दद्दन मिश्रा की जीवनी (Daddan Mishra Biography in Hindi)
Daddan Mishra Latest News - दद्दन मिश्रा भाजपा उत्तर प्रदेश के सक्रिय नेता रहे हैं, जिन्होंने विधानसभा से लेकर लोकसभा तक की अपनी राजनीतिक पहुंच दर्ज करवायी. वर्ष 2007 में उन्होंने बहराइच जिले की भिनगा विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रवेश किया और मायावती सरकार में मंत्री बने. इसके बाद वर्ष 2012 में भाजपा में शामिल होकर उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाया और वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती सीट से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज कर पहली बार संसद पहुंचे. हालांकि, वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें बसपा के राम शिरोमणि वर्मा से करीबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. इस लेख में हम आपको दद्दन मिश्रा के जीवन परिचय (Daddan Mishra Biography in Hindi) के बारें में जानकारी देने वाले है.
दद्दन मिश्रा जन्म और परिवार (Daddan Mishra Birth & Family)
दद्दन मिश्रा (Daddan Mishra) का जन्म 30 सितंबर 1967 को उत्तर प्रदेश के बहराईच जिले के सतरही गांव में हुआ था. उनके पिता का नाम पं. आत्माराम मिश्रा (Pt. Aatmaram Mishra) और माता का नाम स्वर्गीय श्रीमती. बनवारी देवी उर्फ नन्हीं देवी (Late Smt. Banwari Devi alias Nanhi Devi) हैं.
उनका विवाह 13 मार्च 1994 को श्रीमती विमला मिश्रा (Smt. Vimla Mishra) से हुआ था. उन्हें दो बेटे हैं.
वे धर्म से हिन्दू हैं, और जाति से ब्राह्मण हैं.
उनपर 0 आपराधिक मुकदमा दर्ज है. (स्रोत: myneta.info - 2019)
स्थायी पता : गांधी नगर, पानी की टंकी के पास, लक्ष्मणपुर रोड, भिनगा, उत्तर प्रदेश
टेलीफैक्स: (05252) 245325,
मोबाइल : 09415607713, 09013997445
वर्तमान पता : 1, टालकटोरा लेन, नई दिल्ली - 110001
दूरभाष: (011) 23094608,
मोबाइल : 09013869461
दद्दन मिश्रा की शिक्षा (Daddan Mishra Education)
दद्दन मिश्रा ने अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या, उत्तर प्रदेश से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर (एम.ए.) किया.
दद्दन मिश्रा राजनीतिक करियर (Daddan Mishra Political Career)
दद्दन मिश्रा ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ की. वर्ष 2007 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने श्रावस्ती जिले की भिनगा विधानसभा सीट (Bhinga Assembly constituency) से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की. इसके बाद उन्हें राज्य की तत्कालीन मायावती सरकार में मंत्री बनाया गया. लेकिन वर्ष 2012 में दद्दन मिश्रा ने बसपा छोड़ दी और फिर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. इसी वर्ष राज्य में होने वाली विधानसभा के चुनाव में उन्होंने बीजेपी के टिकट पर भिनगा सीट से चुनाव लड़ा, पर हार गए. वर्ष 2012 के यूपी विधानसभा चुनाव में वे तीसरे स्थान पर रहे. इसके बाद उन्होंने विधानसभा की राजनीति के बजाय लोकसभा चुनाव के जरिए अपनी राजनीतिक पारी आगे बढ़ाई और दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमाया.
वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दद्दन मिश्रा को उत्तर प्रदेश की श्रावस्ती लोकसभा सीट (Shravasti Lok Sabha constituency) से अपना उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उन्होंने 3,45,964 वोट हासिल किए और समाजवादी पार्टी (सपा) के कुख्यात गैंगस्टर और अपराधी से बने नेता बने अतीक अहमद को 85,913 वोटों के अंतर से हराकर पहली बार लोकसभा चुनाव जीता. इस जीत के साथ वे 16वीं लोकसभा के सदस्य (MP) बने. सांसद के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दद्दन मिश्रा ने लोकसभा की विभिन्न समितियों में सदस्य बनाये गए. लोकसभा की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वे सितंबर 2014 में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण एवं वन संबंधी स्थायी समिति सहित विद्दुत तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बनाये गए.
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर से दद्दन मिश्रा को यूपी की श्रावस्ती सीट से उम्मीदवार बनाया. इस चुनाव में उनका मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा से हुआ. राम शिरोमणि वर्मा को 4,41,771 वोट मिले, जबकि दद्दन मिश्रा को 4,36,451 मत प्राप्त हुए. इस तरह वे मात्र 5,320 वोटों के अंतर से चुनाव हार गए. इसके बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने श्रावस्ती सीट से दद्दन मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाया, बल्कि उनके बदले यहाँ से साकेत मिश्रा को टिकट दिया. हालांकि साकेत मिश्रा भी यहाँ से जीत नहीं पाए और साकेत मिश्रा को पराजित करके समाजवादी पार्टी के राम शिरोमणि वर्मा चुनाव जीत गए.
दद्दन मिश्रा की संपत्ति (Daddan Mishra Property)
2019 में लोकसभा चुनाव में दाखिल किये गए घोषणापत्र के अनुसार दद्दन मिश्रा की कुल संपत्ति 2.87 करोड़ रूपये हैं, जबकि उनपर 1.55 लाख रूपये का कर्ज भी है.
इस लेख में हमने आपको दद्दन मिश्रा जीवनी (Daddan Mishra Biography in Hindi) के बारे में जानकारी दी है. अगर आपका कोई सुझाव है तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं.












