



Day: July 20, 2020


‘पायलट सहित 19 बागी विधायकों का पुतला दहन’ – राजस्थान का सियासी अपडेट: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताया सचिन पायलट सहित 19 बागी विधायकों का विरोध, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर किया गया पुतला दहन, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व विधायक गणेश घोघरा ने कहा- 19 बागी विधायकों ने बगावत कर जनता द्वारा दिये गए जनादेश का किया है अपमान, पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं के साथ किया है छल
20 Jul 2020
Read More »



‘मैं ना तो कांग्रेस और ना ही बीजेपी के समर्थन में’ – राजस्थान: सीपीएम विधायक गिरधारी लाल महिया का बड़ा बयान- मैं नहीं था पायलट खेमें में, पिछले दिनों मैं था अपने गांव में, मैं ना बीजेपी और ना ही हूं कांग्रेस के समर्थन में, फ्लोर टेस्ट की स्थिति आई तो पार्टी जो कहेगी वहीं करूंगा, बीजेपी और कांग्रेस दोनों में ही है धड़ाबंदी, 19 विधायकों को जो नोटिस दिया गया है वह है गलत, विधानसभा में जब बैठक होती है तभी जारी होता है व्हिप
20 Jul 2020
Read More »

“सचिन पायलट ने दिया था मुझे पैसे का ऑफर” – राजस्थान की सबसे बड़ी सियासी खबर: गिरिराज मलिंगा ने लगाए सचिन पायलट पर बड़े आरोप, सभी लोग पैसे के लिए गए हैं, मुझे भी दिया गया था ऑफर, सचिन पायलट ने की थी मुझसे बात, पायलट ने दिया मुझे पैसे का ऑफर, पायलट के घर पर ही हुई थी मेरी उनसे यह बात, दिसम्बर के महीने से ही दिए जा रहे थे मुझे ऑफर, मैं शिव मंदिर में हाथ लगाकर कह सकता हूँ कि मैं झूठ नहीं बोल रहा हूँ, मुझे रेकॉर्डिंग करनी नहीं आती, मैनें मुख्यमंत्री जी को दे दी थी जानकारी
20 Jul 2020
Read More »

‘एसओजी पहले जांच करे और बताए कि ऑडियो क्लिप का सोर्स क्या है’ SOG के नोटिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का बयान, बोले शेखावत— पहले सरकार प्रमाणित करे टेप की सत्यता, क्या सरकार ने रिकॉर्ड किए हैं या सिर्फ सोशल मीडिया के आधार पर हो रही है जांच, टेप में कथित तौर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कांग्रेस के बागी विधायक भंवर लाल शर्मा के बीच पैसों के लेनदेन पर हो रही थी बात, जोधपुर सांसद ने टेप को बताया फेक
20 Jul 2020
Read More »


‘हमें मुख्यमंत्री जी की रिपोर्ट पर भी शंका है’ राजद नेता तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- जिसका टेस्ट तक नहीं हुआ, उसकी भी रिपोर्ट आ रही है और जो टेस्ट करवा रहे हैं, उनकी कई दिनों तक रिपोर्ट नहीं आ रही, हमारे कई विधायक 18-19 दिनों से कर रहे अपनी रिपोर्ट का इंतजार, अब तो हमें मुख्यमंत्री जी की रिपोर्ट पर भी है शंका, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एक दिन में आ गई थी कोरोना जांच की रिपोर्ट
20 Jul 2020
Read More »

राजस्थान: 22 जुलाई को शपथ लेंगे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद, संसद में होगा नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, राजस्थान से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल, नीरज डांगी और राजेंद्र गहलोत लेंगे शपथ, केसी वेणुगोपाल और नीरज डांगी हैं कांग्रेस सांसद जबकि बीजेपी कोटे से सांसद बने हैं राजेंद्र गहलोत, प्रदेश के कोटे से कांग्रेस के सांसदों की संख्या हो गई है अब चार, डॉ.मनमोहन सिंह पहले से ही हैं राज्यसभा सांसद, बीजेपी के सदन में हैं 6 सांसद
20 Jul 2020
Read More »


