Day: July 19, 2021

भाजपा बनी 'भारतीय जासूस पार्टी'- सुरजेवाला

‘जासूसी मामले में मोदी सरकार ने किया ‘देशद्रोह’, भाजपा बनी ‘भारतीय जासूस पार्टी’- सुरजेवाला: जासूसी मामले में खुलासे पर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रेसवार्ता को किया संबोधित, सुरजेवाला बोले- ‘मोदी सरकार ने किया देशद्रोह, पेगासस सॉफ्टवेयर से करवाई जासूसी, भारतीय जनता पार्टी बनी ‘भारतीय जासूस पार्टी’, लोगों की निजी जिंदगी में झांक रही है सरकार, देश की सुरक्षा करने वालों की भी हो रही है जासूसी, राहुल गांधी और मंत्रियों की भी हुई जासूसी, देश के जजों और मंत्रियों की हुई जासूसी, चुनाव आयुक्त रहे अशोक लवासा के भी टेप हुए फोन, किसी भी सरकार के समय ऐसा शर्मनाक काम नहीं हुआ, पिछले लोकसभा से पहले हो रही है जासूसी’

Read More »
संचार मंत्री ने कहा- जासूसी के आरोप हैं गलत(प्रतिकात्मक फोटो)

फोन टैपिंग मामले की लोकसभा में गूंज, संचार मंत्री ने कहा- जासूसी के आरोप हैं गलत: Pegasus हैकिंग मामले में विपक्ष ‘आगबबूला’, लोकसभा में आज जमकर विपक्ष ने की नारेबाजी, लोकसभा में संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव का बयान- ‘जासूसी के आरोप हैं गलत, लीक डेटा का जासूसी से कोई लेनादेना नहीं, देशहित और सुरक्षा के मामलों में ही फोन टेपिंग, लीक डेटा में गुमराह करने वाले तथ्य, फोन टैपिंग की रिपोर्ट है गलत, फोन टैपिंग पर सरकार का प्रोटोकॉल सख्त’, संसद के मानसून सत्र से एक दिन पहले हुए Pegasus सॉफ्टवेयर से जासूसी को लेकर हुए खुलासे से हड़कंप, विपक्ष के सभी दलों ने एक सुर में मोदी सरकार को घेरा, राहुल गांधी ने बिना नाम लिए ही इशारों इशारों में मोदी सरकार पर साधा निशाना,राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा कि, ‘हम जानते हैं वो हमारे फोन में क्या पढ़ रहे हैं’

Read More »
अमरिंदर-सिद्धू में कोल्ड वॉर!

अमरिंदर की ‘सियासी दावत’ में सिद्धू को बुलावा नहीं, तो कांग्रेस ऑफिस में अब कैप्टन की जगह सिद्धू का पोस्टर: कांग्रेस आला कमान ने पंजाब कांग्रेस को कमान दी सिद्धू को, ‘कैप्टन’ और सिद्धू में पैदा हुई खाई पटने का नहीं ले रही नाम, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने 21 जुलाई को पंचकुला के एक होटल में लंच पर बुलाया नेताओं को, इस लंच के कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को नहीं दिया गया न्यौता, लंच के लिए पंजाब कांग्रेस के सांसदों को दिया गया इनविटेशन, सूत्रों का दावा- यह दिखाता है कि पार्टी प्रेसिडेंट के फैसले से अभी कैप्टन हैं नाखुश, कैप्टन तो खुले तौर पर दिखा रहे हैं अपना विरोध, लेकिन इस खबर पर अभी तक सिद्धू का नहीं आया है कोई रिएक्शन, सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने की घोषणा के साथ ही चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय का बदला नजारा, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पोस्टर के स्थान पर नवजोत सिंह सिद्धू का लगा, इधर आधिकारिक ऐलान होते ही सिद्धू सबसे पहले पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारे में टेका मत्था, उसके बाद काली माता मंदिर में किए दर्शन और मस्जिद जाकर लगाई अपनी हाजिरी, सिद्धू के साथ बनाए गए हैं चार कार्यकारी अध्यक्ष, संगत सिंह गिलजियां, कुलजीत नागरा, सुखविंदर सिंह डैनी और पवन गोयल होंगे सिद्धू के चार नए साथी, सिद्धू बीते दो दिनों में 50 के करीब कांग्रेसी विधायकों से उनके घर जाकर कर चुके हैं मुलाकात

Read More »
सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर को दी कुछ राहत

सौम्या गुर्जर निलंबन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, राज्य सरकार और कार्यवाहक मेयर से तीन सप्ताह में मांगा जवाब: जयपुर नगर निगम ग्रेटर की मेयर सौम्या गुर्जर के निलंबन का मामला, हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद गुर्जर को सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित मेयर सौम्या गुर्जर को दी कुछ राहत, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार, स्वायत्त शासन निदेशालय और कार्यवाहक मेयर शील धाबाई को जारी किया नोटिस, सौम्या गुर्जर की ओर से अटॉर्नी जनरल रह चुके मुकुल रोहतगी ने की पैरवी, सूत्रों के मुताबिक कोर्ट में सौम्या के एडवोकेट ने पक्ष रखा कि आयुक्त की ओर से दर्ज की FIR में तेज आवाज में बोलने का आरोप तत्कालीन मेयर सौम्या गुर्जर पर है लगाया, इसे राज्य सरकार ने दुर्व्यवहार की श्रेणी में मानते हुए मेयर को कर दिया निलंबित, कोर्ट में रोहतगी ने कहा- ‘तेज आवाज में बोलने को दुर्व्यवहार मानकर किसी जनप्रतिनिधि को पद से नहीं किया जा सकता है निलंबित, रोहतगी के तर्क पर सुप्रीम कोर्ट की ओर से राज्य सरकार, स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक और कार्यवाहक मेयर को नोटिस जारी करते हुए तीन सप्ताह में अपना पक्ष रखने को कहा, अब 24 अगस्त को होगी इस मामले की सुनवाई इससे पहले सौम्या गुर्जर ने अपने निलंबन के मामले को राजस्थान हाईकोर्ट में दी थी चुनौती, उस समय सौम्या के एडवोकेट ने नगर पालिका एक्ट की धारा 39 (1 D) के तहत किए गए सस्पेंशन को दी थी चुनौती, इस सेक्शन में सरकार ने मिसकंडक्ट (दुराचार) और डिसग्रेसफुल एक्ट (शर्मनाक बर्ताव) को आधार मानते हुए सौम्या गुर्जर को मेयर और पार्षद के पद से किया था निलंबित

Read More »
कांग्रेस में सभी को अपनी बात रखना का मिलता है मौका- गहलोत

‘राय मशविरा और सभी को अपनी बात रखने का मौका मिलना ही है कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत’- गहलोत: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को दी बधाई, सीएम गहलोत ने किया ट्वीट- ‘कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की घोषणा कर दी है. सिद्धू को बधाई और शुभकामनाएं, उम्मीद है कि वे कांग्रेस पार्टी की परम्परा का निर्वहन भी करेंगे और सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का करेंगे कार्य’, सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा कि- ‘कांग्रेस की रही है परम्परा, हर निर्णय से पहले सभी से होता है राय-मशविरा और सभी को अपनी बात रखने का मिलता है मौका, सबकी राय को ध्यान में रखकर जब एक बार पार्टी हाईकमान ले लेता है फैसला तब सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर उसे स्वीकार करने की निभाते हैं परम्परा, यही कांग्रेस की है आज भी सबसे बड़ी ताकत, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी से मिलकर मीडिया के सामने पिछले सप्ताह ही कर दी थी घोषणा, कि वह कांग्रेस अध्यक्ष के हर फैसले को करेंगे स्वीकार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने की कर दी है घोषणा, नवजोत सिंह सिद्धू को बधाई एवं शुभकामनाएं, उम्मीद है कि वे कांग्रेस पार्टी की परम्परा का करेंगे निर्वहन और सभी को साथ लेकर पार्टी की रीति-नीति को आगे बढ़ाने का करेंगे कार्य’

Read More »
इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा

सुप्रीम कोर्ट में योगी सरकार का जवाब, ‘इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा’: उत्तरप्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- इस साल नहीं होगी कांवड़ यात्रा, कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार, क्षेत्रीय स्तर पर मंदिरों में ही गंगाजल से किया जाएगा अभिषेक’ योगी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पेश किया जवाब, यूपी के वकील वैद्यनाथन ने कहा- ‘कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बुलाई बैठक, सभी कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने को हैं तैयार, इसलिए इस साल नहीं होगी यात्रा, अपर मुख्‍य सचिव (सूचना) नवनीत सहगल ने शनिवार को दी थी इस बात की जानकारी, उन्होंने कहा कि राज्‍य सरकार की अपील के बाद कांवड़ संघों ने यात्रा रद्द करने का लिया है निर्णय’ कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच कांवड़ यात्रा को मंजूरी देने के यूपी सरकार के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया का स्वत: संज्ञान, कोर्ट ने कहा है कि उत्तराखंड ने कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए रद्द कर दी है यात्रा, लेकिन यूपी सरकार ने नहीं किया है ऐसा, राज्य सरकारों का यह रवैया लोगों को करने वाला है भ्रमित, इस मामले में कोर्ट ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था नोटिस, हर साल श्रावण से महीने में कांवड़ यात्रा का होता है आयोजन, यूपी, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों से बड़ी संख्या में शिवभक्त गंगा जल लेने पहुंचते हैं हरिद्वार, 25 जुलाई से शुरू होनी थी कांवड यात्रा

Read More »
आज सभी निगाहें चंडीगढ़ पर, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू की हो सकती है मुलाकात

आज सभी निगाहें चंडीगढ़ पर, कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू की हो सकती है मुलाकात: लंबी खींचतान के बाद नवजोत सिंह सिद्धू को बनाया गया पंजाब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष, आज ही पदभार संभाल सकते हैं सिद्धू, पटियाला से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुआ सिद्धू का काफिला, विधायक राजा वड़िंग और कुलबीर जीरा हैं सिद्धू के साथ, सिद्धू सबसे पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ करेंगे मुलाकात, चंडीगढ़ में होने वाली इस मुलाकात पर सभी की नजरें, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर सिद्धू को प्रदेशाध्यक्ष बनाने के फैसले का जताया था विरोध, रविवार को दिल्ली में सांसदों ने बैठक कर इस मामले में सोनिया गांधी से मुलाकात का मांगा था समय, लेकिन हाईकमान ने आधिकारिक ऐलान कर सांसदो की तैयारी पर फेर दिया पानी, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी प्रधान संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा भी हैं शामिल, कांग्रेस पार्टी ने की निवर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड के योगदान की सराहना

Read More »
PM बोले- महिला, दलित, किसान और अल्पसंख्यकों का मंत्री बनना नहीं आ रहा रास

लोकसभा में हंगामे के बीच नए मंत्रियों का परिचय, PM बोले- महिला, दलित, किसान और अल्पसंख्यकों का मंत्री बनना नहीं आ रहा रास: लोकसभा में जोरदार हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते हुए ही हुआ हंगामा, नए मंत्रियों का परिचय करवाने के लिए जैसे ही बोलने के लिए उठे पीएम मोदी, इस दौरान विपक्ष ने किया जमकर हंगामा, लोकसभा में हुए हंगामे पर पीएम मोदी बोले- भारी हंगामे के बीच पीएम मोदी ने कहा- खुशी की बात है कि कई दलित भाई बने हैं मंत्री, हमारे कई मंत्री हैं ग्रामीण परिवेश से, लेकिन कुछ लोगों को ये नहीं आ रहा है रास, मैं सोच रहा था कि आज सदन में उत्साह का होगा वातावरण, क्योंकि बहुत बड़ी संख्या में हमारी महिला सांसद, दलित भाई, आदिवासी, किसान परिवार से सांसदों को मंत्री परिषद में मिला है मौका, उनका परिचय करने का होता आनंद’

Read More »