



Day: July 20, 2020


‘चाहे कुछ भी हो रहेंगे सचिन पायलट के साथ’ – राजस्थान का बड़ा सियासी अपडेट: पायलट खेमें के विधायक मुरारीलाल मीना की पत्नी सविता मीणा का बड़ा बयान, कहा- हाईकोर्ट का जो भी निर्णय हो हम रहेंगे सचिन पायलट के साथ, पूर्व में सब मिलकर आलाकमान के सामने रखना चाहते थे अपनी बात, लेकिन अब पता नहीं कैसे बदल गए हालात, ऐसे में हर स्थिति में रहेंगे पायलट के साथ, पिछले लोकसभा चुनाव में दौसा से कांग्रेस के टिकट पर सविता मीणा ने लड़ा था चुनाव,
20 Jul 2020
Read More »

‘पायलट कैम्प को बड़ा झटका, गिरधारी महिया लौटे गहलोत कैम्प में’ – राजस्थान की इस वक़्त की बड़ी सियासी खबर: गहलोत कैंप को मिली एक और बड़ी कामयाबी, वहीं पायलट कैंप को एक और बड़ा झटका, माकपा विधायक गिरधारीलाल महिया पायलट कैंप से निकलकर पहुंचे जयपुर, कॉमरेड अमराराम के साथ आज करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, माना जा रहा मुख्यमंत्री गहलोत को समर्थन की करेंगे घोषणा, बलवान पूनियां पहले ही आ चुके हैं पायलट कैंप छोड़कर गहलोत के साथ, अब विधायकों की संख्या घटकर 17 रह गई पायलट के पास, श्रीडूंगरगढ़ से माकपा विधायक हैं गिरधारी लाल महिया
20 Jul 2020
Read More »


‘गजेन्द्र सिंह शेखावत को SOG-ACB ने थमाया नोटिस’ – राजस्थान की बड़ी सियासी खबर: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला SOG-ACB का नोटिस, जोधपुर सांसद शेखावत के दिल्ली आवास पर दिया गया नोटिस, विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर सार्वजनिक हुए एक ऑडियो टेप में गजेंद्र सिंह की आवाज होने का दावा, ऑडियो टेप में कथित तौर पर गजेंद्र सिंह कर रहे हैं विधायकों की खरीद फरोख्त की बातचीत, कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा से गजेंद्र सिंह की बातचीत का दावा, कांग्रेस कर रही है मामले की जांच की मांग
20 Jul 2020
Read More »


कोरोना अपडेट: देश में कोरोना संक्रमितों का फिर बना नया रिकॉर्ड, एक दिन में आए 45,537 नए कोरोना मरीज, कुल संक्रमितों का आंकड़ा 11 लाख से पार जबकि मरने वालों की संख्या 27,503 से अधिक, एक दिन में 675 लोगों ने गंवाई अपनी जान, हालांकि 7 लाख के करीब मरीज हो चुके हैं ठीक लेकिन सवाल तीन लाख मरीज अभी भी एडमिट जो बेहद चिंता का है सबब, महाराष्ट्र में 9518 नए मरीजों का बना रिकॉर्ड जबकि आंध्रा और तमिलनाडू में आए करीब 5 हजार मरीज एक दिन में
20 Jul 2020
Read More »

राजस्थान में फिर हुआ कोरोना का ब्लास्ट, बीते एक दिन में 934 नए कोरोना संक्रमितों की हुई पुष्टि जबकि 6 ने हारी कोरोना से जंग, कुल संक्रमितों की संख्या 30 हजार के करीब, एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हजार से अधिक जबकि डिस्चार्ज हुए 21730 मरीज, रिकवरी रेट अच्छी लेकिन नियंत्रण नहीं हो रही नए मरीजों की संख्या, कुल मौतों का आंकड़ा 559 पहुंचा
20 Jul 2020
Read More »


राजस्थान के सियासी घमासान में आज का दिन अहम, सचिन पायलट सहित कांग्रेस के 19 बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस प्रकरण में आज होगी सुनवाई, राजस्थान हाईकोर्ट में आज सुबह 10 बजे से शुरू होगी मामले पर सुनवाई, मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और जस्टिस प्रकाश गुप्ता करेंगे सुनवाई
20 Jul 2020
Read More »


