PoliTalks News
ब्रेकिंग न्यूज़

‘यह 2025 है मंत्रालय किसी की जागीर नहीं है…धतराष्ट्र की प्रॉब्लम ये नहीं थी की वो …’ -ज्योति मिर्धा

17 अप्रैल 2025
साझा करें:
‘यह 2025 है मंत्रालय किसी की जागीर नहीं है…धतराष्ट्र की प्रॉब्लम ये नहीं थी की वो …’ -ज्योति मिर्धा

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर बीजेपी में नहीं हैं सब कुछ ठीक, खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा के वायरल पत्र के बाद लगातार बयानबाजों का दौर हैं शुरू, वही विधायक डांगा के पत्र वायरल होने के बाद पूर्व सांसद और बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने बिना नाम लिए गजेंद्र सिंह खींवसर पर साधा था निशाना, इसके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ज्योति मिर्धा पर साधा था निशाना, वही इस पुरे मामले को लेकर अब भी हैं बयानबाजी का दौर, कुछ दिन पहले गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा था कि ज्योति मिर्धा चार बार चुनाव हार … Read more

प्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, नागौर बीजेपी में नहीं हैं सब कुछ ठीक, खींवसर से बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा के वायरल पत्र के बाद लगातार बयानबाजों का दौर हैं शुरू, वही विधायक डांगा के पत्र वायरल होने के बाद पूर्व सांसद और बीजेपी नेता ज्योति मिर्धा ने बिना नाम लिए गजेंद्र सिंह खींवसर पर साधा था निशाना, इसके बाद गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर ने सोशल मीडिया पर शायराना अंदाज में ज्योति मिर्धा पर साधा था निशाना, वही इस पुरे मामले को लेकर अब भी हैं बयानबाजी का दौर, कुछ दिन पहले गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा था कि ज्योति मिर्धा चार बार चुनाव हार गई उसमें हमारी क्या गलती है, MP से भी लड़ी, विधानसभा से भी लड़ी, कांग्रेस से भी लड़ी, बीजेपी से भी लड़ी, अब वह सफल नहीं हुई तो वह उनके मन की भड़ास मेरे ऊपर क्यों फोड़ रही हैं, चुनावों में जो उनको हार मिली हैं उसका रिएक्शन तो होगा ही, आप जनता को स्वीकार नहीं हो तो हमारी क्या गलती हैं, वही अब ज्योति मिर्धा ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अगर किसी ने उनका नाम नहीं लिया हैं और उनके सुपुत्र इस मामले में कूद कर के सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े शायरी लिखते हैं तो आपको नहीं लगता कि चोर की दाढ़ी में तिनके वाली बात हमे याद आती हैं, जबकि मैंने तो उनका नाम भी नहीं लिया था, आगे मैं तफ्सील के साथ बात सामने रखूंगी, उन्हीं के बारे में सबको बताउंगी, वह इतने सीनियर मंत्री हैं उनको इस तरीके के आरोप नहीं लगाने चाहिए, इतना ही नहीं ज्योति मिर्धा ने अपने बयान में आगे कहा- यह 2025 है मंत्रालय किसी की जागीर नहीं है, लोगों के काम करवाए जनता ने उनको दिया हैं एक मौका, हमारे जो वाद-विवाद हैं वह तो चलते रहेंगे, ज्योति मिर्धा ने अपने बयान में डांगा के पत्र को लेकर यह भी कहा कि लीक होना और उनको वायरल करना यह दो अलग-अलग चीजे हैं, धतराष्ट्र कि प्रॉब्लम यह नहीं थी कि वह अंधे थे, धतराष्ट्र कि परेशानी यह थी कि वह पुत्र मोह में अंधे थे, इसकी वजह से हमारा पूरा इतिहास था वह बदल गया, पुत्र मोह में जिस तरीके कि चीजे खींवसर में हो रही हैं इसका संज्ञान मेने हमारे सीनियर लीडर के बीच में ला दिया हैं, बिना सबूत के इतना बड़ा आरोप कोई किसी के ऊपर थोड़ी लगता

 

संबंधित समाचार

महत्वपूर्ण खबरें

PoliTalks News - Authoritative News Portal