं’: काबुल से लौटे राजदूत आर टंडन ने की प्रेसवार्ता, बोले- ‘सभी भारतीयों को निकालने की कोशिश जारी, अफगान में फंसे भारतीयों का डेटा नहीं बता सकते, अफगानिस्तान में रेस्क्यू ऑपरेशन में हो रही परेशानी, काबुल पर तालिबान का पूरा कब्जा, काबुल में भारत का दूतावास किया गया बंद, काबुल से आज 150 भारतीयों की देश वापसी’, काबुल में फंसे भारतीय को लेकर गुजरात आया विमान, जामनगर पहुंचते ही भावुक हुए लोग, ‘लगे भारत माता की जय’ के नारे, इधर तालिबान के प्रवक्ता का बयान- ‘भारत अपने प्रोजेक्ट कर सकता है पूरे, हमें नहीं है कोई परेशानी’

Read More »
उत्तरप्रदेश में भाजपा का 'मिशन 2022'

उत्तरप्रदेश में भाजपा का ‘मिशन 2022’, लखनऊ में संघ-सरकार की अहम बैठक में फिर ‘फतह’ को लेकर हो रहा महामंथन: उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की तैयारी तेज, उत्तरप्रदेश में भाजपा की राह आसान करने के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने कसी कमर, राजधानी लखनऊ में सोमवार से शुरू हुई संघ-सरकार की अहम बैठक आज भी जारी, बैठक में पहले दिन शैक्षणिक, आर्थिक सुरक्षा और सामाजिक समन्वय कार्यों की हुई समीक्षा, बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सरकार के मंत्रियों को अलग-अलग क्षेत्र के वैचारिक संगठनों से समन्वय बैठाकर उनके फीडबैक के आधार पर काम करने की दी नसीहत, साथ ही अधूरे कामों को जल्द किया जाए पूरा, गलतियों को ना करे नजरअंदाज, बैठक में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, अखिल भारतीय प्रचारक प्रमुख सुनील आंबेकर और अखिल भारतीय सह-व्यवस्था प्रमुख अनिल ओक ने चार चरण में प्रदेश सरकार के मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल और विचार परिवार के संगठनों के पदाधिकारियों के किया साथ मंथन

Read More »
ज्योतिरादित्य सिंधिया की 'जन आशीर्वाद यात्रा'

आज से शुरू होगी केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, 19 अगस्त तक 4 लोकसभा क्षेत्रों में करेंगे यात्रा: राज्यसभा सांसद एवं मध्यप्रदेश भाजपा के दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे इंदौर, आज से तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा का देवास से करेने शुभारंभ, सिंधिया के स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में पहुंचे सिंधिया समर्थक एवं भाजपा कार्यकर्त्ता, इंदौर पहुँच एयरपोर्ट पर पत्रकार वार्ता के दौरान बोले सिंधिया- ‘मैं जनता का सेवक हूं और जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं, जब भी मेरी जरूरत रहेगी मैं जनता की सेवा में रहूँगा हाजिर’, 18 अगस्त को खरगौन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह भी सिंधिया के साथ रहेंगे मौजूद

Read More »
5 महीने में कोरोना के सबसे कम नए मामले आये सामने

बीते 5 महीने में कोरोना के सबसे कम नए मामले आये सामने, तो मौतों के आंकड़ों में भी आई मामूली गिरावट: देश भर में कोरोना नए मामलों में अचानक आई भारी गिरावट, बीते 5 महीने में सबसे कम कोरोना केस आये सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार 166 नए आए सामने, जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों का आंकड़ा पहुंचा तीन लाख 69 हजार 846 के पार, तो वहीं 437 संक्रमितों बीते 24 घंटे में हुई मौत, जिसके बाद मौतों का कुल आंकड़ा पहुंचा चार लाख 32 हजार 79 के पार, तो वहीं 36 हजार 830 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »