



Day: July 20, 2020


सीएम गहलोत के बयान पर पायलट खेमे के विधायकों का पलटवार जारी: विश्वेन्द्र सिंह के बाद अब बोले विधायक हेमाराम चौधरी- आज मीडिया के माध्यम से सीएम अशोक गहलोत के जो बयान सुने, उसे सुनकर मुझे हुआ बड़ा आघात, प्रदेश की जनता को भी है इससे बड़ा दुख, क्योंकि जिसने राजस्थान में जब कांग्रेस हो गई थी खत्म उसको किया वापस जीवित और राजस्थान में कांग्रेस की बनाई सरकार, पायलट के नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव, उसके बाद पायलट को किया गया दरकिनार, सरकार बनने से लेकर अब तक सबसे अच्छा जिसका काम था पायलट का, पायलट के बारे में सीएम का बयान है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, पूर्व में परशुराम मदेरणा, सीपी जोशी और इस बार पायलट के नेतृत्व में लड़ा गया चुनाव और कांग्रेस आई सत्ता में, सत्ता में आने के बाद पायलट को किया गया दरकिनार, और अशोक गहलोत जी बन जाते हैं मुख्यमंत्री, सीएम गहलोत करते हैं हमेशा इस तरह की चाल, इस तरह की चालों से आप आएं बाज, इस तरह किसी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने से आए बाज, आज कौन भ्रष्ट है कौन नहीं, यह जानती है प्रदेश की जनता, मेहरबानी करके जो बयान आपने आज दिया कुछ दिन पहले भी दिया, यह है बौखलाहट भरा बयान, आप मेहरबानी करके राजस्थान की जनता से मांगे माफी और भविष्य में करें इस तरह के बयान बंद
20 Jul 2020
Read More »


राजस्थान में सत्ता के सियासी घमासान के बीच कोरोना की बल्ले-बल्ले: प्रदेश में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 956 केस आए सामने वहीं 9 मरीजों की हुई मौत, प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 7627 जबकि प्रदेश में अब तक कुल 30390 केस आ चुके है सामने, वहीं अब तक कोरोना से 568 लोगों की हो चुकी है मौत
20 Jul 2020
Read More »


‘ACB की ऐसी गीदड़ भभकीयों से मैं डरने वाला नही हूँ’ – राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: विश्वेन्द्र सिंह ने वीडियो जारी कर दिया बड़ा बयान, कहा- हमने कोई बेईमानी नहीं कि, बेबाकी से बोलने वाला आदमी हूँ, बेबाकी से बोलता रहूँगा, ACB की ऐसी गीदड़ भभकीयों से मैं डरने वाला नही हूँ, आप सभी परिवारजनों से, क्षेत्र की जनता से मेरी अपील है कि आप भ्रमित ना हो, भरतपुर राजपरिवार ने आपकी सेवा की है और हमेशा आपका प्यार एवं आशीर्वाद हमे मिलता रहा है, आगे भी इसी प्रकार बनाएं रखें, बता दें फ़ोन टैपिंग प्रकरण में नाम आने के बाद कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से विश्वेन्द्र सिंह को किया गया है निलंबित, आज उनके आवास के बाहर नोटिस भी किया गया है चस्पा, तीन दिन में हाज़िर होने की बात है नोटिस में
20 Jul 2020
Read More »

‘मैं नहीं गया मानेसर, ना मिला पायलट से, CBI जांच करवा लो’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: भाजपा पर लगे आरोपों पर बोले सतीश पूनियां- राजस्थान के इस सियासी ड्रामे में नायक भी कांग्रेस है और खलनायक भी कांग्रेस, लेकिन आरोप बीजेपी पर लगाए जा रहे हैं, 10 दिन से ऊपर हो गए लेकिन सीएम गहलोत जवाब नहीं दे रहे कि बाड़े में कब तक रहेंगे, मैं नहीं गया कभी मानेसर ना मिला सचिन पायलट से, सीबीआई से करवालो जांच मैं नहीं मिला किसी से, जिस तरह से गहलोत कर रहे है बयानबाजी ऐसा लगता है मुख्यमंत्री ने स्वीकार कर ली है हार, सीएम गहलोत द्वारा इस्तेमाल की जा रही भाषा की उनसे नहीं का सकती अपेक्षा, सीएम गहलोत को शोभा नहीं देती ऐसी भाषा
20 Jul 2020
Read More »


राजस्थान के सियासी संग्राम से जुड़ी बड़ी खबर: फोन टेपिंग प्रकरण में बीजेपी की सीबीआई जांच की मांग के बाद गहलोत सरकार का बड़ा फैसला, सीबीआई को किसी भी मामले की जांच के लिए लेनी होगी राज्य सरकार की अनुमति, उसी के बाद सीबीआई ले पाएगी कोई एक्शन, इससे पहले बंगाल में भी बने थे ऐसे ही हालात, गहलोत सरकार ने जारी किए आदेश
20 Jul 2020
Read More »



