PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

क्या जम्मू-कश्मीर में बदल जाएगी सरकार? BJP का दावा- 'अब्दुल्ला के MLA मुफ्त में बिकने को...'

16 जुलाई 2026
साझा करें:
क्या जम्मू-कश्मीर में बदल जाएगी सरकार? BJP का दावा- 'अब्दुल्ला के MLA मुफ्त में बिकने को...'

Jammu Kashmir I Omar Abdullah I Jammu Kashmir CM I BJP I 

जम्मू-कश्मीर की राजनीति से जुडी बड़ी खबर, प्रदेश की सियासत में एक बार फिर सियासी बयानबाज़ी हुई तेज, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और बीजेपी नेता सुनील कुमार शर्मा ने किया बहुत बड़ा दावा, सुनील कुमार शर्मा ने नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए दावा किया कि पार्टी अंदरूनी कलह से जूझ रही है और उसके कई विधायक खुद पार्टी छोड़ने को हैं तैयार, एक मीडिया चैनल से बात करते हुए बीजेपी नेता ने कहा- बीजेपी किसी भी कीमत पर जम्मू कश्मीर में मौजूदा सरकार को अस्थिर कर नहीं बनाएगी सरकार, उनके विधायक मुफ्त में बिकने को तैयार हैं लेकिन हम लेने को तैयार नहीं, जब हमें सरकार नहीं बनानी तो हम उनके विधायकों क्यों लेंगे? बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने आगे कहा - हम सरकार तोड़कर सरकार नहीं बनाना चाहते, यह खुद टूटे हुए हैं,  उन्हें जम्मू कश्मीर में सरकार बनाने की जरूरत क्या है, वैसे ही जम्मू कश्मीर में सब कुछ उन्हीं का हो रहा है, बिना सरकार बनाए वो सब हो रहा है,  हमने 370 के लिए बोला कि यह धारा दोबारा यहां नहीं आएगी,  यह अब सरकार ने भी मान लिया, हमने कहा कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा मिलेगा, तो सरकार ने भी यह भी मान लिया, हमने कहा 35 ए दफन हो चुका है तो 35 ए दफन हो चुका है, बीजेपी नेता शर्मा ने आगे कहा- प्रदेश में कोई भी राजनीतिक कैदी नहीं है, सब अराजक तत्व हैं, सरकार ने यह भी मान लिया तो हमें सरकार बनाने की क्या जरूरत, अगर यह सब करने में हमें कहीं मुश्किल होती तो हम बनाते यहां सरकार

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal