पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के भवानीपुर में डाला अपना वोट, ममता बनर्जी ने हमेशा की तरह भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के मित्रा इंस्टीट्यूशन स्कूल में डाला अपना वोट, इस दौरान ममता बनर्जी ने विक्ट्री साइन दिखाकर टीएमसी की जीत का किया दावा, वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान बनर्जी ने भाजपा पर बोला बडा हमला, वोट डालने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा पर चुनाव में धांधली करने की कोशिश का लगया आरोप, बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं काम, बनर्जी ने आगे कहा— मैने अपने राजनीतिक जीवन में नहीं देखा इस तरह का चुनाव, भाजपा मतदान की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कर रही है बर्बाद, क्या यहाँ चल रहा है गुंडाराज?" चुनाव अधिकारियों और केंद्रीय बलों ने लोकतांत्रिक मानदंडों के साथ किया है समझौता, ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि पिछली रात उनके कार्यकर्ताओं को पीटा गया बेरहमी से, हमारे कार्यकर्ता और जनता मरने को है तैयार, लेकिन वे नहीं छोड़ेंगे मैदान, केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं काम और डरा रहे हैं मतदाताओं को, मतदान करने से पहले आज सुबह से ही ममता बनर्जी ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न बूथों का किया दौरा, बता दें चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर 3 बजे बंगाल में लगभग 78.68 प्रतिशत हो चुका है मतदान
ममता बर्नजी ने डाला वोट, विक्ट्री साइन दिखाकर किया टीएमसी की जीत का दावा, भाजपा पर बोला बडा हमला

Bengal Election I Bengal I Mamata Banerjee I











