कांग्रेस नेता व राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को लेकर बड़ी खबर, प्रदेश के पांच दिवसीय मैराथन दौरे के बाद टीकाराम जूली आज पहुंचे विधानसभा, विधानसभा पहुंचते ही निपटाए कई महत्वपूर्ण कार्य, 'संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ' मुहिम के तहत टीकाराम जूली ने बीते पांच दिनों में ब्यावर, पाली, सिरोही, उदयपुर, सलूंबर, प्रतापगढ़, राजसमंद और अजमेर सहित 8 जिलों का किया सघन दौरा, इस दौरान जूली ने विभिन्न सम्मेलनों, जनसुनवाई और प्रेस-वार्ताओं के जरिए जनता से किया सीधा संवाद और महिला आरक्षण जैसे गंभीर मुद्दों पर प्रखरता से रखी अपनी राय, इस दौरे के दौरान टीकाराम जूली ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए धरियावद के लालपुरा गांव का भी किया दौरा, जहां उन्होंने एक अज्ञात बीमारी के कारण अपनी जान गंवाने वाले बच्चों के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें बंधाया ढांढस, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लगातार एक्टिव दिखे जूली, इन दिनों कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साध रहे है जूली
Rajasthan I Tikaram Jully I












