PoliTalks News
बड़ी खबर

क्यों ना रद्द कर दी जाए दोनों की जमानत?- कोर्ट ने राणा दंपति को आदेश का उल्लंघन करने पर भेजा नोटिस

09 मई 2022
साझा करें:
क्यों ना रद्द कर दी जाए दोनों की जमानत?- कोर्ट ने राणा दंपति को आदेश का उल्लंघन करने पर भेजा नोटिस

Politalks.News/Maharashtra. पुरे देश में अगर कहीं इस वक़्त सियासत अपने चरम पर है तो वह है महाराष्ट्र. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने से जुड़े विवाद में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे राणा दंपति की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है. राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के 13 दिन बाद जमानत पर रिहा हुईं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई सेशन कोर्ट ने नोटिस भेजा है. सोमवार को कथित रूप से मीडिया में बात करने के मामले में कोर्ट ने राणा दंपति को फटकार लगते हुए पूछा कि, ‘क्यों ना रद्द कर दी … Read more

Politalks.News/Maharashtra. पुरे देश में अगर कहीं इस वक़्त सियासत अपने चरम पर है तो वह है महाराष्ट्र. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने से जुड़े विवाद में हाल ही में जेल से जमानत पर छूटे राणा दंपति की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ सकती है. राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तारी के 13 दिन बाद जमानत पर रिहा हुईं अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को मुंबई सेशन कोर्ट ने नोटिस भेजा है. सोमवार को कथित रूप से मीडिया में बात करने के मामले में कोर्ट ने राणा दंपति को फटकार लगते हुए पूछा कि, ‘क्यों ना रद्द कर दी जाए दोनों की जमानत?’ बता दें सोमवार को खुद पर लगे आरोपों को लेकर अमरावती सांसद नवनीत राणा ने मीडिया से बात करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है.

दो दिन पूर्व मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रहने के बाद रविवार को डिस्चार्ज हुईं सांसद नवनीत राणा ने अस्पताल से बाहर निकलते ही कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए मीडिया से बात की. यहीं नहीं आज अपने दिल्ली दौरे से पहले भी राणा दंपति ने मीडिया से बात की थी. इसी को आधार बनाकर सरकारी वकील ने उनकी जमानत को रद्द करने की अर्जी कोर्ट में दायर की है. वहीं कोर्ट ने राणा दंपति को नोटिस जारी करते हुए कहा कि क्यों ना आपकी जमानत को कर दिया जाए खारिज? जमानत शर्त के मुताबिक, राणा दंपति इस केस से जुड़ी कोई भी बात मीडिया से नहीं कर सकते हैं जिसका इन्होंने उल्लंघन किया है.

यह भी पढ़े: अब गाय पालने का नहीं लेना होगा लाइसेंस- सीएम गहलोत बोले- मैं भी हिंदू हूं और मुझे हिंदू होने पर है गर्व

अपने दिल्ली दौरे से पहले मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए नवनीत राणा ने कहा था कि, ‘मेरे साथ जेल में बदसलूकी की गई, मैंने सिर्फ बदसलूकी पर बात की है मैंने किसी भी नियम या शर्त का उल्लंघन नहीं किया है. एक जनप्रतिनिधि से बुरा बर्ताव हुआ है और इसके लिए मैं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से इसकी शिकायत करूंगी. सरकार ने मुझे जानबूझकर निशाना बनाया, अब मैं न्याय मिलने तक दिल्ली में ही रहूंगी. इस पुरे मामले को लेकर मैं गृह मंत्री अमित शाह से मिलूंगी और जेल में अपने ऊपर हुए अत्याचार को लेकर बात करूंगी. उद्धव ठाकरे हमें सिद्धांतों का पाठ ना पढ़ाएं.’

रवि राणा ने आगे कहा कि, ‘मुंबई में मेरा एक ही फ्लैट है, संजय राउत, अनिल परब और उद्धव ठाकरे की तरह मेरे कई घर नहीं है. BMC के लोगों से मैं यह कहना चाहता हूं कि 15 साल पहले यह बिल्डिंग बनी है, उद्धव ठाकरे ऑनलाइन के जरिए ढाई साल से काम कर रहे है वो भी मेरा फ्लैट ऑनलाइन देख सकते हैं.’ रवि राणा ने कहा कि, ‘जिस तरह से संजय राउत और अनिल देशमुख जैसे नेताओं पर सेंट्रल एजेंसीज कार्रवाई कर रही हैं, इसी का बदला राज्य सरकार हम पर निकाल रही है. राज्य में भ्रष्टाचार और घोटाले के माध्यम से सरकार चल रही है.’

यह भी पढ़े: एक नहीं सौ FIR करा लो, मैं पीछे हटने वाला नहीं, मारे डर के केजरीवाल को नहीं आ रही है नींद- बग्गा

यहां आपको बता दें कि राणा दंपती कुछ देर पहले ही मुंबई से दिल्ली पहुंचा है. खुद पर हुई कार्रवाई को लेकर वे आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला से मुलाकात करेंगे. इसके अलवा उनका केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात का उनका कार्यक्रम है. हालांकि अमित शाह के बंगाल दौरे के कारन उनकी ये मेटिंग रद्द हो गई है. वहीं महाराष्ट्र सरकार के मंत्री अब्दुल सत्तार ने नवनीत राणा के बयान पर कहा कि ‘महाराष्ट्र की पुलिस उसकी जांच करेगी और लीगल एडवाइजर से सलाह ली जाएगी. कोर्ट के आदेश का उल्लंघन हुआ है और उन्हें दोबारा जेल में जाना चाहिए. मंत्री ने कहा कि, हैरत वाली बात है वो जवाबदार लोग हैं, कोर्ट ने बेल देते समय शर्त रखी है, लेकिन वो शर्त को भंग कर रहे हैं. उनके खिलाफ कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट होना चाहिए.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal