



Day: July 21, 2021


मुख्यमंत्री गहलोत की राज्य कर्मचारियों को सौगात, HRA में की बढ़ोतरी: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दी मंजूरी, राज्य कर्मचारियों के HRA में बढ़ोतरी को मंजूरी, मकान किराये भत्ते में 2 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी को मंजूरी, ‘वाई’ श्रेणी के शहरों में मकान किराए भत्ते को 16 से बढ़ाकर किया गया 18 प्रतिशत, ‘जेड’ श्रेणी के शहरों में यह भत्ता 8 प्रतिशत से बढ़ाकर किया गया 9 प्रतिशत, मकान किराए भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से होगी लागू, सरकार इस पर 400 करोड़ रुपए से अधिक का वित्तीय भार वहन करेगी, सीएम गहलोत ने महंगाई भत्ते को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया, महंगाई भत्ते की दर के 25 प्रतिशत की सीमा से अधिक होने पर HRA में वृद्धि
21 Jul 2021
Read More »



रामलाल शर्मा ने बिना नाम लिए सचिन पायलट पर साधा निशाना, राजस्थान सरकार पर चुप्पी क्यों?: पेगासस फ़ोन टैपिंग मामले में सचिन पायलट ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, तो प्रदेश भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने बिना नाम लिए सचिन पायलट को घेरते हुए कहा, ‘कल तक जिनके समर्थक विधायक खुलकर राज्य सरकार पर फोन टेपिंग के लगा रहे थे आरोप, आज उन्होने स्वयं प्रेस कांफ्रेंस कर केवल केन्द्र सरकार पर ही बोला हमला, राजस्थान सरकार पर आखिर चुप्पी क्यों ? आखिर क्या है मजबूरी, कल तक जो नेता राज्य सरकार पर लगा रहे थे संगीन आरोप, आज उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में क्यों नहीं दिया पत्रकारों के सवालों का जवाब ?’ आज जयपुर पहुंचे सचिन पायलट ने पेगासस मामले में प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र सरकार पर साधा था निशाना, तो वहीं राजस्थान से जुड़े सवालों पर बचते दिखे पायलट
21 Jul 2021
Read More »


पेगासस मामले की जांच करे सुप्रीम कोर्ट, मोदी सरकार करेगी तो कुछ नहीं आएगा सामने- पायलट ने बोला केंद्र पर हमला: पेगासस फ़ोन टैपिंग मामले को लेकर सचिन पायलट ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, जयपुर स्थित आवास पर प्रेससवार्ता कर साधा निशाना, ‘अगर भारत सरकार इस मामले की करेगी जांच तो कुछ नहीं आएगा सामने, इस मामले की सुप्रीम कोर्ट या JPC से कराई जाए जांच, क्योंकि अब बात बढ़ चुकी है बहुत आगे, यह सब किसके माध्यम से हुआ, पेमेंट किसने किया, और राहुल गांधी का भी नाम इसमें आ चूका है तो अब पूरा देश है विचलित, हम कल राज्यपाल का करेंगे घेराव, अगर उनेक पास नहीं है कुछ छिपाने को तो जांच से क्यों भाग रही है सरकार, यह है एक गंभीर चिंता का विषय, इसकी होनी चाहिए निष्पक्ष जांच, इससे किसको हुआ है फायदा ये हम सब जानते है, सरकार स्वेत पत्र जारी कर ये बताये की उन्होंने सॉफ्टवेयर खरीदने के लिए पैसे दिए हैं या नहीं, इस पुरे मामले की जाँच ना कराने का सरकार के पास नहीं है कोई कारण’
21 Jul 2021
Read More »

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दावा, ‘राजस्थान में कल चुनाव हो जाएं तो जीतकर आएगी बीजेपी’: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सी.टी. रवि का जयपुर दौरा, रवि ने दिया बयान- ‘अगर राजस्थान में कल ही होते हैं चुनाव तो भारी मतों से जीतकर आएगी भाजपा, साथ ही रवि ने कर्नाटक में मुख्यमंत्री बदलने के चर्चा को भी सिरे से किया खारिज, भाजपा मुख्यालय पर आईटी और मीडिया सैल की बैठक लेने के बाद रवि ने अजमेर में हुए पोस्टर विवाद ने कहा कि- ‘पार्टी में है पोस्टर का प्रोटोकॉल, पीएम और राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ स्टेट प्रेसीडेंट, नेता प्रतिपक्ष का लगता है फोटो, अगर सरकार हमारी है तो सीएम का भी लगाया जाता है फोटो, अमित शाह प्रेसीडेंट थे तो उनका फोटो लगता था अब नड्डा अध्यक्ष है तो उनका लग रहा है फोटो’ पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर रवि ने कहा कि, ‘कोविड संक्रमण की वजह से हैं कुछ इश्यू, जिन पर पूरा विश्व नहीं कर पा रहा कंट्रोल, हमारे यहां 85 प्रतिशत फ्यूल होता हैं आयात, पीएम आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कर रहे हैं काम, कांग्रेस के लोग पाकिस्तान के बारे में बातें करना करते हैं ज्यादा पसंद, अब वहां भी बढ़ गया है दाम, वहां आतंकवाद है यहां आतंकवाद नहीं हैं, वहां हर कोई जी नहीं सकता, मगर जी सकता है भारत में’, बीजेपी ने सीटी रवि को फिलहाल तमिलनाडू, महाराष्ट्र और गोवा का दे रखा है प्रभार
21 Jul 2021
Read More »

आलाकमान ने पायलट को दी अहम जिम्मेदारी, Pegasus, महंगाई सहित अन्य मुद्दों पर मोदी सरकार को घेरेंगे पायलट: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट मीडिया से करेंगे बात, आज शाम 6 बजे अपने जयपुर स्थित निवास पर करेंगे पत्रकारों से बात, मोदी सरकार की नाकामियों पर पायलट करेंगे प्रहार, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर मोदी सरकार को घेरेंगे पायलट, Pegasus मामले में भी मोदी सरकार को करेंगे कटघरे में खड़ा, सूत्रों का दावा- सचिन पायलट को आलाकमान ने दी है अहम जिम्मेदारी, हालही में पायलट ने उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस कार्यालय में की थी प्रेसवार्ता, मोदी सरकार पर जमकर बरसे थे पायलट
21 Jul 2021
Read More »

अब गुरुवार को जंतर-मंतर पर ‘किसान संसद’, सिंधु बॉर्डर से आए 200 किसान करेंगे प्रदर्शन: केंद्र सरकार के 3 कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी, किसानों की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन करने की मांगी गई इजाजत, सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने किसानों को लिखित में नहीं दी कोई इजाजत, जंतर-मंतर पर गुरुवार को करीब 200 किसान कर सकते हैं प्रदर्शन, पुलिस की निगरानी में पहुंचेंगी बसें, किसानों के प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने रखी हैं कुछ नियम और शर्तें, अगर ये पूरी हो जाती है शर्तें तो करीब 200 के आसपास किसान बसों के जरिए पहुंचेंगे जंतर-मंतर, किसानों को शांतिपूर्ण तरीके से करना होगा प्रदर्शन, कोई भी किसान संसद की ओर नहीं जाएगा, जंतर-मंतर और किसानों की सुरक्षा के मद्देनजर पांच पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बलों की 5 कंपनियां की जाएंगी तैनात, दिनभर प्रदर्शन के बाद शाम 5:00 बजे किसानों को अपना प्रदर्शन खत्म कर वापस जाएंगे सिंघु बॉर्डर, इससे पहले किसान यूनियन ने मंगलवार को कहा था कि संसद के मौजूदा मानसून सत्र के दौरान जंतर-मंतर पर एक ‘किसान संसद’का किया जाएगा आयोजन
21 Jul 2021
Read More »


