



Day: January 18, 2021


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से जुड़ी बड़ी खबर: नंदीग्राम की चुनावी रैली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किया बड़ा एलान, शुभेंदु अधिकारी को चुनौती देते हुए नंदीग्राम से ही चुनाव लड़ने का ममता बनर्जी ने किया एलान, बीजेपी पर साधा ममता बनर्जी ने निशाना, कहा- बीजेपी किसानों को लूटना चाहती है लेकिन हम किसानों के साथ, तीनों कृषि कानूनों को वापस ले केंद्र सरकार, जनता की आवाज को नहीं दबा सकती केंद्र सरकार, बिना नाम लिए शुभेंदु अधिकारी पर साधा ममता ने निशाना
18 Jan 2021
Read More »

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रेक्टर रैली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में टली सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ट्रेक्टर रैली कानून व्यवस्था का है मामला, दिल्ली में कौन आएगा कौन नहीं ये पुलिस तय करे, पुलिस अपने अधिकारों का करे इस्तेमाल, यह मामला पुलिस का है हम इस पर पहले फैसला नहीं लेंगे, बुधवार को होगी अब मामले की सुनवाई
18 Jan 2021
Read More »

मंत्रीमंडल विस्तार अगले 10 दिन में कभी भी जबकि राजनीतिक नियुक्तियां उपचुनाव के बाद, ये हैं दावेदार: यूं ही नहीं थी सीएम अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र की मुलाकात, फरवरी के विधानसभा बजट सत्र में गहलोत की टीम नजर आएगी 10 ने चेहरों के साथ, इसके लिए जनवरी माह में ही होगा गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार, जिसमें कांग्रेस के 5 व निर्दलीयों से 3 और बसपा से आए विधायकों में से 2 की बन सकती है बात, कुछ राज्यमंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा देकर किया जा सकता प्रमोशन तो वहीं कुछ का मंत्री पद छीनकर किया जा सकता है डिमोशन, मंत्रिमंडल विस्तार में साफ नजर आएगी सचिन पायलट की धाक, लेकिन राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर करना पड़ेगा सबको इंतजार, उपचुनाव से पहले कर दें नियुक्तियां तो खानी पड़ सकती है मात, इसलिए उपचुनाव के परिणामों के बाद ही होगी अब राजनीतिक नियुक्तियों पर बात, वहीं मंत्रिमंडल के लिए ये चेहरे माने जा रहे प्रमुख दावेदार:- बृजेंद्र ओला, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह शेखावत, मुरारी मीणा, रमेश मीणा व विश्वेंद्र सिंह, संयम लोढ़ा, महादेवसिंह खंडेला व मंजू मेघवाल, राजेंद्र गुढ़ा व जोगेंद्रसिंह अवाना
18 Jan 2021
Read More »


विवाहों के पंजीकरण तथा जन्म रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया बनेगी आसान, CM गहलोत ने दी स्वीकृति: राजस्थान विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2009 और राजस्थान जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम, 2000 में संशोधन के प्रस्तावों को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की स्वीकृति, जिसके तहत क्रमश सभी जिलों में विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ-साथ अतिरिक्त जिला विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और ब्लाक विवाह रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किए जाएंगे नियुक्त, वहीं बालक या बालिका के जन्म रजिस्ट्रीकरण को 15 वर्ष से अधिक हो जाने की स्थिति में भी रजिस्ट्रीकरण के नए नियमों के लागू होने के 5 वर्ष बाद तक नाम करवाए जा सकेंगे दर्ज, जन्म रजिस्ट्रीकरण को 15 वर्ष से अधिक हो जाने पर नाम दर्ज करवाने के लिए 5 रुपए देय होगा विलम्ब शुल्क
18 Jan 2021
Read More »


रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी के लिए ईडी की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई आज: राजस्थान के बीकानेर में मनी लॉड्रिंग से जुड़े जमीन खरीद और बेचने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा की बढ़ने वाली हैं मुश्किलें, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इस मामले में वाड्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की राजस्थान हाईकोर्ट से मांगी है इजाजत, हाईकोर्ट ने इस मामले में आज होने वाली सुनवाई तक वाड्रा की गिरफ्तारी पर लगा रखी है रोक, रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट में विभिन्न कारणों से कई बार टल चुकी है सुनवाई, यहां तक कि इस मामले पर अभी तक नहीं शुरू हो पाई है बहस भी, जबकि ईडी की तरफ से कई बार बहस शुरू करने का किया जा चुका है आग्रह, ऐसे में अब ईडी ने वाड्रा व सह आरोपी महेश नागर को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांगी है इजाजत, न्यायाधीश पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की पीठ में होगी सुनवाई, ईडी की तरफ से एएसजी राजदीपक रस्तोगी व भानू प्रताप बोहरा रखेंगे पक्ष, जबकि वाड्रा का पक्ष रखेंगे सुप्रीमकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी
18 Jan 2021
Read More »


