



Day: January 18, 2021



अर्नब गोस्वामी की विवादास्पद चैट सामने आने के बाद सीएम गहलोत ने बिना नाम लिए साधा निशाना: बालाकोट स्ट्राइक, पुलवामा हमला और धारा 370 जैसे गम्भीर मुद्दों की अर्नब गोस्वामी के पास पहले से जानकारी होने के खुलासे के बाद निशाने पर आए अर्नब, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अर्नब का नाम लिए बिना मामले में दोषियों के खिलाफ की जांच की मांग, सीएम गहलोत ने कहा- मुंबई पुलिस की चार्जशीट में सामने आई एक टीवी चैनल के संपादक की चैट राष्ट्रीय सुरक्षा पर लगाती है गंभीर प्रश्न, ऐसा लगता है कि एक पत्रकार को गोपनीय सूचनाएं दे दी गईं थीं पहले ही, जिसे पत्रकार ने पहुंचाया आगे लोगों तक, इस मामले की जांच कर दोषियों को दी जानी चाहिए सजा
18 Jan 2021
Read More »

भरतपुर कांग्रेस प्रभारी और चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी का भरतपुर दौरा, जिला प्रभारी बनने के बाद पहली बार सोलंकी पहुंचे भरतपुर, इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने किया सोलंकी का स्वागत, सोलंकी ने सुनी कार्यकर्ताओं से की मुलाकात और सबकी सुनी बात, इस दौरान वेद प्रकाश सोलंकी की हुई विश्वेंद्र सिंह से मुलाकात, ट्वीट कर सोलंकी ने साझा की तस्वीर,कहा- आज भरतपुर प्रवास के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री राजस्थान सरकार एवं डीग-कुम्हेर विधायक विश्वेन्द्र सिंह जी के साथ की शिष्टाचार मुलाकात
18 Jan 2021
Read More »


रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी के लिए ईडी की याचिका पर जोधपुर हाइकोर्ट में आज टली सुनवाई: राजस्थान के बीकानेर में मनी लॉड्रिंग से जुड़े जमीन खरीद और बेचने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा की गिरफ्तारी के लिए ईडी ने लगाई है याचिका, समयाभाव के कारण जोधपुर हाईकोर्ट में आज नहीं हो सकी इस मामले में सुनवाई, अब 28 जनवरी को होगी इस मामले पर सुनवाई, इस मामले में हाईकोर्ट में विभिन्न कारणों से कई बार टल चुकी है सुनवाई, यहां तक कि इस मामले पर अभी तक शुरू नहीं हो पाई है बहस भी
18 Jan 2021
Read More »

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के रोड शो में एक बार फिर हुआ पथराव: हाल ही में टीएमसी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी के रोड शो में हुआ पथराव, हालांकि वायरल वीडियो में दोनों तरफ से पथराव होता साफ आ रहा नजर, बीजेपी के रोड शो के दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों पर आया रैली में से पत्थर, उसके बाद उन युवकों ने भी किया रैली पर पथराव, कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में जेपी नड्डा और कैलाश विजयवर्गीय की रैली पर भी हो चुका है इसी तरह पथराव
18 Jan 2021
Read More »


सीएम अशोक गहलोत का आज का दूसरा बड़ा फैसला – कोरोना जांच अब 800 के बजाए ₹500 में: मुख्यमंत्री आवास पर हुई कोविड-19 समीक्षा बैठक में सीएम गहलोत ने लिया निर्णय, प्रदेश में निजी लैब्स में आरटी-पीसीआर टैस्ट की दरें 800 रूपये से घटाकर 500 रूपये करने का फैसला, इसके साथ ही 100 बैड्स से अधिक क्षमता वाले प्राइवेट अस्पतालों में आरक्षित कोविड बैड की संख्या में छूट देते हुए इसे मिनिमम 10 करने का भी लिया निर्णय, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर दी जानकारी
18 Jan 2021
Read More »

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बड़ा फैसला – प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ़्यू किया गया खत्म: मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में लिया सीएम गहलोत ने निर्णय, ट्वीट के जरिए सीएम गहलोत ने की घोषणा और साथ ही दी चेतावनी भी, सीएम गहलोत ने कहा- निवास पर कोविड-19 समीक्षा बैठक में प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने एवं कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का लिया गया है निर्णय, परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना होगा आवश्यक, अन्यथा पुनः बढ़ सकती है संक्रमितों की संख्या, यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि पुनः करनी पड़े सख्ती
18 Jan 2021
Read More »


