जोधपुर नगर निगम महापौर चुनाव में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता ने जीत की दर्ज, आज सुबह 10 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद की गई मतगणना और प्रसन्नचंद मेहता के नाम पर लगी महापौर पद की मुहर, महापौर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिले 53 वोट, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पडे 45 वोट, इस तरह भाजपा प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को 8 वोटों के अंतर से हराकर जीत की दर्ज, बता दें जोधपुर नगर निगम के 100 वार्डों के लिए गत 11 सितम्बर को हुआ था मतदान, इसके बाद 14 सितम्बर को जोधपुर के 99 वार्ड और वार्ड नंबर 50 की मतगणना 17 सितम्बर को हुई थी पूर्ण, इसमें भाजपा के 45 व कांग्रेस के 44 पार्षद ने जीत की थी हासिल, इसके साथ ही एक आरपीएल व दस निर्दलीय पार्षदों ने जीत की थी दर्ज, भाजपा ने 10 में से सात निर्दलीय का समर्थन होने का किया था दावा, जबकि एक आरएलपी व तीन निर्दलीय कांग्रेस के खेमे में होने का किया जा रहा था दावा, गत 19 सितंबर को भाजपा के नवनिर्वाचित पार्षद प्रसन्नचन्द मेहता व कांग्रेस के हाइब्रिड प्रत्याशी के रूप में वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह सोलंकी ने महापौर पद के लिए नामांकन पत्र किया था दाखिल
जोधपुर में भाजपा के प्रसन्नचंद मेहता बने महापौर, कांग्रेस के राजेंद्र को 8 वोटों से हराया

Rajasthan Nikay Chunav I Nikay Chunav I Rajasthan Politics I Rajasthan Bjp I Rajasthan Congress I Political News I Politalks News I Breaking News I Big Breaking I










