उत्तरप्रदेश की सियासत से जुडी बड़ी खबर, उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा, ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट होने का किया दावा, राजभर ने कहा- महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल की चर्चा छोड़िए, सपा के कई लोग भाजपा में शामिल होने को तैयार बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर सपा ने राजभर के बयान पर कहा कि उनकी आदत केवल बकवास करना है, वही ओम प्रकाश राजभर के बयान पर अखिलेश यादव के बाद अब चाचा शिवपाल सिंह यादव ने भी मोर्चा संभालते हुए ओम प्रकाश राजभर पर किया तीखा पलटवार, लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने राजभर के दावों को पूरी तरह झूठ और आधारहीन बताया, कहा- पूरे देश और प्रदेश में कोई भी ओम प्रकाश राजभर को गंभीरता (सीरियसली) से नहीं लेता, राजभर सिर्फ अपनी टीआरपी बढ़ाने और आगामी चुनाव में सीटें पाने के लिए भाजपा के इशारे पर ऐसी साजिशें रचते हैं और उन्हें ट्वीट करने के लिए पैसे मिलते हैं, इसके साथ ही शिवपाल यादव ने साफ किया कि सपा और सैफई परिवार पूरी तरह एकजुट हैं और साल 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही उत्तर प्रदेश में बनेगी सरकार
'सपा में होगी बड़ी टूट', राजभर के दावे पर भड़के शिवपाल, कहा- बकवास करने की आदत है

'राजभर को कोई सीरियसली नहीं लेता!' - शिवपाल यादव का तंज: टीआरपी और सीटों के लिए बीजेपी के इशारे पर रचते हैं साजिश










