PoliTalks News
बड़ी खबर

जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे गुंडे, दंगाई और बलात्कारी बनें, वो बीजेपी के साथ जाएं- केजरीवाल

29 मई 2022
साझा करें:
जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे गुंडे, दंगाई और बलात्कारी बनें, वो बीजेपी के साथ जाएं- केजरीवाल

Politalks.News/Haryana/Kejriwal. बीती मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनावों में से पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी नजरें अन्य पड़ौसी राज्यों पर गढ़ा दी हैं. साल 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की खट्टर सरकार पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि त्रेतायुग में राम जी ने रावण का घमंड तोड़ा, द्वापरयुग में कृष्ण जी ने कंस का घमंड तोड़ा और कलयुग में किसानों ने भाजपाईयों का घमंड तोड़ा. केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर … Read more

Politalks.News/Haryana/Kejriwal. बीती मार्च में हुए पांच राज्यों के चुनावों में से पंजाब में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद अब आप पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपनी नजरें अन्य पड़ौसी राज्यों पर गढ़ा दी हैं. साल 2024 में होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की खट्टर सरकार पर तीखा हमला बोला है. केजरीवाल ने कहा कि त्रेतायुग में राम जी ने रावण का घमंड तोड़ा, द्वापरयुग में कृष्ण जी ने कंस का घमंड तोड़ा और कलयुग में किसानों ने भाजपाईयों का घमंड तोड़ा. केंद्र की मोदी और हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार पर हमला बोलते हुए सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो लोग चाहते हैं कि उनके बच्चे गुंडे, दंगा करने वाले और बलात्कारी बनें, तो उन्हें भाजपा के साथ जाना चाहिए.

रविवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की आप सरकार ने सरकारी स्कूलों को बदल दिया है. दिल्ली के सरकारी स्कूलों के छात्र अब अपने निजी स्कूल के समकक्षों के बराबर प्रदर्शन कर रहे हैं. केजरीवाल ने कहा कि, ‘इस साल दिल्ली सरकार के स्कूलों में शामिल होने के लिए 4 लाख छात्रों ने निजी स्कूलों को छोड़ दिया. दिल्ली सरकार के 400 छात्रों ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं को पास किया और प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश किया.’

यह भी पढ़ें: ….जो इधर दिखता रहे और उधर का हो जाए- बीजेपी ने राजभर पर कसा ये तंज तो शुरू हुईं सियासी चर्चाएं

हाल ही में मेलानिया ट्रंप (अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला) के दिल्ली स्कूल के दौरे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि, ‘मैं एक साधारण आदमी हूं, मैं राजनीति नहीं जानता. मैंने दिल्ली सरकार के स्कूलों में सुधार किया है. स्कूलों ने इस बार 99.7 प्रतिशत परिणाम प्राप्त किए हैं. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ भारत आए तो उनकी पत्नी ने मोदी जी से कहा कि मुझे केजरीवाल के स्कूल देखने हैं, कोई खट्टर सरकार के स्कूल देखने आया क्या?

हाल ही में पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपनी ही सरकार के मंत्री पर लिए एक्शन का उदाहरण देते हुए आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप के मंत्री भ्रष्ट थे. कोई नहीं जानता था, मीडिया नहीं जानता था. कोई अन्य पार्टी होती तो हिस्से के लिए कहती, हमने उसे बर्खास्त कर जेल भेज दिया. किसी अन्य पार्टी ने ऐसा नहीं किया है, इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें से कोई भी भ्रष्ट नहीं है. केजरीवाल ने आगे कहा कि मैंने 7 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं. अगले 5 साल में 20 लाख नौकरी देने का प्लान है, खट्टर साहब ने हरियाणा में कितनी नौकरियां दी?

यह भी पढ़े: हम हर चीज पर समझौता कर सकते हैं, लेकिन ईमान से समझौता बर्दाश्त नहीं- इजलास से निकली आवाज

हरियाणा की स्कूलों को भी समृद्ध बनाएंगे
आगामी हरियाणा चुनाव को लेकर अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वे यहां के सरकारी स्कूलों की मरम्मत करेंगे. केजरीवाल ने आगे बीजेपी पर बड़ा बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि, ‘जो चाहते हैं कि उनके बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनें, वे हमारे साथ आएं. जो चाहते हैं कि वे दंगाई, गुंडे, बलात्कारी बनें, उनके (भाजपा) साथ जाएं, ऐसे सभी तत्व उस पार्टी में हैं.’ यही नहीं केजरीवाल ने आगे कहा कि, वे (बीजेपी) आपके बच्चों को कभी नौकरी नहीं देंगे क्योंकि उन्हें अपनी पार्टी के लिए बेरोजगार गुंडों की जरूरत है. वे आपके बच्चों को दंगा करना और अपने बच्चों को विदेश भेजना सिखाएंगे.

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal