Day: July 21, 2021

दिल्ली पुलिस ने सीएम के OSD को पूछताछ के लिए बुलाया(File Photo)

राजस्थान में फिर गर्माया फोन टेपिंग मामला, दिल्ली पुलिस ने सीएम के OSD को पूछताछ के लिए बुलाया: राजस्थान सरकार पर आए ‘सियासी संकट’ के दौरान हुई कथित फोन टेपिंग का मामला, मुख्यमंत्री के OSD लोकेश शर्मा को बुलाया दिल्ली पुलिस ने बुलाया, 24 जुलाई को पूछताछ के लिए लोकेश शर्मा को बुलाया गया दिल्ली, हालांकि दिल्ली हाइकोर्ट ने दी थी OSD लोकेश शर्मा को राहत, इससे पहले दिल्ली पुलिस सरकार के मुख्य सचेतक महेश जोशी को भी पूछताछ के लिए बुला चुकी, हालांकि महेश जोशी नहीं गए थे दिल्ली, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली में फोन टेप किए जाने को लेकर दर्ज करवाया मुकदमा

Read More »
'ममता करवा रही मेरा फोन टेप'(File Photo)

Pegasus मामले में घिरी बीजेपी के नेता का बड़ा आरोप, ‘ममता करवा रही मेरा फोन टेप’: पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर, प. बंगाल में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान- ‘मेरा फोन किया जा रहा है टेप, ममता सरकार पर लगाया फोन टेक करवाने का आरोप, बंगाल के बीजेपी नेताओं के फोन हो रहे हैं टेप’, शुभेंदु अधिकारी ने पूर्वी मिदनापुर के निमटौरी में बीजेपी समर्थकों को किया संबोधित, शुभेंदु बोले- ‘उनके पास टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी के ऑफिस के कॉल रिकॉर्ड हैं मौजूद, आपके पास है राज्य सरकार, तो हमारे पास है केंद्र सरकार’

Read More »
Pegasus मामले में ममता का मोदी सरकार पर वार(ANI)

Pegasus मामले में ममता का मोदी सरकार पर वार- ‘पेगासस पर खर्च कर रहे हैं, जनता पर नहीं…’:पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस जासूसी कांड को लेकर मोदी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- ‘नेताओं, पत्रकारों और जजों के फोन पेगासस स्पाईवेयर के जरिए किए गए ट्रैप, ये नहीं है ठीक, जजों की फोन टेपिंग पर सुप्रीम कोर्ट से स्वत: संज्ञान, सुप्रीम कोर्ट ने निगरानी में होनी चाहिए SIT जांच, लोगों की आजादी खतरे में है, इसके लिए मोदी सरकार जिम्मेदार मोदी सरकार पेगासस पर खर्च कर रही है पैसे लेकिन जनता पर नहीं, हमारी कोशिश है देश को बचाना’, ममता बनर्जी ने आगे कहा- ‘केंद्र सरकार सेंट्रल एजेंसी का करती है मिस यूज, इस सरकार को अपने मंत्रियों पर भी नहीं है विश्वास, जिस यूपी में बह रही थीं डेड बॉडीज, उसे पीएम ने कहा बेस्ट स्टेट, शर्म आनी चाहिए’, पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनर्जी और उनकी पार्टी TMC आज मना रही है राष्ट्रीय स्तर पर शहीद दिवस, टीएमसी के गठन के बाद से हर साल 21 जुलाई को मनाया जाता है शहीद दिवस, कोरोना के चलते पिछले साल तृणमूल ने शहीद दिवस को मनाया था सांकेतिक तौर पर

Read More »
'CAA से किसी मुसलमान को दिक्कत नहीं(ANI)

भागवत का बयान- ‘CAA से किसी मुसलमान को दिक्कत नहीं, भारत अल्पसंख्यकों की कर रहा देखभाल’: CAA और NRC का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- ‘राजनीतिक लाभ के लिए इसे दिया जा रहा साम्प्रदायिक रूप, इससे किसी को नहीं है दिक्कत’, सभी भारतीय का DNA एक वाले बयान के बाद RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- ‘सीएए से किसी मुसलमान को नहीं होगी कोई दिक्कत, सीएए और एनआरसी का हिंदू-मुस्लिम विभाजन से नहीं है कोई लेना-देना, भारत लंबे समय से अपनी अल्पसंख्यक आबादी की कर रहा है देखभाल, जबकि पाकिस्तान ऐसा करने में रहा है विफल, सरसंघचालक मोहन भागवत दो दिन की यात्रा पर पहुंचे हैं गुवाहाटी, भागवत ने नानी गोपाल महंत द्वारा लिखी “नानी गोपाल महंत पर नागरिकता बहस: असम और इतिहास की राजनीति” नामक पुस्तक का किया विमोचन, साथ ही असम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों से आए संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ की बैठकें

Read More »
'राहुल गांधी एक ट्विटर ट्रोलर फैलाते हैं भ्रम'- संबित(bjp @ Twitter)

‘महामारी पर राजनीति कर रहा विपक्ष, राहुल गांधी एक ट्विटर ट्रोलर फैलाते हैं भ्रम’- संबित: ऑक्सीजन की कमी से मौत के मामले पर केन्द्र सरकार के जवाब पर राजनीति तेज, विपक्ष के आरोपों की बौछार के बाद अब बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी सफाई, कहा- महामारी पर राजनीति कर रहा है विपक्ष, विपक्ष में संवेदनशीलता की कमी, राहुल गांधी ने ट्विटर ट्रोलर का किया काम, ट्विटर पर भ्रम फैला रहे हैं राहुल गांधी, पीएम की बैठक में क्यों नहीं आई कांग्रेस, केन्द्र डाटा तैयार नहीं करता, राज्य करते हैं डाटा तैयार, किसी भी राज्य ने नहीं भेजा मौत का आंकड़ा, किसी भी राज्य सरकार ने ऑक्सीजन की कमी की वजह से मौत की बात नहीं की स्वीकार, केजरीवाल और राहुल गांधी हाइकोर्ट में कुछ कहते हैं और टीवी पर कुछ, ऑक्सीजन पर कांग्रेस और आप ने की राजनीति, आप ने हाईकोर्ट में कहा- ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई, झूठ का सहारा लेकर राजनीति कर रहे राउत’

Read More »
प्रियंका ने मोदी सरकार पर की आरोपों की 'बौछार'(File Photo)

प्रियंका ने मोदी सरकार पर की आरोपों की ‘बौछार’, ‘ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं’ वाले बयान पर जताई नाराजगी: मंगलवार को राज्यसभा में सरकार से सवाल पूछा गया था कि ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है कितने मरीजों की मौत ? जिस पर सरकार ने दिया का जवाब कि ऑक्सीजन की वजह से नहीं हुई एक भी मौत, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार दावे पर उठाए सवाल, प्रियंका गांधी ने किया ट्वीट- ‘मौतें इसलिए हुईं क्योंकि महामारी वाले साल में सरकार ने ऑक्सीजन निर्यात बढ़ा दिया 700% तक, क्योंकि सरकार ने ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट करने वाले टैंकरों की नहीं की व्यवस्था, एंपावर्ड ग्रुप और संसदीय समिति की सलाह को नजरंदाज कर ऑक्सीजन उपलब्ध कराने का नहीं किया कोई इंतजाम, अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने में नहीं दिखाई कोई सक्रियता’

Read More »
img 20210721 wa0127

ईद-उल-अजहा का पर्व आज, सीएम गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, पूर्व डिप्टी सीएम पायलट ने दी मुबारकबाद: कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा का पर्व मनाया जा रहा धूमधाम से, प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट में दी मुबारकबाद, देश व प्रदेश की जनता को दी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा- ‘ईद-उल-अजहा के मौके पर मुबारकबाद, यह त्यौहार हमें नेक नीयत के साथ समाज के गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की देता है प्रेरणा, सभी मुस्लिम धर्मावलम्बियों से अपील है कि कोविड-19 को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग रखें एवं कोविड प्रोटोकॉल की पालना के साथ मनाएं ईद,’ वही पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा- ‘सामाजिक सद्भावना एवं भाईचारे के त्यौहार ‘ईद उल-अज़हा’ की सभी को दिली मुबारकबाद’, तो पूर्व पीसीसी चीफ सचिन पायलट ने कहा, आप सभी को ईद-उल-जुहा की मुबारकबाद, इस मुबारक मौके पर मैं देश एवं प्रदेश के अमन-चैन, तरक्की एवं खुशहाली की दुआ करता हूँ

Read More »