Day: July 19, 2021

साइकिल से संसद पहुंचे TMC सांसद

साइकिल से संसद पहुंचे TMC सांसद, पेट्रोल-डीजल की बढ़ते दामों का विरोध: पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों का विरोध, TMC के सांसदों का अनूठा विरोध प्रदर्शन, साइकिल से संसद पहुंचे TMC के सांसद, बारिश में भीगते हुए संसद पहुंचे सभी सांसद, संसद के गेट के बाहर की नारेबाजी, पेट्रोल और डीजल की कीमत में वृद्धि के खिलाफ ममता बनर्जी पीएम नरेंद्र मोदी को लिख चुकी हैं पत्र, पेट्रोल और डीजल के मद में लिए जा रहे कर में कमी की कर चुकी हैं मांग, ममता बनर्जी ने पीएम को लिखे पत्र में कहा- ‘पेट्रोल की कीमत पहुंच गई है लगभग 100 रुपए प्रति लीटर, इस माह में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में की गई चार बार वृद्धि, केंद्र सरकार लगातार बढ़ा रही है सेस’,

Read More »
कोरोना की दूसरी लहर की धीमी हुई रफ़्तार

कोरोना की दूसरी लहर की धीमी हुई रफ़्तार, कोरोना के कारण होने वाली मौतों में भी आ रही है कमी: देश भर में कोरोना की धीमी रफ़्तार ने दी राहत, स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, देश भर में कोरोना के नए मामलों में गिरावट जारी, बीते 24 घंटों में कोरोना के 38,164 मामले आये सामने जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या पहुंची 3 करोड़ 11 लाख 44 हजार 229 के पार तो वहीं बीते 24 घंटों में 499 लोगों की कोरोना से हुई मौत जिसके कारण मौतों का आंकड़ा पहुंचा 4 लाख 14 हजार 108 के पार, तो वहीं बीते 24 घंटे में 38,660 नए मरीज कोरोना से हुए रिकवर

Read More »
पीएम मोदी बोले- सरकार कल शाम कोरोना पर चर्चा के लिए तैयार

संसद का मानसून सत्र आज से, पीएम मोदी बोले- सरकार कल शाम कोरोना पर चर्चा के लिए तैयार: संसद का मानसून सत्र, इस बार सत्र के हंगामेदार रहने की पूरी संभावना, सूत्रों के मुताबिक़ सभी दलों ने पहले दिन दोनों सदनों में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने का किया है फ़ैसला, किसान आंदोलन के अलावा कोरोना, वैक्सीन और महंगाई के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों ने सरकार से की बहस की मांग, इससे पहले पीएम मोदी का बयान- महामारी के संबंध में हो सार्थक चर्चा, इस महामारी ने पूरे विश्व को लिया हुआ है अपनी चपेट में,. इसलिए हम चाहते हैं कि संसद में भी इस महामारी के संबंध में हो सार्थक चर्चा, सभी व्यावहारिक सुझाव सभी सांसदों से मिलें, ताकि महामारी के खिलाफ लड़ाई में आ सके नयापन, और जो रह गई कमियों उन्हें किया जा सके ठीक’, पीएम मोदी ने कहा- ‘पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस महामारी से रही है जूझ इसलिए कोई भी वैक्सीन लगवाने से न हटे पीछे, आप बाहों पर वैक्सीन लगवाने के बाद ही बनेंगे बाहुबली’. पीएम मोदी ने जानकारी दी है कि सरकार संसद में कोरोना पर चर्चा के लिए है तैयार, कल शाम सरकार चर्चा के लिए है तैयार’, पीएम ने कहा- देश को सही जानकारी देना है जरूरी, विपक्ष की ओर से भी पूछे जाने चाहिए सवाल’, पीएम मोदी ने बारिश की बौछारों के बीच मीडिया से की बात, पीएम ने खुद पकड़ा था अपना छाता

Read More »